📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Showing posts with label INDIAN CONSTITUTION EXERCISE. Show all posts
Showing posts with label INDIAN CONSTITUTION EXERCISE. Show all posts

Monday, April 5, 2021

1. भारतीय संविधान

 सामाजिक विज्ञान कक्षा  8 

👉CLICK HERE FOR QUIZ ON THIS CHAPTER इस अध्याय के प्रश्न मंजूषा के लिए यहाँ क्लिक करें👈

इस अध्याय के विडिओ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 👉भाग-1 भाग-2  भाग-3  भाग-4 

👉यह स्वाध्याय अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

स्वाध्याय

1. किसी लोकतान्त्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?

उत्तर- संविधान की जरूरत-

1. यह उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते है। 

2. यह ऐसे नियम निश्चित करता है जिसके द्वारा शासकों के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोक जा सके। 

3. संविधान यह भी सुनिश्चित करता है की कोई ताकतवर समूह किसी दूसरे काम ताकतवर समूह या लोगों के खिलाफ अपनी ताकत का प्रयोग न कर सके। 

2. नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए । पहला कॉलम 1990 का नेपाल का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है। 

1990 का नेपाल का संविधान भाग-7 :

कार्यपालिका

2007 अंतरिम संविधान भाग-5 :

कार्यपालिका

अनुच्छेद 35: कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल अधिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद में निहित होंगी।

अनुच्छेद 37: कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल की कार्यकारी मंत्रिपरिषद में निहित होंगी।



नेपाल के इन दोनों संविधानों में 'कार्यकारी शक्ति' के उपयोग मे क्या फ़र्क  दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि  नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?
उत्तर - नेपाल को नए संविधान की आवश्यकता -
1. 1990 के संविधान में कार्यकारी शक्तियाँ राज्य के हाथ में केंद्रित हैं, जबकि 2007 के अंतरिम संविधान में सत्ता की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद के हाथ में रहेगी। 
2. हाँ, नेपाल को नए संविधान की जरूरत है, क्योंकि 1990 के संविधान में वे आदर्श निहित नहीं है जो नेपाल की जनता चाहती है। 
3. अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?
उत्तर- अगर शक्ति पर कोई अंकुश नहीं हो तो-
1. निर्वाचित प्रतिनिधि शक्तियों  का दुरुपयोग करते तथा अपनी मनमानी करते थे। 
2. वे किसी को भी डराने-धमकाने और दबाने की कोशिश करते और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करते। 
3. वे अपने निर्णय जनता पर जबरदस्ती थोपते जिस कारण से नागरिक अपने अधिकारों व स्वयंत्रताओं  का उपयोग नहीं कर पाते । 
4. निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है? इन स्थितियों में अल्पसंख्यक के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइए। 
क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं। 
ख) एक शहर मे 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। 
ग्) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं। 
घ) 50 विद्यार्थियों की कक्ष में 40 विद्यार्थी सम्पन्न परिवारों से है। 
उत्तर- क) महिलाएं अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे  भी पुरुषों के बराबर योग्यता रखती हैं एवं स्कूल में पुरुषों के बराबर ही भूमिका निभाती हैं। 
ख) बौद्ध अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत में धर्मनिरपेक्षता का पालन किया गया है। इसलिए प्रत्येक समुदाय को अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास करने का अधिकार हैं। 
ग्) मांसाहारी अल्पसंख्यक है। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है। 
घ) गरीब परिवार के विद्यार्थी अल्पसंख्यक है। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। ताकि प्रतिभा का विकास हो सके। 
5. नीचे दिए गए बाए, कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए, कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है- 

मुख्य आयाम 

महत्त्व 

संघवाद 


शक्तियों का बंटवारा


मौलिक अधिकार 


संसदीय शासन पद्धति 

 


उत्तर-

मुख्य आयाम 

महत्त्व 

संघवाद 

संघवाद में तीन स्तर की सरकारें होती हैं तथा तीनों स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग होते है। 

शक्तियों का बंटवारा

सरकारों के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा इस प्रकार किया गया है की कोई अंग अपनी शक्ति का दुरुपयोग न कर सके। 

मौलिक अधिकार 

मौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाने के लिए दिए गए है। 

संसदीय शासन पद्धति 

देश के सभी वयस्क नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है। 


6. इस नक्शे में निम्नलिखित देशों पर रंग भरें। 
क) भारत को लाल रंग से भरें। 
ख) नेपाल को हरे रंग से भरें। 
ग्) बांग्लादेश को पीले रंग से भरें। 

उत्तर-



CLICK HERE FOR QUIZ ON THIS CHAPTER इस अध्याय के प्रश्न मंजूषा के लिए यहाँ क्लिक करें
Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.