Wednesday, April 14, 2021

Current Affairs 26-03-2021

  🎯  दैनिक समसामयिकी 26-03-2021

प्रश्न 1. हाल ही में विश्व तपेदिक दिवस कब मनाया गया है ?

उत्तर - 24 मार्च

प्रश्न 2. ICC T20 रैंकिंग में कौनसी भारतीय महिला खिलाड़ी पहले स्थान पर रहीं हैं ?

उत्तर - शेफाली वर्मा

प्रश्न 3. किस संगठन ने डिजिटल ग्रीन सर्टिफिकेट बनाने का प्रस्ताव दिया है ?

उत्तर - यूरोपीय संघ

प्रश्न 4. कौनसा प्रदेश 01 मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना शुरू करेगा ?

उत्तर - राजस्थान

प्रश्न 5. हाल ही में नवल सादवी का निधन हुआ है वे कौन थीं ?

उत्तर - मनोचिकित्सक

प्रश्न 6. भारत ने किस देश को कीटनाशक मैलाथियान की 20,000 लीटर की आपूर्ति की है ?

उत्तर - ईरान

प्रश्न 7. रमेश पोखरियाल निशंक ने शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन कहाँ किया है ?

उत्तर - नई दिल्ली

प्रश्न 8. केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश ने किस राज्य के साथ समझौता किया है ?

उत्तर - मध्य प्रदेश

प्रश्न 9. रूस ने कितने देशों के लिए स्पेस में 38 सैटेलाइट लांच किये हैं ?

उत्तर - 18 देश 

प्रश्न 10. 'एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम' के तहत किस राज्य को दिल्ली के साथ जोड़ा गया है ?

उत्तर - सिक्किम

 🎯 Daily Current Affairs 26-03-2021

Q.1. When has World Tuberculosis Day been celebrated recently?

Ans. 24 March

Q.2. Which Indian women player has ranked first in the ICC T20 rankings?

Ans. Shafali Verma

Q.3. Which organization has made the digital green certificate has it been proposed?

Ans. European Union

Q.4. Which state will start the Chief Minister Chiranjeevi Yojana from 01 May 2021?

Ans. Rajasthan

Q.5. Recently Naval Sadvi has passed away. Who was she?

Ans. Psychiatrist

Q.6. Which country has supplied 20000 liters of pesticide malathion to which country?

Ans. Iran

Q.7. Where has Ramesh Pokhriyal Nishank inaugurated the Shaheed Bhagat Singh Memorial?

Ans. New Delhi

Q.8. Uttar Pradesh has tied up with which state for the Ken Betwa link project?

Ans. Madhya Pradesh

Q.9. For how many countries has Russia launched 38 satellites in space?

Ans. 18 Countries

Q.10. Which state has been linked with Delhi under 'Ek Bharat Shreshtha Bharat Program'?

Ans. Sikkim‌‌

   🔻 डेली का डोज ⧗ 26 मार्च 2021🔻

1. डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) ने किस भारतीय रेसलर को हॉल ऑफ फेम 2021 में शामिल किया है?

a. द ग्रेट खली ✔️

b. सुशील कुमार

c. बजरंग पूनिया

d. योगेश्वर दत्त

2. हाल ही में किसने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

a. मनु भाकर

b. चिंकी यादव ✔️

c. हिना सिद्धू

d. अपूर्वी चंदेला

3. हाल ही में किस सिंगर को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा?

a. लता मंगेशकर

b. उषा मंगेशकर

c. आशा भोसले ✔️

d. रानू मंडल

4. केंद्र सरकार ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन (K. VijayRaghavan) का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ा दिया है?

a. दो साल

b. तीन साल

c. चार साल

d. एक साल ✔️

5. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत निम्न में से कौन से स्थान पर है?

a. 43वें

b. 36वें

c. 44वें

d. 40वें ✔️

6. हाल ही में किस वरिष्ठ साहित्यकार को केके बिड़ला फाउंडेशन, नई दिल्ली की तरफ से व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है?

a. शरद पगारे ✔️

b. विष्णु प्रभाकर

c. अजय अग्रवाल

d. मोहन त्रिपाठी

7. किस देश ने रोहिंग्या सहित म्यांमार में चल रहे मानवाधिकारों की चिंताओं को उजागर करते हुए यूरोपीय संघ के नेतृत्व में एक प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है?

a. नेपाल

b. चीन

c. अमेरिका ✔️

d. रूस

8. बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने 24 मार्च 2021 को किस शहर में “ग्राम उजाला योजना” लांच की?

a. दिल्ली

b. वाराणसी ✔️

c. रांची

d. पटना

📌  उत्तरमाला :-

1.a. द ग्रेट खली ✔️

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के मुताबिक दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) 2021 में शामिल किया जा रहा है। द ग्रेट खली के साथ अंडरटेकर और केन के भी हॉल ऑफ फेम 2021 में शामिल किए जाने की घोषण की गई है। द ग्रेट खली ने साल 2006 के अप्रैल में स्मैकडाउन में एंट्री की थी।

2.b. चिंकी यादव ✔️

चिंकी यादव ने 24 मार्च 2021 को अनुभवी राही सरनोबत के साथ मनु भाकर को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीनों पदक जीत लिये। चिंकी ने 2019 में दोहा में हुई 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक कोटा जीता था। वे पहले 20 निशानों में 14 के स्कोर से आगे चल रही थीं। उनके बाद मनु 13 अंकों से दूसरे स्थान पर थीं।

3.c. आशा भोसले ✔️

सिंगर आशा भोसले को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली कमिटी ने इस साल भोसले को इस पुरस्कार के लिए नामित किया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1996 से दिया जा रहा यह पुरस्कार राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को उसके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिये दिया जाता है।

4.d. एक साल ✔️

केंद्र सरकार ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के. विजयराघवन (K. Vijay Raghavan) का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उन्हें जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद 2018 में पीएसए नियुक्त किया गया था। उनका अनुबंध 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है लेकिन अब इसे अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

5.d. 40वें ✔️

अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा’ (International Intellectual Property) का वार्षिक संस्करण 23 मार्च 2021 को जारी किया गया था। भारत नौवें बौद्धिक संपदा सूचकांक में 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 40वें स्थान पर था। यह सूचकांक ‘यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर’ द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है। यह पेटेंट के आधार पर 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बौद्धिक संपदा अधिकारों, आईपी संपत्तियों के व्यावसायीकरण, कॉपीराइट नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारों के अनुसमर्थन का मूल्यांकन करता है।

6.a. शरद पगारे ✔️

वरिष्ठ साहित्यकार शरद पगारे को केके बिड़ला फाउंडेशन, नई दिल्ली की तरफ से व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2010 में आए उनके उपन्यास 'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' के लिए दिया गया है। यह सम्मान पिछले दस वर्षों में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक की उत्कृष्ट हिंदी कृति पर दिया जाता है।

7.c. अमेरिका ✔️

अमेरिका ने रोहिंग्या सहित म्यांमार में चल रहे मानवाधिकारों की चिंताओं को उजागर करते हुए यूरोपीय संघ (EU) के नेतृत्व में एक प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है। इसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 46वें सत्र में 01 फरवरी से किए गए घटनाक्रमों को भी याद किया है। UNHCR एक संयुक्त राष्ट्र संस्था है जो दुनिया भर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देती है और उनकी रक्षा करती है। इसमें क्षेत्रीय समूह के आधार पर तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने गए 47 सदस्य शामिल हैं।

8.b. वाराणसी ✔️

बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने 24 मार्च 2021 को वाराणसी में “ग्राम उजाला योजना” लांच की। ग्राम उजाला योजना 10 रुपए में ग्रामीण क्षेत्रों में दुनिया का सबसे सस्ता एलईडी बल्ब प्रदान करती है। इस योजना को कार्बन क्रेडिट के आधार पर वित्तपोषित किया जाता है। इस योजना से ग्रामीण रोजगार के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा। यह भारत के गांवों का भी उत्थान करेगा और जलवायु परिवर्तन शमन में योगदान देगा।

Current Affairs 25-03-2021

  Q.1. When is World Meteorological Day celebrated?

Ans. 23 March

Q.2. Which actress has been awarded the National Award at the 67th National Award?

Ans. Kangana Ranaut

Q.3. The Central Government has reconstituted the Advisory Committee to study which mythical river?

