📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Thursday, April 1, 2021

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स घटनाक्रम : 01 मार्च से 06 मार्च 2021

✅ टॉप-10 साप्ताहिक करेंट अफेयर्स घटनाक्रम : 01 मार्च से 06 मार्च 2021

1. EPFO ने 2020-21 के लिये ब्याज दर 8.5 प्रतिशत पर बरकरार रखी।

ईपीएफओ पिछले साल की तरह इस बार भी 8.50 प्रतिशत ब्याज देगा। गौरतलब है कि 04 मार्च 2021 को ईपीएफ केंद्रीय बोर्ड के ट्रस्टियों की बैठक श्रीनगर में आयोजित की गई। इस बैठक में 2020-21 के लिये ब्याज दर की घोषणा करने के प्रस्ताव पर फैसला लिया गया।

इससे पहले पिछले साल मार्च में ईपीएफओ ने ब्याज दर घटाते हुए 8.5 प्रतिशत कर दी थी। यह सात साल की सबसे कम ब्याज दर है। बोर्ड ने पहले कहा था कि वह 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए अपने ग्राहकों के लिए दो किश्तों में 8.5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगा।

2. World Hearing Day 2021: जानिए इसका इतिहास और महत्व।

आधुनिक युग में लोग अपने वजन पर काबू नहीं रख पाते और मोटापा से ग्रसित लोगों में बहरेपन का खतरा अधिक होता है। विश्व श्रवण दिवस पहली बार साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय कान देखभाल दिवस द्वारा विश्वभर में मनाया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष विषय से संबंधित घटनाओं की कई किस्में बनाई गई हैं। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में पचास लाख से ज्यादा आबादी बहरेपन की समस्या से पीड़ित है। विश्व की लगभग पांच प्रतिशत आबादी सुनने से लाचार है।

3. किरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास, एक ओवर में 6 छक्के लगाने का किया कारनामा।

पोलार्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। युवराज ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में ये कारनामा किया था। युवराज ने अब पोलार्ड की पारी पर रिएक्ट किया है।

पोलार्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने साल 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में एक ओवर में 36 रन बनाकर सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी।

4. भारत में बनी COVAXIN को लेकर बहुत बड़ी खबर, देसी टीका 81 प्रतिशत प्रभावी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के अनुसार, देश के 25,800 लोगों पर ये ट्रायल किए गए थे। इससे पहले भारत बॉयोटेक के टीके के परीक्षण के अंतिम परिणाम आने से पहले ही इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी को लेकर विवाद पैदा हो गया था।

गौरतलब है कि कोवैक्सीन एक स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है। इस समय देश में दो कंपनियों की वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध है। इसमें भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की 'कोविशील्ड' शामिल है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है।

5. अर्जेंटीना में 140 मिलियन साल पहले के डायनासोर के जीवाश्म की हुई खोज।

यह जीवाश्म अर्जेंटीना के पैटागोनियन जंगल से संबंधित हैं, जो डायनासोर समूह के सबसे पुराने-ज्ञात सदस्य हैं जिन्हें टिटानोसौर कहा जाता है, जिसमें पृथ्वी के इतिहास में सबसे बड़े भूमि पर निवास करने वाले जानवर शामिल हैं।

शोधकर्ताओं ने यह कहा है कि, जीवाश्म निंजाटिटन नामक एक डायनासोर प्रजाति का प्रतिनिधित्व करते हैं जो 140 मिलियन साल पहले पहले क्रेटेशियस अवधि के दौरान हमारी पृथ्वी पर रहते थे।

6. Lok Sabha TV और Rajya Sabha TV का हुआ विलय, जानें अब किस नाम से जाना जायेगा।

राज्यसभा सचिवालय ने 01 मार्च 2021 को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। मालूम हो कि पिछले साल जून माह में ही विलय कर दिया गया था। दोनों टीवी चैनलों के विलय के साथ शीर्ष स्तर पर अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है।

संसद टीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी 1986 बैच के आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त रवि कपूर को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि भारत में लोकसभा की कार्यवाही को लोकसभा टीवी पर दिखाया जाता है।

7. हरियाणा में स्थानीय युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में मिलेगा 75 फीसदी आरक्षण।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने दी। राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए आज खुशी का दिन है। प्राइवेट नौकरियों में अब प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियों का अधिकार मिलेगा।

इस विधेयक के दायरे में राज्य में निजी कंपनियां, सोसाइटी, ट्रस्ट, साझेदारी फर्म आते हैं। विधेयक योग्य लोगों के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में योग्य स्थानीय उम्मीदवारों के प्रशिक्षण का प्रावधान करता है। इस कोटे के तहत नौकरी प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति का जन्म स्थान हरियाणा होना चाहिए या वह कम से कम 15 साल राज्य में रहा हो।

8. खेल मंत्रालय ने 10 साल बाद जिम्नास्टिक महासंघ को मान्यता दी।

खेल मंत्रालय ने साल 2011 में महासंघ में लड़ाई के कारण इसकी मान्यता रद कर दी थी। फिलहाल खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल महासंघों को एक साल के आधार पर मान्यता दे रहा है। खेल मंत्रालय ने 31 दिसंबर 2021 तक तत्काल प्रभाव से जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी है।

मंत्रालय के अनुसार, शांति कुमार को पांच नवंबर 2019 को हुए चुनाव में महासचिव बनाया गया था, लेकिन मंत्रालय ने खेल कोड 2011 के कार्यकाल के प्रावधानों के उल्लंघन के कारण उनके चुनाव पर आपत्ति जताई थी। खेल मंत्रालय ने कहा कि शांति कुमार पहले कोषाध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं।

9. FATF की ग्रे लिस्ट में ही बना रहेगा पाकिस्तान, जानें वजह।

एफएटीएफ का कहना है कि पाकिस्तान के लिए बनाई गई 27 सूत्रीय कार्रवाई योजना को वह पूरी तरह लागू करने में विफल रहा है। खासकर वे रणनीतिक रूप से अहम कमियों से निपटने में असफल रहा है। एफएटीएफ ने कहा कि पाकिस्तान को सभी नामित आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी ही होगी।

आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के सबसे ज्यादा जोखिम वाले देशों को ग्रे सूची में शामिल किया जाता है। इस लिस्ट में उन देशों को शामिल किया जाता है जो कि अपने देश के फाइनेंसियल सिस्टम को टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपयोग नहीं होने देते हैं।

10. यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

यूसुफ पठान ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वे इस मैच में केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। यूसुफ पठान साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।

युसूफ स्पिन गेंदबाज हैं और उन्होंने अपने कॅरियर में वनडे में 33 विकेट और टी20 में 13 विकेट लिए। युसूफ 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप की विजयी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अतिरिक्त वे 12 वर्षो तक आईपीएल में भी खेले। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे।

No comments:

Post a Comment

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.