📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Thursday, March 18, 2021

Current Affairs 26-02-2021

Q.1. Who has released the Maverick Messiah, a biography of NT Rama Rao?

Ans. M. Venkaiah Naidu

Q.2. Who has recently won the Dadasaheb Phalke Award?

Ans. Akshay Kumar

Q.3. Where is the foundation of the first skill university of Eastern India laid?

Ans. Assam

Q.4. Who has recently launched Mission Rainbow 3.0?

Ans. Dr. Harshvardhan Singh

Q.5. Who has appointed Jindal Power Limited as its Chairman?

Ans. Anil Kumar

Q.6. Where have DRDO successfully tested two VL-SRSAMs?

Ans. Odisha

Q.7. In which city will the transgender desk be set up for complaints of transgenders?

Ans. Hyderabad

Q.8. Which state government has Flipkart tied up with?

Ans. Tamil Nadu

Q.9. In which city Uttarakhand Government has announced to set up Science City Project?

Ans. Dehradun

Q.10. Who has become the first state to give ownership rights to women?

Ans. Uttarakhand‌‌

Current Affairs,  26-02-2021 

प्रश्न 1. एन टी रामा राव की जीवनी मावरिक मसीहा का विमोचन किसने किया है ?

उत्तर - एम वेंकैया नायडू

प्रश्न 2. हाल ही में किसने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता है ?

उत्तर - अक्षय कुमार

प्रश्न 3. पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की नींव कहाँ रखी गयी है ?

उत्तर - असम

प्रश्न 4. हाल ही में मिशन इंद्रधनुष 3.0 का शुभारम्भ किसने किया है ?

उत्तर - डॉ. हर्षवर्धन सिंह

प्रश्न 5. जिंदल पॉवर लिमिटेड ने अपना अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है ?

उत्तर - अनिल कुमार

प्रश्न 6. DRDO ने दो VL-SRSAM के सफल परीक्षण कहाँ किया हैं ?

उत्तर - ओडिशा

प्रश्न 7. किस शहर में ट्रांसजेंडरों की शिकायत के लिए ट्रांसजेंडर डेस्क स्थापित होगी ?

उत्तर - हैदराबाद

प्रश्न 8. फ्लिप्कार्ट ने किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है ?

उत्तर - तमिलनाडु

प्रश्न 9. उत्तराखंड सरकार ने किस शहर में साइंस सिटी परियोजना स्थापित करने की घोषणा की है ?

उत्तर - देहरादून

प्रश्न 10. महिलाओं को मालिकाना हक़ देने वाला पहला राज्य कौन बना है ? 

उत्तर - उत्तराखंड

Current Affairs,  26 फरवरी 2021

1. मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में कितने साल की कटौती की है?

a. तीन साल ✔️

b. चार साल

c. पांच साल

d. सात साल 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य में हुक्का बार पर रोक लगाने का फैसला लिया है?

a. बिहार

b. पंजाब

c. झारखंड ✔️

d. दिल्ली

3. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने निम्न में किसे अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंस पुरस्कार के लिए चुना है?

a. अंजलि भारद्वाज ✔️

b. कमल त्यागी

c. कोमल गुप्ता

d. जया त्रिपाठी

4. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष का पद निम्न में से किसने संभाल लिया है?

a. मोहन कुमार

b. विजय सांपला ✔️

c. अनुज सचदेवा

d. अनिल त्यागी

5. निम्न में से किस देश ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है?

a. जापान

b. नेपाल

c. चीन

d. अमेरिका ✔️

6. तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को बढ़ाकर कितने साल करने का घोषणा किया है?

a. 50 साल

b. 65 साल

c. 60 साल ✔️

d. 62 साल

7. किस राज्य को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

a. उत्तर प्रदेश ✔️

b. पंजाब

c. बिहार

d. झारखंड

8. जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ मशहूर स्थलों के चौथे चरण के अंतर्गत देश के कितने महत्वपूर्ण स्थानों को चुना है?

a. 15

b. 12 ✔️

c. 20

d. 25

📌  उत्तरमाला :-

1.a. तीन साल ✔️

मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा अध‍िकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में तीन साल की कटौती की है। अब ये कर्मचारी 65 वर्ष की बजाये 62 वर्ष में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों के 2.50 लाख संविदाकर्मी प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति 'संविदा कर्मचारी नियुक्ति नियम 2011' के तहत की गई है।

2.c. झारखंड ✔️

झारखंड सरकार ने राज्य में हुक्का बार पर रोक लगाने का फैसला लिया है। राज्य में अब हुक्का बार को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। कैबिनेट में सर्वसम्मति से इसको लेकर फैसला लिया गया। यही नहीं सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू या सिगरेट को बेचना और खरीदना भी अब गैरकानूनी होगा। अगर कोई व्यक्ति हुक्का बार चलाते हुए पकड़ा गया तो उसे अधिकतम तीन साल की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना भरना होगा।

3.a. अंजलि भारद्वाज ✔️

अमेरिका ने सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंस अवॉर्ड (एंटी करप्शन अवार्ड) से सम्मानित किया. अंजलि भारद्वाज सतर्क नागरिक संगठन (एसएनएस) की संस्थापक हैं। इसके तहत वे सरकार में पारदर्शिता रखने और जवाबदेही तय करने के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करती हैं।

4.b. विजय सांपला ✔️

विजय सांपला ने 24 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वे वर्ष 2014-2019 में पूर्व केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रह चुके हैं। विजय सांपला पंजाब से भाजपा के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) एक भारतीय संवैधानिक निकाय है। इसे अनुसूचित जातियों को शोषण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने और संविधान में उनके आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक हितों और अन्य प्रावधानों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है। 

5.d. अमेरिका ✔️

अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। ग्रीन कार्ड को आधिकारिक रूप से स्थाई निवासी कार्ड भी कहा जाता है। बाइडन ने कहा कि वैध आव्रजन को रोकना 'अमेरिका के हित में नहीं है।

6.c. 60 साल ✔️

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को बढ़ाकर 60 साल करने का घोषणा किया है। इसमें शिक्षक और सरकारी कंपनियों के कर्मचारी भी शामिल हैं। तमिलनाडु के मुख्य मंत्री ई.के पलानीस्वा मी ने राज्य  विधानसभा में राज्य। सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्तक आयु 59 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है। मुख्य मंत्री ने विधानसभा में कहा कि इससे पहले उनकी सरकार ने कोविड-19 के दौरान मई 2020 में रिटायरमेंट आयु को 58 से बढ़ाकर 59 करने का निर्णय लिया था।

7.a. उत्तर प्रदेश ✔️

उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दिल्ली में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार शासन से लेकर ग्राम स्तर तक के लोगों के सुनियोजित प्रयास का परिणाम है। वर्तमान में प्रदेश के 2 करोड़ 42 लाख किसानों को योजना के अंतर्गत कम से कम एक किस्त प्राप्त हो चुकी है।

8.b. 12 ✔️

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ मशहूर स्थलों के चौथे चरण के अंतर्गत देश के 12 महत्वपूर्ण स्थानों को चुना है। इनमें महाराष्ट्र की अजंता गुफाएं, मध्य प्रदेश का सांची स्तूप, राजस्थान का कुम्भलगढ़ किला, जैसलमेर किला और रामदेवरा तथा तेलंगाना के गोलकुंडा किले के अलावा ओडिसा का कोणार्क सूर्य मंदिर शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.