Ans. Saraswati

Q.4. Which state has given a 30% wage increase for state employees?

Ans. Telangana

Q.5. The Chief Minister of which state has announced the establishment of three PAC Women's Battalion?

Ans. Uttar Pradesh

Q.6. Where did the two-day Nandini River Festival end?

Ans. Mangalore

Q.7. Which state has decided to start India's first ambulance network for animals?

Ans. Andhra Pradesh

Q.8. Which company's MD Jeh Wadia has resigned from his post?

Ans. Go-Air

Q.9. In which state the 'formal indigenous language and knowledge system school' has been inaugurated?

Ans. Arunachal Pradesh

Q.10. Who has announced the acquisition of 58.1% stake in Gangavaram port?

Ans. Adani Ports

Q.11. Which state has launched a resolution campaign to create awareness on the proper behavior of COVID?

Ans. Madhya Pradesh

Q.12. Who will be given the 'Gandhi Peace Prize' of the year 2020?

Ans. Sheikh Mujibur Rahman‌‌

 🎯 दैनिक समसामयिकी 25-03-2021

Q.1. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया गया है ?

उत्तर - 23 मार्च

Q.2. 67वें नेशनल अवार्ड में किस अभिनेत्री को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?

उत्तर - कंगना रनौत

Q.3. केंद्र सरकार किस पौराणिक नदी का अध्ययन करने के लिए सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है ?

उत्तर - सरस्वती

Q.4. किस राज्य ने राज्य कर्मचारियों के लिए 30% वेतन वृद्धि की है ?

उत्तर - तेलंगाना

Q.5. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने तीन PAC महिला बटालियन स्थापित करने की घोषणा की है ?

उत्तर - उत्तर प्रदेश

Q.6. दो दिवसीय नंदिनी नदी महोत्सव का समापन कहाँ हुआ है ?

उत्तर - मैंगलोर

Q.7. किस राज्य ने पशुओं के लिए भारत का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क शुरू करने का निर्णय लिया है ?

उत्तर - आंध्रप्रदेश 

Q.8. किस कंपनी के MD जेह वाडिया ने अपने पद से इस्तीफा दिया है ?

उत्तर - गो-एयर (GoAir)

Q.9. किस राज्य में औपचारिक स्वदेशी भाषा और ज्ञान प्रणाली स्कूल' का उद्घाटन हुआ है ?

उत्तर - अरुणाचल प्रदेश

Q.10. किसने गंगावरम बंदरगाह की 58.1% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है ?

उत्तर - अडानी पोर्ट्स

Q.11. किस राज्य ने Covid-19 के उचित व्यवहार पर जागरूकता पैदा करने के लिए संकल्प अभियान शुरू किया है ?

Ans. मध्य प्रदेश

Q.12. वर्ष 2020 का 'गांधी शान्ति पुरस्कार' किसे दिया जाएगा ?

Ans. शेख मुजीबुर रहमान

    🔻 डेली का डोज ⧗ 25 मार्च 2021🔻

1. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो पर हाल ही में किन भारतीय पर्वतारोहियों ने 24 घंटे रूककर रिकॉर्ड बनाया है?

a. रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव ✔️

b. राहुल सचदेवा एवं अनिल त्यागी

c. मोहन अग्रवाल एवं अनुज कुमार

d. संतोष त्यागी एवं मनोज सिंह

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच हुए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को 23 मार्च 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी?

a. नेपाल

b. चीन

c. रूस

d. जापान ✔️

3. हाल ही में किस राज्य ने इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति, 2021 का शुभारंभ किया?

a. झारखंड

b. बिहार ✔️

c. पंजाब

d. दिल्ली

4. नागरिक विमानन महानिदेशालय कार्यालय (DGCA) ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को कितने तारीख तक रद्द रखने की घोषणा की है?

a. 10 मई

b. 15 अप्रैल

c. 30 अप्रैल ✔️

d. 25 जून

5. रूस ने हाल ही में 18 देशों के कितने उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया?

a. 38 ✔️

b. 40

c. 50

d. 55

6. फिच रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

a. 10.8 प्रतिशत

b. 11.8 प्रतिशत

c. 15.5 प्रतिशत

d. 12.8 प्रतिशत ✔️

7. हाल ही में भारत और किस देश के मध्य स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) की 116वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई?

a. नेपाल

b. पाकिस्तान ✔️

c. चीन

d. रूस

8. विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 15 मार्च

c. 20 अप्रैल

d. 27 मार्च ✔️

📌  उत्तरमाला :-

1.a. रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव ✔️

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो पर पर्वतारोही रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव ने 24 घंटे रूककर रिकॉर्ड बनाया है। पर्वतारोही रोहताश खिलेरी हिसार के गांव मलापुर निवासी हैं और पर्वतारोही अनु यादव फतेहाबाद के बुवान गांव की रहने वाली हैं। गौरतलब है कि रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट को भी फतेह कर चुके हैं।

2.d. जापान ✔️

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को 23 मार्च 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी। सहयोग ज्ञापन (एमओसी) का लक्ष्य जल और डेल्टा प्रबंधन तथा जल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को विकसित करना है। इससे जल सुरक्षा, बेहतर सिंचाई सुविधा और जल संसाधन विकास में स्थायित्व का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

3.b. बिहार ✔️

बिहार ने इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति, 2021 का शुभारंभ किया। राज्य कैबिनेट द्वारा नीति को इस मंजूरी दिए जाने के बाद, बिहार जैव ईंधन, 2018 की राष्ट्रीय नीति के तहत इथेनॉल संवर्धन नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। यह नीति इथेनॉल की निकासी की अनुमति देगी, जो पहले गन्ने की अधिशेष मात्रा के साथ-साथ गन्ने तक सीमित थी।

4.c. 30 अप्रैल ✔️

नागरिक विमानन महानिदेशालय कार्यालय (DGCA) ने 23 मार्च 2021 को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 30 अप्रैल तक रद्द रखने की घोषणा की है। डीजीसीए ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2021 तक कर दिया है। हालांकि, मामले की गंभीरता के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

5.a. 38 ✔️

रूस ने हाल ही में 18 देशों के 38 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया। 38 उपग्रह दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा, सऊदी अरब, जर्मनी, इटली और ब्राजील सहित 18 देशों के थे। इन उपग्रहों में से एक 'चैलेंज -1’ नामक उपग्रह पूरी तरह से ट्यूनीशिया में बनाया गया पहला उपग्रह था, जिसे टेलनेट दूरसंचार समूह द्वारा बनाया गया था।

6.d. 12.8 प्रतिशत ✔️

फिच रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 12.8 प्रतिशत कर दिया है। पहले रेटिंग एजेंसी ने अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2020 के कैलेंडर साल की दूसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था लॉकडाउन की वजह से मंदी में चली गई थी। लेकिन उसके बाद यह हमारे अनुमान से अधिक तेजी से उबरी है।

7.b. पाकिस्तान ✔️

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) की 116वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। यह भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों का एक द्विपक्षीय आयोग है, जिसे सिंधु जल संधि (वर्ष 1960) के कार्यान्वयन और लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु बनाया गया था। सिंधु जल संधि के अनुसार, आयोग वर्ष में कम-से-कम एक बार नियमित तौर पर भारत और पाकिस्तान में बैठक करेगा।

8.d. 27 मार्च ✔️

विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट ने इस दिन की स्थापना की थी। हर साल दुनिया भर में इस दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समारोह होते है। विश्व रंगमंच दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में थिएटर को लेकर जागरुकता लाना और थिएटर की अहमियत याद दिलाना है।

Tuesday, April 13, 2021

डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर (प्रश्न मंजूषा के साथ)

 


भीमराव रामजी आम्बेडकर (14 अप्रैल, 1891 – 6 दिसंबर, 1956), डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।  वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

