📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Showing posts with label Current Affairs 20-03-2021. Show all posts
Showing posts with label Current Affairs 20-03-2021. Show all posts

Saturday, April 10, 2021

Current Affairs 20-03-2021

 Q.1. When is Global Recycling Day celebrated?

Ans. 18 March

Q.2. Which state government has decided to extend the time for Covid-19 vaccination?

Ans. Gujarat

Q.3. Who became the first Muslim actor to be nominated for an Oscar?

Ans. Riz Ahmed

Q.4. Which country's cricketer Michael Holding has been awarded the SJA British Sports Journalism Award 2020?

Ans. West indies

Q.5. Which country's President John Magufuli has died?

Ans. Tanzania

Q.6. Where did 'ISSF Shooting World Cup 2021' begin?

Ans. Delhi

Q.7. Which country has the World Bank provided 200 million dollars?

Ans. Bangladesh

Q.8. Which state's female wrestler Ritika Phogat has passed away?

Ans. Haryana

Q.9. Who has been awarded the International Woman of Courage 2021?

Ans. Kausalya Shankar

Q.10. Which country's former Prime Minister Maudud Ahmed has passed away?

Ans. Bangladesh‌‌

🎯  दैनिक समसामयिकी 20-03-2021

प्रश्न 1. ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे कब मनाया गया है ?

उत्तर - 18 मार्च

प्रश्न 2. किस राज्य सरकार ने Covid-19 टीकाकरण के लिए समय बढाने का फैसला किया है ? 

उत्तर - गुजरात

प्रश्न 3. ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता कौन बने हैं ?

उत्तर - रिज अहमद

प्रश्न 4. किस देश के क्रिकेटर माइकल होल्डिंग को SJA ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवार्ड 2020 से सम्मानित किया है ?

उत्तर - वेस्टइंडीज

प्रश्न 5. किस देश के राष्ट्रपति जॉन मैगफुली का निधन हुआ है ?

उत्तर - तंजानिया

प्रश्न 6. ISSF शूटिंग विश्वकप 2021 की शुरुआत कहाँ हुई है ?

उत्तर - दिल्ली

प्रश्न 7. विश्व बैंक ने किस देश को 200 मिलियन डॉलर प्रदान किये हैं ?

उत्तर - बांग्लादेश

प्रश्न 8. किस राज्य की महिला पहलवान रितिका फोगाट का निधन हुआ है ?

उत्तर - हरियाणा

प्रश्न 9. इंटरनेशनल वूमेन ऑफ़ करेज 2021 से किसे सम्मानित किया गया है ?

उत्तर - कौसल्या शंकर

प्रश्न 10. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मौदूद अहमद का निधन हुआ है ?

उत्तर - बांग्लादेश

   🔻 डेली का डोज ⧗ 20 मार्च 2021🔻


1. निम्न में से किसने हाल ही में दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना पर रोक लगा दी है?

a. सुप्रीमकोर्ट

b. दिल्ली हाईकोर्ट

c. केंद्र सरकार ✔️

d. नीति आयोग

2. इनमे से किस राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने छोटे कपड़े पहनकर आने वालों की एंट्री पर रोक लगा दी है?

a. केरल

b. पंजाब

c. महाराष्ट्र

d. गुजरात ✔️

3. हाल ही में किसके द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में सितंबर और अक्टूबर के बीच में मैलवेयर अटैक का वॉल्यूम तीन गुना से भी अधिक रहा है?

a. नीति आयोग

b. साइबर सिक्योरिटी फर्म सोनिकवॉल ✔️

c. बीसीसीआई

d. आईऍफ़सी

4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को किस वर्ष तक के लिए “स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड” का चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

a. 2022

b. 2023

c. 2024

d. 2025 ✔️

5. इनमे से किस देश के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का हाल ही में कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है?

a. ताइवान

b. तंजानिया ✔️

c. मालदीव

d. ऑस्ट्रेलिया

6. निम्न में से किस देश ने हाल ही में भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

a. चीन

b. अमेरिका

c. ताइवान

d. इटली ✔️

7. 20 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

a. विश्व हांथी दिवस

b. विश्व चीता दिवस

c. विश्व गौरैया दिवस ✔️

d. विश्व खेल दिवस

8. अचंता शरत कमल हाल ही में टोक्यो के लिए ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले कौन से भारतीय खिलाडी बन गए है?

a. पहले ✔️

b. तीसरे

c. चौथे

d. पांचवे

9. भारत और किस देश ने हाल ही में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए संयुक्त आयोग की स्थापना करने की घोषणा की है?

a. अमेरिका

b. ऑस्ट्रेलिया

c. अफ्रीका

d. कुवैत ✔️


📌  उत्तरमाला :-

1.c. केंद्र सरकार ✔️

केंद्र सरकार ने हाल ही में 25 मार्च से शुरु होने वाले दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना पर रोक लगा दी है। इस योजना के तहत 100 परिवारों को राशन बांटा जाना था। केंद्र सरकार ने कहा है सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्यों को राशन देती है जिसमे किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है।

2.d. गुजरात ✔️

हाल ही में गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने छोटे कपड़े पहनकर आने वालों की एंट्री पर रोक लगा दी है। ट्रस्ट ने छोटे कपड़े (स्कर्ट-बरमूडा) पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। लेकिन ट्रस्ट ने कहा है की दर्शन करने तक के लिए कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी।

3.b. साइबर सिक्योरिटी फर्म सोनिकवॉल ✔️

साइबर सिक्योरिटी फर्म सोनिकवॉल के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में सितंबर और अक्टूबर के बीच में मैलवेयर अटैक का वॉल्यूम तीन गुना से भी अधिक रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2020 में 25 मिलियन (2.5 करोड़) से अधिक मैलवेयर अटैक हुए है।

4.d. 2025 ✔️

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को हाल ही में भारत से ट्यूबरकुलोसिस यानी क्षय रोग को समाप्त किये जाने के अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2025 तक के लिए “स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड” का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे जुलाई 2021 को अपना पद संभालेंगे।

5.b. तंजानिया ✔️

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का हाल ही में 61 वर्ष के उम्र में कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। उनके निधन पर तंजानिया के उप राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने 14 दिनों के शोक की घोषणा की है। अब 61 साल की उपराष्ट्रपति हसन उनके बचे 5 साल के कार्यकाल के लिए पद संभालेंगी।

6.d. इटली ✔️

हाल ही में इटली ने भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझोते में संशोधन के बाद इतालवी गणराज्य ने ISA के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन एक गठबंधन है जिसमें 120 से अधिक देश शामिल हैं।

7.c. विश्व गौरैया दिवस ✔️

20 मार्च को विश्वभर में विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) मनाया जाता है। यह दिवस गौरैया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह दिवस शहरी वातावरण में रहने वाले आम पक्षियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है।

8.a. पहले ✔️

अचंता शरत कमल ने हाल ही में ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में पाकिस्तानी खिलाड़ी हराकर टोक्यो के लिए ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए है। वे चौथी बार ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले एथेंस ओलंपिक-2004, बीजिंग ओलंपिक-2008 और रियो ओलंपिक-2016 में खेल चुके हैं।

9.d. कुवैत ✔️

भारत और कुवैत ने हाल ही में सभी क्षेत्रों में सहयोग के तौर-तरीकों का पता लगाने के लिए और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए संयुक्त आयोग की स्थापना करने की घोषणा की है। भारत को कच्चे तेल और एलपीजी की आपूर्ति का कुवैत एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता है।

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.