📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Wednesday, April 7, 2021

Current Affairs 13-03-2021

 Q.1. Where has the 'Herath Utsav' been celebrated recently?

Ans. Jammu Kashmir

Q.2. Where is India's largest floating solar plant being built?

Ans. Madhya Pradesh

Q.3. Who has been included in the 'WEF list' of Young Global Leaders?

Ans. Deepika Padukone

Q.4. Who has been appointed the Chief Statistician of India?

Ans. GP Samant

Q.5. Who has launched the Kindle version of Bhagavad Gita?

Ans. Narendra Modi

Q.6. To whom has President Ramnath Kobind presented the 'Baton of Honor'?

Ans. Kiran Bedi

Q.7. Which country has unveiled a US $ 928 million tourism aid package?

Ans. Australia

Q.8. With whom has ISRO developed a joint Earth observation mission radar?

Ans. NASA

Q.9. Which bank has launched Wear N Pay 'contactless payment wearable device?

Ans. Axis Bank

Q.10. Who has been re-elected as the President of the IOC?

Ans. Thomas Bak

Q.11. Which country's Prime Minister Hamid Baikayo has passed away?

Ans. Ivory Coast‌‌

🎯 दैनिक समसामयिकी 13-03-2021

प्रश्न 1. हाल ही में 'हेरथ उत्सव' कहाँ मनाया गया है ?

उत्तर - जम्मू कश्मीर

प्रश्न 2. भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर संयंत्र कहाँ बन रहा है ?

उत्तर - मध्य प्रदेश 

प्रश्न 3. यंग ग्लोबल लीडर की 'WEF सूची' में किसे शामिल किया गया है ?

उत्तर - दीपिका पादुकोण

प्रश्न 4. भारत का मुख्य सांख्यिकीविद किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर - जी पी सामंत

प्रश्न 5. भगवदगीता का किंडल संस्करण किसने लांच किया है ?

उत्तर - नरेंद्र मोदी

प्रश्न 6. राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने किसे 'बैटन ऑफ़ ऑनर' भेंट किया है ?

उत्तर - किरण बेदी

प्रश्न 7. किस देश ने 928 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पर्यटन सहायता पैकेज का अनावरण किया है ?

उत्तर - ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न 8. ISRO ने किसके साथ मिलकर संयुक्त पृथ्वी अवलोकन मिशन रडार विकसित किया है ?

उत्तर - NASA

प्रश्न 9. किस बैंक ने वियर एन पे' कांटेक्टलेस पेमेंट वियरेबल डिवाइस लांच की है ?

उत्तर - एक्सिस बैंक

प्रश्न 10. किसे IOC के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है ?

उत्तर - थॉमस बाक

प्रश्न 11. किस देश के प्रधानमंत्री हामिद बाकायको का निधन हुआ है ?

उत्तर - आइवरी कोस्ट

  🔻 डे ली का डोज ⧗ 13 मार्च 2021🔻

1. केंद्र सरकार ने हाल ही में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को कितने प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है?

a. 24 प्रतिशत

b. 48 प्रतिशत

c. 74 प्रतिशत ✔️

d. 85 प्रतिशत

2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाने की घोषणा की है?

a. गुजरात सरकार

b. महाराष्ट्र सरकार

c. केरल सरकार

d. उत्तर प्रदेश सरकार ✔️

3. जेसन होल्डर की जगह हाल ही में किसे वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है?

a. शिर्मों हिटमायर

b. शै हॉप

c. कार्लोस ब्रेथवेट

d. क्रेग ब्रेथवेट ✔️

4. इनमे से किस विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का हाल ही में निधन हो गया है?

a. ब्रह्म कुमारीज ✔️

b. सद्गुरु

c. गुरुआसरा

d. आस्था गुरु

5. सऊदी अरब ने खराब, मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने वाली कितने चीनी वेबसाइटों को हाल ही में बैन कर दिया है?

a. 84 चीनी वेबसाइटों

b. 124 चीनी वेबसाइटों

c. 154 चीनी वेबसाइटों

d. 184 चीनी वेबसाइटों ✔️

6. मिताली राज इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने हजार रन बनाने वाली विश्व की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं?

a. 5 हजार रन

b. 10 हजार रन ✔️

c. 15 हजार रन

d. 20 हजार रन

7. निम्न में से किस अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का हाल ही में निधन हो गया है?

a. नाइजीरिया

b. आइवरी कोस्ट ✔️

c. सेनेगल

d. केन्या

8. चीन और किस देश ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

a. रूस ✔️

b. अफ्रीका

c. अमेरिका

d. ऑस्ट्रेलिया

📌  उत्तरमाला :-

1.c. 74 प्रतिशत ✔️

केंद्र सरकार ने हाल ही में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के लिए बीमा कानून 1938 में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है। जबकि वर्ष 2015 में मोदी सरकार ने विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया था।

2.d. उत्तर प्रदेश सरकार ✔️

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाने की घोषणा की है। जिसके लिए सरकार ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये है।

3.d. क्रेग ब्रेथवेट ✔️

जेसन होल्डर की जगह हाल ही में ओपनर बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वे पहले भी होल्डर की गैरमौजूदगी में 7 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व कर चुके है। जिसमे उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की सीरीज में जीत मिली थी।

4.a. ब्रह्म कुमारीज ✔️

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का हाल ही में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है।

5.d. 184 चीनी वेबसाइटों ✔️

सऊदी अरब ने खराब, मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने वाली 184 चीनी वेबसाइटों को हाल ही में बैन कर दिया है। सऊदी अरब ने कहा है की इन सभी वेबसाइटों पर ग्राहक सेवा के साथ साथ स्टोर का पता और संपर्क नंबर दर्ज नहीं हैं।

6.b. 10 हजार रन ✔️

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली विश्व की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने करियर में 46.73 की औसत से 10,001 रन बनाए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लेट एडवर्ड्स के नाम है।

7.b. आइवरी कोस्ट ✔️

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का हाल ही में निधन हो गया है उनका इलाज जर्मनी में चल रहा था। उनके निधन पर राष्ट्रपति अलसेन औटारा ने कहा है की हामेद बकायोको “हमारा देश शोकाकुल है।”

8.a. रूस ✔️

रूस की रोस्कोसमोस स्पेस एजेंसी ने घोषणा की है की हाल ही में चीन और रूस ने अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर हस्ताक्षर चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रमुख झांग केजियान और रूस के रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने किये है।

No comments:

Post a Comment

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.