व्यक्तिगत जीवन

परिवार

आम्बेडकर के दादा का नाम मालोजी सकपाल था, तथा पिता का नाम रामजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था। 1906 में आम्बेडकर जब पाँच वर्ष के थे तब उनकी माँ की मृत्यू हुई थी। इसलिए उन्हें बुआ मीराबाई संभाला था, जो उनके पिता की बडी बहन थी। मीराबाई के कहने पर रामजी ने जीजाबाई से पुनर्विवाह किया, ताकि बालक भीमराव को माँ का प्यार मिल सके। बालक भीमराव जब पाँचवी अंग्रेजी कक्षा पढ रहे थे, तब उनकी शादी रमाबाई से हुई। रमाबाई और भीमराव को पाँच बच्चे भी हुए - जिनमें चार पुत्र: यशवंत, रमेश, गंगाधर, राजरत्न और एक पुत्री: इन्दु थी। किंतु 'यशवंत' को छोड़कर सभी संतानों की बचपन में ही मृत्यु हो गई थीं। प्रकाश, रमाबाई, आनंदराज तथा भीमराव यह चारो यशवंत आम्बेडकर की संताने हैं।

गुरु और उपास्य देवता

आम्बेडकर ने कहां था की, उनका जीवन तीन गुरुओं और तीन उपास्यों से सफल बना है। उन्होंने जिन तीन महान व्यक्तियों को अपना गुरु माना, उसमे उनके पहले गुरु थे तथागत गौतम बुद्ध, दूसरे थे संत कबीर और तीसरे गुरु थे महात्मा ज्योतिराव फुले थे। उनके तीन उपास्य (देवता) थे — ज्ञान, स्वाभिमान और शील।

आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। इसके बाद आम्बेडकर भारत की स्वतन्त्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिन्दू पन्थ में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध पन्थ अपना लिया था। सन 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आम्बेडकर जयन्ती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। डॉक्टर आम्बेडकर की विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक और चित्रण शामिल हैं।

प्रारम्भिक जीवन

आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को ब्रिटिश भारत के मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में स्थित महू नगर सैन्य छावनी में हुआ था। वे रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की १४ वीं व अंतिम संतान थे। उनका परिवार कबीर पंथ को माननेवाला मराठी मूूल का था और वो वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में आंबडवे गाँव का निवासी था। वे हिंदू महार जाति से संबंध रखते थे, जो तब अछूत कही जाती थी और इस कारण उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से गहरा भेदभाव सहन करना पड़ता था। भीमराव आम्बेडकर के पूर्वज लंबे समय से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत रहे थे और उनके पिता रामजी सकपाल, भारतीय सेना की महू छावनी में सेवारत थे तथा यहां काम करते हुये वे सूबेदार के पद तक पहुँचे थे। उन्होंने मराठी और अंग्रेजी में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की थी।

अपनी जाति के कारण बालक भीम को सामाजिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालयी पढ़ाई में सक्षम होने के बावजूद छात्र भीमराव को छुआछूत के कारण अनेक प्रकार की कठनाइयों का सामना करना पड़ता था। 7 नवम्बर 1900 को रामजी सकपाल ने सातारा की गवर्न्मेण्ट हाइस्कूल में अपने बेटे भीमराव का नाम भिवा रामजी आंबडवेकर दर्ज कराया। उनके बचपन का नाम 'भिवा' था। आम्बेडकर का मूल उपनाम सकपाल की बजाय आंबडवेकर लिखवाया था, जो कि उनके आंबडवे गाँव से संबंधित था। क्योंकी कोकण प्रांत के लोग अपना उपनाम गाँव के नाम से रखते थे, अतः आम्बेडकर के आंबडवे गाँव से आंबडवेकर उपनाम स्कूल में दर्ज करवाया गया। बाद में एक देवरुखे ब्राह्मण शिक्षक कृष्णा महादेव आंबेडकर जो उनसे विशेष स्नेह रखते थे, ने उनके नाम से 'आंबडवेकर' हटाकर अपना सरल 'आंबेडकर' उपनाम जोड़ दिया। तब से आज तक वे आम्बेडकर नाम से जाने जाते हैं।

रामजी सकपाल परिवार के साथ बंबई (अब मुंबई) चले आये। अप्रैल 1906 में, जब भीमराव लगभग 15 वर्ष आयु के थे, तो नौ साल की लड़की रमाबाई से उनकी शादी कराई गई थी। तब वे पांचवी अंग्रेजी कक्षा पढ रहे थे। उन दिनों भारत में बाल-विवाह का प्रचलन था।

प्राथमिक शिक्षा

आंबेडकर ने सातारा शहर में राजवाड़ा चौक पर स्थित गवर्न्मेण्ट हाईस्कूल (अब प्रतापसिंह हाईस्कूल) में 7 नवंबर 1900 को अंग्रेजी की पहली कक्षा में प्रवेश लिया। इसी दिन से उनके शैक्षिक जीवन का आरम्भ हुआ था, इसलिए 7 नवंबर को महाराष्ट्र में विद्यार्थी दिवस रूप में मनाया जाता हैं। उस समय उन्हें 'भिवा' कहकर बुलाया जाता था। स्कूल में उस समय 'भिवा रामजी आंबेडकर' यह उनका नाम उपस्थिति पंजिका में क्रमांक - 1914 पर अंकित था। जब वे अंग्रेजी चौथी कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण हुए, तब क्योंकि यह अछूतों में असामान्य बात थी, इसलिए भीमराव की इस सफलता को अछूतों के बीच सार्वजनिक समारोह के रूप में मनाया गया, और उनके परिवार के मित्र एवं लेखक दादा केलुस्कर द्वारा खुद की लिखी 'बुद्ध की जीवनी' उन्हें भेंट दी गयी। इसे पढकर उन्होंने पहली बार गौतम बुद्ध व बौद्ध धर्म को जाना एवं उनकी शिक्षा से प्रभावित हुए।

माध्यमिक शिक्षा

1897 में, आम्बेडकर का परिवार मुंबई चला गया जहां उन्होंने एल्फिंस्टोन रोड पर स्थित गवर्न्मेंट हाईस्कूल में आगे कि शिक्षा प्राप्त की।

बॉम्बे विश्वविद्यालय में स्नातक अध्ययन

1907 में, उन्होंने अपनी मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की और अगले वर्ष उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज में प्रवेश किया, जो कि बॉम्बे विश्वविद्यालय से संबद्ध था।[19] इस स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने वाले अपने समुदाय से वे पहले व्यक्ति थे।

1912 तक, उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान में कला स्नातक (बी॰ए॰) प्राप्त की, और बड़ौदा राज्य सरकार के साथ काम करने लगे। उनकी पत्नी ने अभी अपने नये परिवार को स्थानांतरित कर दिया था और काम शुरू किया जब उन्हें अपने बीमार पिता को देखने के लिए मुंबई वापस लौटना पड़ा, जिनका 2 फरवरी 1913 को निधन हो गया।

कोलंबिया विश्वविद्यालय में आम्बेडकर

1913 में, आम्बेडकर 22 साल की आयु में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए जहां उन्हें सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय (बड़ौदा के गायकवाड़) द्वारा स्थापित एक योजना के तहत न्यूयॉर्क शहर स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए तीन साल के लिए 11.50 डॉलर प्रति माह बड़ौदा राज्य की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। वहां पहुँचने के तुरन्त बाद वे लिविंगस्टन हॉल में पारसी मित्र नवल भातेना के साथ बस गए। जून 1915 में उन्होंने अपनी कला स्नातकोत्तर (एम॰ए॰) परीक्षा पास की, जिसमें अर्थशास्त्र प्रमुख विषय, और समाजशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र और मानव विज्ञान यह अन्य विषय थे। उन्होंने स्नातकोत्तर के लिए एंशियंट इंडियन्स कॉमर्स (प्राचीन भारतीय वाणिज्य) विषय पर शोध कार्य प्रस्तुत किया। आम्बेडकर जॉन डेवी और लोकतंत्र पर उनके काम से प्रभावित थे।

1916 में, उन्हें अपना दूसरा शोध कार्य, नेशनल डिविडेंड ऑफ इंडिया - ए हिस्टोरिक एंड एनालिटिकल स्टडी के लिए दूसरी कला स्नातकोत्तर प्रदान की गई, और अन्ततः उन्होंने लंदन की राह ली। 1916 में अपने तीसरे शोध कार्य इवोल्युशन ओफ प्रोविन्शिअल फिनान्स इन ब्रिटिश इंडिया के लिए अर्थशास्त्र में पीएचडी प्राप्त की, अपने शोध कार्य को प्रकाशित करने के बाद 1927 में अधिकृत रुप से पीएचडी प्रदान की गई। 9 मई को, उन्होंने मानव विज्ञानी अलेक्जेंडर गोल्डनवेइज़र द्वारा आयोजित एक सेमिनार में भारत में जातियां: उनकी प्रणाली, उत्पत्ति और विकास नामक एक शोध पत्र प्रस्तुत किया, जो उनका पहला प्रकाशित पत्र था। 3 वर्ष तक की अवधि के लिये मिली हुई छात्रवृत्ति का उपयोग उन्होंने केवल दो वर्षों में अमेरिका में पाठ्यक्रम पूरा करने में किया और 1916 में वे लंदन गए।

