📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Thursday, February 18, 2021

 भारतीय इतिहास के ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले यूरोप को भारत से अवगत कराया था?

A. सिकंदर (अलेक्जेंडर)

B. अरब

C. ग्रीक

D. ईरानी

Ans: A✅

व्याख्या: सिकन्दर का वास्तविक नाम अलेक्जेंडर तृतीय था। भारत में उसे सिकंदर कहकर सम्बोधित किया जाता हैं। इरानियों के माध्यम से यूनानियों को भारत की अपार सम्पदा की जानकारी हुई जिसकी परिणति सिकन्दर के आक्रमण में हुई। भारत पर सिकन्दर का आक्रमण दूसरा विदेशी व पहला यूरोपीय आक्रमण था। इसलिए, A सही विकल्प है।✔️

2. सिकंदर के आक्रमण के दौरान पश्चिमोत्तर भारत कितने राज्यों में विभाजित था?

A. 26

B. 27

C. 28

D. 29

Ans: C✅

व्याख्या: सिकंदर ने अपने विश्व विजय की योजना के अंतर्गत 326 ईसवी पूर्व में भारत पर आक्रमण किया था। इस समय भारत के पश्चिमोत्तर भारत की स्थिति 28 राज्यों में विभाजित थी। इसलिए, C सही विकल्प है।✔️

3. निम्नलिखित में से कौन सा बीसी (BC) का सही संक्षेप है?

A. बर्थ ऑफ क्राइस्ट

B. बेबी क्राइस्ट

C. बिफोर क्राइस्ट

D. बिफोर सेंचुरी

Ans: C✅

व्याख्या: बीसी का संक्षेप ईसा पूर्व या बिफोर क्राइस्ट होता है जो ये उल्लेख करता है की जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यीशु के अनुमानित जन्म से पहले डेटिंग युग में इस्तेमाल किया गया एक युग है। इसलिए, C सही विकल्प है।✔️

4. विक्रम संवत की शुरुवात कब हुई थी?

A. 47 ईसा पूर्व

B. 50 ईसा पूर्व

C. 55 ईसा पूर्व

D. 57 ईसा पूर्व

Ans: D✅

व्याख्या: विक्रम संवत हिन्दू पंचांग में समय गणना की प्रणाली का नाम है। यह संवत 57 ईसा पूर्व में आरम्भ हुई थी। इसका प्रणेता भारत की भूमिवर्मा विक्रमादित्य को माना जाता है। इसलिए, D सही विकल्प है।✔️

5. शक संवत की शुरुवात कब हुई थी?

A. 78 ई

B. 80 ई

C. 30 ई

D. 639 ई

Ans: A✅

व्याख्या: शक संवत भारत का प्राचीन संवत है जो 78 ई. से आरम्भ होता है। शक संवत भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर है। इसलिए, A सही विकल्प है।✔️

6. गुप्त संवत की शुरुवात कब हुई थी?

A. 78 ई

B. 320 ई

C. 398 ई

D. 400 ई

Ans: B✅

व्याख्या: चन्द्रगुप्त ने एक 'गुप्त संवत' (319-320 ई.) चलाया, कदाचित इसी तिथि को चंद्रगुप्त प्रथम का राज्याभिषेक हुआ था। चंद्रगुप्त ने, जिसका शासन पहले मगध के कुछ भागों तक सीमित था, अपने राज्य का विस्तार इलाहाबाद तक किया। 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण करके इसने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया था। इसलिए, B सही विकल्प है।✔️

7. हियुन त्संग भारत कब आया था?

A. 380-413 ईस्वी

B. 413-418 ईस्वी

C. 629-645 ईस्वी

D. 712-713 ईस्वी

Ans: C✅

व्याख्या: ह्वेन त्सांग, एक प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु था। वह 629-645 ईस्वी के बीच हर्षवर्द्धन के शासन काल में भारत आया था। इसलिए, C सही विकल्प है।✔️

8. कुतुबुद्दीन ऐबक ने कब गुलाम वंश की स्थापना की थी?

A. 1175 ईस्वी

B. 1278 ईस्वी

C. 1280 ईस्वी

D. 1206 ईस्वी

Ans: D✅

व्याख्या: कुतुबुद्दीन ऐबक मध्य कालीन भारत में एक शासक, दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान एवं गुलाम वंश का स्थापक था। इसने गुलाम वंश स्थापना 1206 ईस्वी में की थी। इसलिए, D सही विकल्प है।✔️

9. 1612 ईस्वी में, अंग्रेजी बेड़े ने किस युद्ध में पुर्तगालियों को हराया था।

A. सूरत

B. केरल

C. अहमदाबाद

D. मलक्का

Ans: A✅

व्याख्या: 1600 ई. में कुछ अंग्रेज व्यापारियों ने इंग्लैण्ड की महारानी एलिजाबेथ से,  भारत से व्यापार करने की अनुमति ली।   इसके लिए उन्होंने ईस्ट इण्डिया कम्पनी नामक एक कम्पनी बनाई।  उस समय तक पुर्तगाली यात्रियों ने  भारत  की यात्रा का समुद्री मार्ग  खोज निकाला था। 1612 ईस्वी के सूरत युद्ध, पुर्तगालियों और अग्रेजो के बीच में हुई थी जिसमे अग्रेजों की जीत हुई थी।✔️

10. जोधपुर की स्थापना एक राजपूत __ने 1459 में की थी।

A. राव जोधा

B. जोधा बाई

C. मान सिंह

D. राणा प्रताप

Ans: A✅

व्याख्या: जोधपुर की स्थापना एक राजपूत राव जोधा (1438-89 ई.) ने 1459 में की थी और यह भूतपूर्व जोधपुर रियासत की राजधानी था। मंडोर से हटाकर नयी राजधानी यहाँ बसायी गयी थी। नयी राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए चिड़ियाटुंक पहाड़ी पर एक दुर्ग भी बनाया गया था, जो आज भी जोधपुर के किले के नाम से प्रसिद्ध है।✔️


No comments:

Post a Comment

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.