अक्टूबर 1916 में, ये लंदन चले गये और वहाँ उन्होंने ग्रेज़ इन में बैरिस्टर कोर्स (विधि अध्ययन) के लिए प्रवेश लिया, और साथ ही लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में भी प्रवेश लिया जहां उन्होंने अर्थशास्त्र की डॉक्टरेट (Doctorate) थीसिस पर काम करना शुरू किया। जून 1917 में, विवश होकर उन्हें अपना अध्ययन अस्थायी तौरपर बीच में ही छोड़ कर भारत लौट आए क्योंकि बड़ौदा राज्य से उनकी छात्रवृत्ति समाप्त हो गई थी। लौटते समय उनके पुस्तक संग्रह को उस जहाज से अलग जहाज पर भेजा गया था जिसे जर्मन पनडुब्बी के टारपीडो द्वारा डुबो दिया गया। ये प्रथम विश्व युद्ध का काल था। उन्हें चार साल के भीतर अपने थीसिस के लिए लंदन लौटने की अनुमति मिली। बड़ौदा राज्य के सेना सचिव के रूप में काम करते हुये अपने जीवन में अचानक फिर से आये भेदभाव से डॉ॰ भीमराव आम्बेडकर निराश हो गये और अपनी नौकरी छोड़ एक निजी ट्यूटर और लेखाकार के रूप में काम करने लगे। यहाँ तक कि उन्होंने अपना परामर्श व्यवसाय भी आरम्भ किया जो उनकी सामाजिक स्थिति के कारण विफल रहा। अपने एक अंग्रेज जानकार मुंबई के पूर्व राज्यपाल लॉर्ड सिडनेम के कारण उन्हें मुंबई के सिडनेम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स मे राजनीतिक अर्थव्यवस्था के प्रोफेसर के रूप में नौकरी मिल गयी। १९२० में कोल्हापुर के शाहू महाराज, अपने पारसी मित्र के सहयोग और कुछ निजी बचत के सहयोग से वो एक बार फिर से इंग्लैंड वापस जाने में सफ़ल हो पाए तथा 1921 में विज्ञान स्नातकोत्तर (एम॰एससी॰) प्राप्त की, जिसके लिए उन्होंने 'प्रोवेन्शियल डीसेन्ट्रलाईज़ेशन ऑफ इम्पीरियल फायनेन्स इन ब्रिटिश इण्डिया' (ब्रिटिश भारत में शाही अर्थ व्यवस्था का प्रांतीय विकेंद्रीकरण) खोज ग्रन्थ प्रस्तुत किया था। 1922 में, उन्हें ग्रेज इन ने बैरिस्टर-एट-लॉज डिग्री प्रदान की और उन्हें ब्रिटिश बार में बैरिस्टर के रूप में प्रवेश मिल गया। 1923 में, उन्होंने अर्थशास्त्र में डी॰एससी॰ (डॉक्टर ऑफ साईंस) उपाधि प्राप्त की। उनकी थीसिस "दी प्राब्लम आफ दि रुपी: इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन" (रुपये की समस्या: इसकी उत्पत्ति और इसका समाधान) पर थी। लंदन का अध्ययन पूर्ण कर भारत वापस लौटते हुये भीमराव आम्बेडकर तीन महीने जर्मनी में रुके, जहाँ उन्होंने अपना अर्थशास्त्र का अध्ययन, बॉन विश्वविद्यालय में जारी रखा। किंतु समय की कमी से वे विश्वविद्यालय में अधिक नहीं ठहर सकें। उनकी तीसरी और चौथी डॉक्टरेट्स (एलएल॰डी॰, कोलंबिया विश्वविद्यालय, 1952 और डी॰लिट॰, उस्मानिया विश्वविद्यालय, 1953) सम्मानित उपाधियाँ थीं।

छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष

आम्बेडकर ने कहा था "छुआछूत गुलामी से भी बदतर है।" आम्बेडकर बड़ौदा के रियासत राज्य द्वारा शिक्षित थे, अतः उनकी सेवा करने के लिए बाध्य थे। उन्हें महाराजा गायकवाड़ का सैन्य सचिव नियुक्त किया गया, लेकिन जातिगत भेदभाव के कारण कुछ ही समय में उन्हें यह नौकरी छोड़नी पडी। उन्होंने इस घटना को अपनी आत्मकथा, वेटिंग फॉर अ वीजा में वर्णित किया। इसके बाद, उन्होंने अपने बढ़ते परिवार के लिए जीविका साधन खोजने के पुनः प्रयास किये, जिसके लिये उन्होंने लेखाकार के रूप में, व एक निजी शिक्षक के रूप में भी काम किया, और एक निवेश परामर्श व्यवसाय की स्थापना की, किन्तु ये सभी प्रयास तब विफल हो गये जब उनके ग्राहकों ने जाना कि ये अछूत हैं। 1918 में, ये मुंबई में सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में राजनीतिक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। हालांकि वे छात्रों के साथ सफल रहे, फिर भी अन्य प्रोफेसरों ने उनके साथ पानी पीने के बर्तन साझा करने पर विरोध किया।

भारत सरकार अधिनियम १९१९, तैयार कर रही साउथबरो समिति के समक्ष, भारत के एक प्रमुख विद्वान के तौर पर आम्बेडकर को साक्ष्य देने के लिये आमंत्रित किया गया। इस सुनवाई के दौरान, आम्बेडकर ने दलितों और अन्य धार्मिक समुदायों के लिये पृथक निर्वाचिका और आरक्षण देने की वकालत की। १९२० में, बंबई से, उन्होंने साप्ताहिक मूकनायक के प्रकाशन की शुरूआत की। यह प्रकाशन शीघ्र ही पाठकों मे लोकप्रिय हो गया, तब आम्बेडकर ने इसका प्रयोग रूढ़िवादी हिंदू राजनेताओं व जातीय भेदभाव से लड़ने के प्रति भारतीय राजनैतिक समुदाय की अनिच्छा की आलोचना करने के लिये किया। उनके दलित वर्ग के एक सम्मेलन के दौरान दिये गये भाषण ने कोल्हापुर राज्य के स्थानीय शासक शाहू चतुर्थ को बहुत प्रभावित किया, जिनका आम्बेडकर के साथ भोजन करना रूढ़िवादी समाज मे हलचल मचा गया।

बॉम्बे हाईकोर्ट में विधि का अभ्यास करते हुए, उन्होंने अछूतों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें ऊपर उठाने के प्रयास किये। उनका पहला संगठित प्रयास केंद्रीय संस्थान बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना था, जिसका उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के साथ ही अवसादग्रस्त वर्गों के रूप में सन्दर्भित "बहिष्कार" के कल्याण करना था। दलित अधिकारों की रक्षा के लिए, उन्होंने मूकनायक, बहिष्कृत भारत, समता, प्रबुद्ध भारत और जनता जैसी पांच पत्रिकाएं निकालीं।

सन 1925 में, उन्हें बम्बई प्रेसीडेंसी समिति में सभी यूरोपीय सदस्यों वाले साइमन कमीशन में काम करने के लिए नियुक्त किया गया। इस आयोग के विरोध में भारत भर में विरोध प्रदर्शन हुये। जहां इसकी रिपोर्ट को अधिकतर भारतीयों द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया, आम्बेडकर ने अलग से भविष्य के संवैधानिक सुधारों के लिये सिफारिश लिखकर भेजीं।

'जयस्तंभ', कोरेगाँव भिमा 

द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अन्तर्गत १ जनवरी 1818 को हुई कोरेगाँव की लड़ाई के दौरान मारे गये भारतीय महार सैनिकों के सम्मान में आम्बेडकर ने 1 जनवरी 1927 को कोरेगाँव विजय स्मारक (जयस्तंभ) में एक समारोह आयोजित किया। यहाँ महार समुदाय से संबंधित सैनिकों के नाम संगमरमर के एक शिलालेख पर खुदवाये गये तथा कोरेगाँव को दलित स्वाभिमान का प्रतीक बनाया।

सन 1927 तक, डॉ॰ आम्बेडकर ने छुआछूत के विरुद्ध एक व्यापक एवं सक्रिय आंदोलन आरम्भ करने का निर्णय किया। उन्होंने सार्वजनिक आंदोलनों, सत्याग्रहों और जलूसों के द्वारा, पेयजल के सार्वजनिक संसाधन समाज के सभी वर्गों के लिये खुलवाने के साथ ही उन्होनें अछूतों को भी हिंदू मन्दिरों में प्रवेश करने का अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष किया। उन्होंने महाड शहर में अछूत समुदाय को भी शहर की चवदार तालाब से पानी लेने का अधिकार दिलाने कि लिये सत्याग्रह चलाया। 1927 के अंत में सम्मेलन में, आम्बेडकर ने जाति भेदभाव और "छुआछूत" को वैचारिक रूप से न्यायसंगत बनाने के लिए, प्राचीन हिंदू पाठ, मनुस्मृति, जिसके कई पद, खुलकर जातीय भेदभाव व जातिवाद का समर्थन करते हैं, की सार्वजनिक रूप से निंदा की, और उन्होंने औपचारिक रूप से प्राचीन पाठ की प्रतियां जलाईं। 25 दिसंबर 1927 को, उन्होंने हजारों अनुयायियों के नेतृत्व में मनुस्मृति की प्रतियों को जलाया। इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनुस्मृति दहन दिवस के रूप में आम्बेडकरवादियों और हिंदू दलितों द्वारा मनाया जाता है।

1930 में, आम्बेडकर ने तीन महीने की तैयारी के बाद कालाराम मन्दिर सत्याग्रह शुरू किया। कालाराम मन्दिर आंदोलन में लगभग 15,000 स्वयंसेवक इकट्ठे हुए, जिससे नाशिक की सबसे बड़ी प्रक्रियाएं हुईं। जुलूस का नेतृत्व एक सैन्य बैंड ने किया था, स्काउट्स का एक बैच, महिलाएं और पुरुष पहली बार भगवान को देखने के लिए अनुशासन, आदेश और दृढ़ संकल्प में चले गए थे। जब वे द्वार तक पहुँचे, तो द्वार ब्राह्मण अधिकारियों द्वारा बंद कर दिए गए।

पूना पैक्ट

अब तक भीमराव आम्बेडकर आज तक की सबसे बडी़ अछूत राजनीतिक हस्ती बन चुके थे। उन्होंने मुख्यधारा के महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों की जाति व्यवस्था के उन्मूलन के प्रति उनकी कथित उदासीनता की कटु आलोचना की। आम्बेडकर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके नेता महात्मा गांधी की भी आलोचना की, उन्होंने उन पर अछूत समुदाय को एक करुणा की वस्तु के रूप मे प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। आम्बेडकर ब्रिटिश शासन की विफलताओं से भी असंतुष्ट थे, उन्होंने अछूत समुदाय के लिये एक ऐसी अलग राजनीतिक पहचान की वकालत की जिसमे कांग्रेस और ब्रिटिश दोनों की ही कोई दखल ना हो। लंदन में 8 अगस्त, 1930 को एक शोषित वर्ग के सम्मेलन यानी प्रथम गोलमेज सम्मेलन के दौरान आम्बेडकर ने अपनी राजनीतिक दृष्टि को दुनिया के सामने रखा, जिसके अनुसार शोषित वर्ग की सुरक्षा उसके सरकार और कांग्रेस दोनों से स्वतंत्र होने में है।

आम्बेडकर ने कांग्रेस और गांधी द्वारा चलाये गये नमक सत्याग्रह की आलोचना की। उनकी अछूत समुदाय मे बढ़ती लोकप्रियता और जन समर्थन के चलते उनको 1931 मे लंदन में होने वाले दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भी, भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। वहाँ उनकी अछूतों को पृथक निर्वाचिका देने के मुद्दे पर गांधी से तीखी बहस हुई, एवं ब्रिटिश डॉ॰ आम्बेडकर के विचारों से सहमत हुए। धर्म और जाति के आधार पर पृथक निर्वाचिका देने के प्रबल विरोधी गांधी ने आशंका जताई, कि अछूतों को दी गयी पृथक निर्वाचिका, हिंदू समाज को विभाजित कर देगी। गांधी को लगता था की, सवर्णों को छुआछूत भूलाने के लिए उनके ह्रदयपरिवर्तन होने के लिए उन्हें कुछ वर्षों की अवधि दी जानी चाहिए, किन्तु यह तर्क गलत सिद्ध हुआ जब सवर्णों हिंदूओं द्वारा पूना सन्धि के कई दशकों बाद भी छुआछूत का नियमित पालन होता रहा।

1932 में जब ब्रिटिशों ने आम्बेडकर के विचारों के साथ सहमति व्यक्त करते हुये अछूतों को पृथक निर्वाचिका देने की घोषणा की। कम्युनल अवार्ड की घोषणा गोलमेज सम्मेलन में हुए विचार विमर्श का ही परिणाम था। इस समझौते के तहत आम्बेडकर द्वारा उठाई गई राजनैतिक प्रतिनिधित्व की मांग को मानते हुए पृथक निर्वाचिका में दलित वर्ग को दो वोटों का अधिकार प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत एक वोट से दलित अपना प्रतिनिधि चुन सकते थे व दूसरी वोट से सामान्य वर्ग का प्रतिनिधि चुनने की आजादी थी। इस प्रकार दलित प्रतिनिधि केवल दलितों की ही वोट से चुना जाना था। इस प्रावधान से अब दलित प्रतिनिधि को चुनने में सामान्य वर्ग का कोई दखल शेष नहीं रहा था। लेकिन वहीं दलित वर्ग अपनी दूसरी वोट का इस्तेमाल करते हुए सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि को चुनने से अपनी भूमिका निभा सकता था। ऐसी स्थिति में दलितों द्वारा चुना गया दलित उम्मीदवार दलितों की समस्या को अच्छी तरह से तो रख सकता था किन्तु गैर उम्मीदवार के लिए यह जरूरी नहीं था कि उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास भी करता।

गांधी इस समय पूना की येरवडा जेल में थे। कम्युनल एवार्ड की घोषणा होते ही गांधी ने पहले तो प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसे बदलवाने की मांग की। लेकिन जब उनको लगा कि उनकी मांग पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है तो उन्होंने मरण व्रत रखने की घोषणा कर दी। तभी आम्बेडकर ने कहा कि "यदि गांधी देश की स्वतंत्रता के लिए यह व्रत रखता तो अच्छा होता, लेकिन उन्होंने दलित लोगों के विरोध में यह व्रत रखा है, जो बेहद अफसोसजनक है। जबकि भारतीय ईसाइयो, मुसलमानों और सिखों को मिले इसी (पृथक निर्वाचन के) अधिकार को लेकर गांधी की ओर से कोई आपत्ति नहीं आई।" उन्होंने यह भी कहा कि गांधी कोई अमर व्यक्ति नहीं हैं। भारत में न जाने कितने ऐसे लोगों ने जन्म लिया और चले गए। आम्बेडकर ने कहा कि गांधी की जान बचाने के लिए वह दलितों के हितों का त्याग नहीं कर सकते। अब मरण व्रत के कारण गांधी की तबियत लगातार बिगड रही थी। गांधी के प्राणों पर भारी संकट आन पड़ा। और पूरा हिंदू समाज आम्बेडकर का विरोधी बन गया।

देश में बढ़ते दबाव को देख आम्बेडकर 24 सितम्बर 1932 को शाम पांच बजे येरवडा जेल पहुँचे। यहां गांधी और आम्बेडकर के बीच समझौता हुआ, जो बाद में पूना पैक्ट के नाम से जाना गया। इस समझौते मे आम्बेडकर ने दलितों को कम्यूनल अवॉर्ड में मिले पृथक निर्वाचन के अधिकार को छोड़ने की घोषणा की। लेकिन इसके साथ हीं कम्युनल अवार्ड से मिली 78 आरक्षित सीटों की बजाय पूना पैक्ट में आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ा कर 148 करवा ली। इसके साथ ही अछूत लोगो के लिए प्रत्येक प्रांत मे शिक्षा अनुदान मे पर्याप्त राशि नियत करवाईं और सरकारी नौकरियों से बिना किसी भेदभाव के दलित वर्ग के लोगों की भर्ती को सुनिश्चित किया और इस तरह से आम्बेडकर ने महात्मा गांधी की जान बचाई। आम्बेडकर इस समझौते से असमाधानी थे, उन्होंने गाँधी के इस अनशन को अछूतों को उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित करने और उन्हें उनकी माँग से पीछे हटने के लिये दवाब डालने के लिये गांधी द्वारा खेला गया एक नाटक करार दिया। 1942 में आम्बेडकर ने इस समझौते का धिक्कार किया, ‘स्टेट ऑफ मायनॉरिटी’ इस ग्रंथ में भी पूना पैक्ट संबंधी नाराजगी व्यक्त की हैं। भारतीय रिपब्लिकन पार्टी द्वारा भी इससे पहले कई बार धिक्कार सभाएँ हुई हैं।

राजनीतिक जीवन

आंबेडकर का राजनीतिक कैरियर 1926 में शुरू हुआ और 1956 तक वो राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रहे। दिसंबर 1926 में, बॉम्बे के गवर्नर ने उन्हें बॉम्बे विधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया; उन्होंने अपने कर्तव्यों को गंभीरता से लिया, और अक्सर आर्थिक मामलों पर भाषण दिये। वे 1936 तक बॉम्बे लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य थे।

13 अक्टूबर 1935 को, आम्बेडकर को सरकारी लॉ कॉलेज का प्रधानचार्य नियुक्त किया गया और इस पद पर उन्होने दो वर्ष तक कार्य किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के संस्थापक श्री राय केदारनाथ की मृत्यु के बाद इस कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। आम्बेडकर बम्बई (अब मुम्बई) में बस गये, उन्होंने यहाँ एक तीन मंजिला बडे़ घर 'राजगृह' का निर्माण कराया, जिसमें उनके निजी पुस्तकालय में 50,000 से अधिक पुस्तकें थीं, तब यह दुनिया का सबसे बड़ा निजी पुस्तकालय था। इसी वर्ष २७ मई १९३५ को उनकी पत्नी रमाबाई की एक लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई। रमाबाई अपनी मृत्यु से पहले तीर्थयात्रा के लिये पंढरपुर जाना चाहती थीं पर आम्बेडकर ने उन्हे इसकी इजाज़त नहीं दी। आम्बेडकर ने कहा की उस हिन्दू तीर्थ में जहाँ उनको अछूत माना जाता है, जाने का कोई औचित्य नहीं है, इसके बजाय उन्होंने उनके लिये एक नया पंढरपुर बनाने की बात कहीं।

1936 में, आम्बेडकर ने स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की, जो 1937 में केन्द्रीय विधान सभा चुनावों मे 13 सीटें जीती। आम्बेडकर को बॉम्बे विधान सभा के विधायक के रूप में चुना गया था। वह 1942 तक विधानसभा के सदस्य रहे और इस दौरान उन्होंने बॉम्बे विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया।

इसी वर्ष आम्बेडकर ने 15 मई 1936 को अपनी पुस्तक 'एनीहिलेशन ऑफ कास्ट' (जाति प्रथा का विनाश) प्रकाशित की, जो उनके न्यूयॉर्क में लिखे एक शोधपत्र पर आधारित थी। इस पुस्तक में आम्बेडकर ने हिंदू धार्मिक नेताओं और जाति व्यवस्था की जोरदार आलोचना की। उन्होंने अछूत समुदाय के लोगों को गाँधी द्वारा रचित शब्द हरिजन पुकारने के कांग्रेस के फैसले की कडी निंदा की। बाद में, 1955 के बीबीसी साक्षात्कार में, उन्होंने गांधी पर उनके गुजराती भाषा के पत्रों में जाति व्यवस्था का समर्थन करना तथा अंग्रेजी भाषा पत्रों में जाति व्यवस्था का विरोध करने का आरोप लगाया।

ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन एक सामाजिक-राजनीतिक संगठन था जिसकी स्थापना दलित समुदाय के अधिकारों के लिए अभियान चलाने के लिए 1942 में आंबेडकर द्वारा की गई थी। वर्ष 1942 से 1946 के दौरान, आंबेडकर ने रक्षा सलाहकार समिति और वाइसराय की कार्यकारी परिषद में श्रम मंत्री के रूप में सेवारत रहे।

आम्बेडकर ने भारत की आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था।

पाकिस्तान की मांग कर रहे मुस्लिम लीग के लाहौर रिज़ोल्यूशन (1940) के बाद, आम्बेडकर ने "थॉट्स ऑन पाकिस्तान नामक 400 पृष्ठों वाला एक पुस्तक लिखा, जिसने अपने सभी पहलुओं में "पाकिस्तान" की अवधारणा का विश्लेषण किया। इसमें उन्होंने मुस्लिम लीग की मुसलमानों के लिए एक अलग देश पाकिस्तान की मांग की आलोचना की। साथ ही यह तर्क भी दिया कि हिंदुओं को मुसलमानों के पाकिस्तान का स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित किया कि मुस्लिम और गैर-मुस्लिम बहुमत वाले हिस्सों को अलग करने के लिए पंजाब और बंगाल की प्रांतीय सीमाओं को फिर से तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने सोचा कि मुसलमानों को प्रांतीय सीमाओं को फिर से निकालने के लिए कोई आपत्ति नहीं हो सकती है। अगर उन्होंने किया, तो वे काफी "अपनी मांग की प्रकृति को समझ नहीं पाए"। विद्वान वेंकट ढलीपाल ने कहा कि थॉट्स ऑन पाकिस्तान ने "एक दशक तक भारतीय राजनीति को रोका"। इसने मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच संवाद के पाठ्यक्रम को निर्धारित किया, जो भारत के विभाजन के लिए रास्ता तय कर रहा था। हालांकि वे मोहम्मद अली जिन्नाह और मुस्लिम लीग की विभाजनकारी सांप्रदायिक रणनीति के घोर आलोचक थे पर उन्होने तर्क दिया कि हिंदुओं और मुसलमानों को पृथक कर देना चाहिए और पाकिस्तान का गठन हो जाना चाहिये क्योकि एक ही देश का नेतृत्व करने के लिए, जातीय राष्ट्रवाद के चलते देश के भीतर और अधिक हिंसा पनपेगी। उन्होंने हिंदू और मुसलमानों के सांप्रदायिक विभाजन के बारे में अपने विचार के पक्ष मे ऑटोमोन साम्राज्य और चेकोस्लोवाकिया के विघटन जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने पूछा कि क्या पाकिस्तान की स्थापना के लिये पर्याप्त कारण मौजूद थे? और सुझाव दिया कि हिंदू और मुसलमानों के बीच के मतभेद एक कम कठोर कदम से भी मिटाना संभव हो सकता था। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान को अपने अस्तित्व का औचित्य सिद्ध करना चाहिये। कनाडा जैसे देशों मे भी सांप्रदायिक मुद्दे हमेशा से रहे हैं पर आज भी अंग्रेज और फ्रांसीसी एक साथ रहते हैं, तो क्या हिन्दू और मुसलमान भी साथ नहीं रह सकते। उन्होंने चेताया कि दो देश बनाने के समाधान का वास्तविक क्रियान्वयन अत्यंत कठिनाई भरा होगा। विशाल जनसंख्या के स्थानान्तरण के साथ सीमा विवाद की समस्या भी रहेगी। भारत की स्वतंत्रता के बाद होने वाली हिंसा को ध्यान में रख कर की गई यह भविष्यवाणी सही थी। 

"व्हॉट काँग्रेस एंड गांधी हैव डन टू द अनटचेबल्स?" (काँग्रेस और गांधी ने अछूतों के लिये क्या किया?) इस किताब के साथ, आम्बेडकर ने गांधी और कांग्रेस दोनो पर अपने हमलों को तीखा कर दिया, उन्होंने उन पर ढोंग करने का आरोप लगाया।

आम्बेडकर ने अपनी राजनीतिक पार्टी को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति फेडरेशन (शेड्युल्ड कास्ट फेडरेशन) में बदलते देखा, हालांकि 1946 में आयोजित भारत के संविधान सभा के लिए हुये चुनाव में खराब प्रदर्शन किया। बाद में वह बंगाल जहां मुस्लिम लीग सत्ता में थी वहां से संविधान सभा में चुने गए थे। आम्बेडकर ने बॉम्बे उत्तर में से 1952 का पहला भारतीय लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उनके पूर्व सहायक और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नारायण काजोलकर से हार गए। 1952 में आम्बेडकर राज्य सभा के सदस्य बन गए। उन्होंने भंडारा से 1954 के उपचुनाव में फिर से लोकसभा में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे (कांग्रेस पार्टी जीती)। 1957 में दूसरे आम चुनाव के समय तक आम्बेडकर की निर्वाण (मृत्यु) हो गया था।

आंबेडकर दो बार भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत की संसद के सदस्य बने थे। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका पहला कार्यकाल 3 अप्रैल 1952 से 2 अप्रैल 1956 के बीच था, और उनका दूसरा कार्यकाल 3 अप्रैल 1956 से 2 अप्रैल 1962 तक आयोजित किया जाना था, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने से पहले, 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया।

30 सितंबर 1956 को, आम्बेडकर ने "अनुसूचित जाति महासंघ" को खारिज करके "रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया" की स्थापना की घोषणा की थी, लेकिन पार्टी के गठन से पहले, 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया। उसके बाद, उनके अनुयायियों और कार्यकर्ताओं ने इस पार्टी के गठन की योजना बनाई। पार्टी की स्थापना के लिए 1 अक्टूबर 1957 को प्रेसीडेंसी की एक बैठक नागपुर में आयोजित की गई थी। इस बैठक में एन॰ शिवराज, यशवंत आंबेडकर, पी॰ टी॰ बोराले, ए॰ जी॰ पवार, दत्ता कट्टी, डी॰ ए॰ रूपवते उपस्थित थे। 3 अक्टूबर 1957 को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का गठन किया गया और एन॰ शिवराज को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

आंबेडकर ने अपनी पुस्तक हू वर द शुद्राज़? (शुद्र कौन थे?) के द्वारा हिंदू जाति व्यवस्था के पदानुक्रम में सबसे नीची जाति यानी शुद्रों के अस्तित्व मे आने की व्याख्या की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किस तरह से अतिशुद्र (अछूत), शुद्रों से अलग हैं। 1948 में हू वेयर द शुद्राज़? की उत्तरकथा द अनटचेबलस: ए थीसिस ऑन द ओरिजन ऑफ अनटचेबिलिटी (अछूत: छुआछूत के मूल पर एक शोध) में आम्बेडकर ने हिंदू धर्म को लताड़ा।

आम्बेडकर दक्षिण एशिया के इस्लाम की रीतियों के भी बड़े आलोचक थे। उन्होने भारत विभाजन का तो पक्ष लिया पर मुस्लिमो में व्याप्त बाल विवाह की प्रथा और महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की घोर निंदा की। 

उन्होंने लिखा कि मुस्लिम समाज मे तो हिंदू समाज से भी कही अधिक सामाजिक बुराइयां है और मुसलमान उन्हें " भाईचारे " जैसे नरम शब्दों के प्रयोग से छुपाते हैं। उन्होंने मुसलमानो द्वारा अर्ज़ल वर्गों के ख़िलाफ़ भेदभाव जिन्हें " निचले दर्जे का " माना जाता था के साथ ही मुस्लिम समाज में महिलाओं के उत्पीड़न की दमनकारी पर्दा प्रथा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा हालाँकि पर्दा हिंदुओं मे भी होता है पर उसे धर्मिक मान्यता केवल मुसलमानों ने दी है। उन्होंने इस्लाम मे कट्टरता की आलोचना की जिसके कारण इस्लाम की नातियों का अक्षरक्ष अनुपालन की बद्धता के कारण समाज बहुत कट्टर हो गया है और उसे को बदलना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय मुसलमान अपने समाज का सुधार करने में विफल रहे हैं जबकि इसके विपरीत तुर्की जैसे देशों ने अपने आपको बहुत बदल लिया है।

धर्म परिवर्तन की घोषणा

10-12 साल हिन्दू धर्म के अन्तर्गत रहते हुए बाबासाहब आम्बेडकर ने हिन्दू धर्म तथा हिन्दु समाज को सुधारने, समता तथा सम्मान प्राप्त करने के लिए तमाम प्रयत्न किए, परन्तु सवर्ण हिन्दुओं का ह्रदय परिवर्तन न हुआ। उल्टे उन्हें निंदित किया गया और हिन्दू धर्म विनाशक तक कहा गया। उसेके बाद उन्होंने कहा था की, “हमने हिन्दू समाज में समानता का स्तर प्राप्त करने के लिए हर तरह के प्रयत्न और सत्याग्रह किए, परन्तु सब निरर्थक सिद्ध हुए। हिन्दू समाज में समानता के लिए कोई स्थान नहीं है।” हिन्दू समाज का यह कहना था कि “मनुष्य धर्म के लिए हैं” जबकि आम्बेडकर का मानना था कि "धर्म मनुष्य के लिए हैं।" आम्बेडकर ने कहा कि ऐसे धर्म का कोई मतलब नहीं जिसमें मनुष्यता का कुछ भी मूल्य नहीं। जो अपने ही धर्म के अनुयायिओं (अछूतों को) को धर्म शिक्षा प्राप्त नहीं करने देता, नौकरी करने में बाधा पहुँचाता है, बात-बात पर अपमानित करता है और यहाँ तक कि पानी तक नहीं मिलने देता ऐसे धर्म में रहने का कोई मतलब नहीं। आम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा किसी भी प्रकार की दुश्मनी व हिन्दू धर्म के विनाश के लिए नहीं की थी बल्कि उन्होंने इसका फैसला कुछ मौलिक सिद्धांतों को लेकर किया जिनका हिन्दू धर्म में बिल्कुल तालमेल नहीं था।

13 अक्टूबर 1935 को नासिक के निकट येवला में एक सम्मेलन में बोलते हुए आम्बेडकर ने धर्म परिवर्तन करने की घोषणा की,

"हालांकि मैं एक अछूत हिन्दू के रूप में पैदा हुआ हूँ, लेकिन मैं एक हिन्दू के रूप में हरगिज नहीं मरूँगा!"

उन्होंने अपने अनुयायियों से भी हिंदू धर्म छोड़ कोई और धर्म अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी इस बात को भारत भर में कई सार्वजनिक सभाओं में भी दोहराया। इस धर्म-परिवर्तन की घोषणा के बाद हैदराबाद के इस्लाम धर्म के निज़ाम से लेकर कई ईसाई मिशनरियों ने उन्हें करोड़ों रुपये का प्रलोभन भी दिया पर उन्होनें सभी को ठुकरा दिया। निःसन्देह वो भी चाहते थे कि दलित समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार हो, पर पराए धन पर आश्रित होकर नहीं बल्कि उनके परिश्रम और संगठन होने से स्थिति में सुधार आए। इसके अलावा आम्बेडकर ऐसे धर्म को चुनना चाहते थे जिसका केन्द्र मनुष्य और नैतिकता हो, उसमें स्वतंत्रता, समता तथा बंधुत्व हो। वो किसी भी हाल में ऐसे धर्म को नहीं अपनाना चाहते थे जो वर्णभेद तथा छुआछूत की बीमारी से जकड़ा हो और ना ही वो ऐसा धर्म चुनना चाहते थे जिसमें अंधविश्वास तथा पाखंडवाद हो। 21 मार्च, 1936 के ‘हरिजन’ में गांधी ने लिखा की, 'जबसे डॉक्टर आंबेडकर ने धर्म-परिवर्तन की धमकी का बमगोला हिन्दू समाज में फेंका है, उन्हें अपने निश्चय से डिगाने की हरचन्द कोशिशें की जा रही हैं.' यहीं गांधी जी आगे एक जगह लिखते हैं, 'हां ऐसे समय में (सवर्ण) सुधारकों को अपना हृदय टटोलना जरूरी है। उसे सोचना चाहिए कि कहीं मेरे या मेरे पड़ोसियों के व्यवहार से दुखी होकर तो ऐसा नहीं किया जा रहा है। ...यह तो एक मानी हुई बात है कि अपने को सनातनी कहने वाले हिन्दुओं की एक बड़ी संख्या का व्यवहार ऐसा है जिससे देशभर के हरिजनों को अत्यधिक असुविधा और खीज होती है। आश्चर्य यही है कि इतने ही हिन्दुओं ने हिन्दू धर्म क्यों छोड़ा, और दूसरों ने भी क्यों नहीं छोड़ दिया? यह तो उनकी प्रशंसनीय वफादारी या हिन्दू धर्म की श्रेष्ठता ही है जो उसी धर्म के नाम पर इतनी निर्दयता होते हुए भी लाखों हरिजन उसमें बने हुए हैं।'

आम्बेडकर ने धर्म परिवर्तन की घोषणा करने के बाद 21 वर्ष तक के समय के बीच उन्होंने ने विश्व के सभी प्रमुख धर्मों का गहन अध्ययन किया। उनके द्वारा इतना लंबा समय लेने का मुख्य कारण यह भी था कि वो चाहते थे कि जिस समय वो धर्म परिवर्तन करें उनके साथ ज्यादा से ज्यादा उनके अनुयायी धर्मान्तरण करें। आम्बेडकर बौद्ध धर्म को पसन्द करते थे क्योंकि उसमें तीन सिद्धांतों का समन्वित रूप मिलता है जो किसी अन्य धर्म में नहीं मिलता। बौद्ध धर्म प्रज्ञा (अंधविश्वास तथा अतिप्रकृतिवाद के स्थान पर बुद्धि का प्रयोग), करुणा (प्रेम) और समता (समानता) की शिक्षा देता है। उनका कहना था कि मनुष्य इन्हीं बातों को शुभ तथा आनंदित जीवन के लिए चाहता है। देवता और आत्मा समाज को नहीं बचा सकते। आम्बेडकर के अनुसार सच्चा धर्म वो ही है जिसका केन्द्र मनुष्य तथा नैतिकता हो, विज्ञान अथवा बौद्धिक तत्व पर आधारित हो, न कि धर्म का केन्द्र ईश्वर, आत्मा की मुक्ति और मोक्ष। साथ ही उनका कहना था धर्म का कार्य विश्व का पुनर्निर्माण करना होना चाहिए ना कि उसकी उत्पत्ति और अंत की व्याख्या करना। वह जनतांत्रिक समाज व्यवस्था के पक्षधर थे, क्योंकि उनका मानना था ऐसी स्थिति में धर्म मानव जीवन का मार्गदर्शक बन सकता है। ये सब बातें उन्हें एकमात्र बौद्ध धर्म में मिलीं।

संविधान निर्माण

गांधी व कांग्रेस की कटु आलोचना के बावजूद आम्बेडकर की प्रतिष्ठा एक अद्वितीय विद्वान और विधिवेत्ता की थी जिसके कारण जब, 15 अगस्त 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस के नेतृत्व वाली नई सरकार अस्तित्व में आई तो उसने आम्बेडकर को देश के पहले क़ानून एवं न्याय मंत्री के रूप में सेवा करने के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 29 अगस्त 1947 को, आम्बेडकर को स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस कार्य में आम्बेडकर का शुरुआती बौद्ध संघ रीतियों और अन्य बौद्ध ग्रंथों का अध्ययन भी काम आया।

आम्बेडकर एक बुद्धिमान संविधान विशेषज्ञ थे, उन्होंने लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया था। आम्बेडकर को "भारत के संविधान का पिता" के रूप में मान्यता प्राप्त है।

निधन

बाबासाहेब आम्बेडकर का महापरिनिर्वाण

1948 से, आम्बेडकर मधुमेह से पीड़ित थे। जून से अक्टूबर 1954 तक वो बहुत बीमार रहे इस दौरान वो कमजोर होती दृष्टि से ग्रस्त थे। राजनीतिक मुद्दों से परेशान आम्बेडकर का स्वास्थ्य बद से बदतर होता चला गया और 1955 के दौरान किये गये लगातार काम ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। अपनी अंतिम पांडुलिपि भगवान बुद्ध और उनका धम्म को पूरा करने के तीन दिन के बाद 6 दिसम्बर 1956 को आम्बेडकर का महापरिनिर्वाण नींद में दिल्ली में उनके घर मे हो गया। तब उनकी आयु ६४ वर्ष एवं ७ महिने की थी। दिल्ली से विशेष विमान द्वारा उनका पार्थिव मुंबई मेंउनके घर राजगृह में लाया गया। 7 दिसंबर को मुंबई में दादर चौपाटी समुद्र तट पर बौद्ध शैली में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें उनके लाखों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने भाग लिया। उनके अंतिम संस्कार के समय उनके पार्थिव को साक्षी रखकर उनके 10,00,000 से अधिक अनुयायीओं ने भदन्त आनन्द कौसल्यायन द्वारा बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी, क्योकि आम्बेडकर ने 16 दिसंबर 1956 को मुंबई में एक बौद्ध धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित किया था। 

आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। 1913 में, आम्बेडकर 22 साल की आयु में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए जहां उन्हें सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय (बड़ौदा के गायकवाड़) द्वारा स्थापित एक योजना के तहत न्यूयॉर्क शहर स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए तीन साल के लिए 11.50 डॉलर प्रति माह बड़ौदा राज्य की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी।  अक्टूबर 1916 में, ये लंदन चले गये और वहाँ उन्होंने ग्रेज़ इन में बैरिस्टर कोर्स (विधि अध्ययन) के लिए प्रवेश लिया, और साथ ही लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में भी प्रवेश लिया जहां उन्होंने अर्थशास्त्र की डॉक्टरेट (Doctorate) थीसिस पर काम करना शुरू किया। 

आम्बेडकर का जन्मदिवस आम्बेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को एक बडे उत्सव के रूप में भारत भर में मनाया जाता हैं।महाराष्ट्र सरकार द्वारा आम्बेडकर जयंती को ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।क्योंकि बहुज्ञ डॉ॰ आम्बेडकर को "ज्ञान का प्रतिक" (सिम्बोल ऑफ नॉलेज) माना जाता हैं। इस दिन को पूरे भारत वर्ष में सार्वजनिक अवकाश के रुप में घोषित किया गया हैं। भारत के अलावा विश्व के 65 से अधिक देशों में आम्बेडकर जयंती मनाई जाती हैं। सन 2016 में, आम्बेडकर की 125वीं जयंती 102 देशों में तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में मनाई गई थी संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें 'विश्व का प्रणेता' कहां था। संयुक्त राष्ट्र 2016 से अम्बेडकर जयंती मना रहा है। डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर की पहली जयंती सदाशिव रणपिसे द्वारा १४ अप्रेल १९२८ को पुणे में मनाई गई थी। रणपिसे आम्बेडकर के अनुयायी थे। उन्होंने आम्बेडकर जयंती की प्रथा शुरू की और इस अवसरों पर बाबासाहेब की प्रतिमा हाथी के अम्बारी में रखकर रथ से, तथा उंट के उपर कई रैलीयां निकाली थी।           

 महाराष्ट्र सरकार द्वारा आम्बेडकर का स्कूल प्रवेश दिवस, 7 नवम्बर, विद्यार्थी दिवस घोषीत किया है, राज्य की प्रत्येक स्कूल और जुनियर कॉलेजों में यह दिवस मनाया जाता हैं। आम्बेडकर के सन्मान में भारतीय संविधान दिवस (राष्ट्रीय कानून दिवस) 26 नवम्बर को मनाया जाता हैं। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, आम्बेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहला औपचारित संविधान दिवस मनाया गया। 2004 में अपने विश्वविद्यालय की स्थापना 200 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष में अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने इस दिवस को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया। आम्बेडकर को हिस्ट्री टीवी 18 और सीएनएन आईबीएन द्वारा 2012 में आयोजित एक चुनाव सर्वेक्षण "द ग्रेटेस्ट इंडियन" (महानतम भारतीय) में सर्वाधिक वोट दिये गये थे। लगभग 2 करोड़ वोट डाले गए थे, इस पहल के शुभारम्भ के बाद से उन्हें सबसे लोकप्रिय भारतीय व्यक्ति बताया गया था। आम्बेडकर एक सफल पत्रकार एवं प्रभावी सम्पादक थे। अखबारों के माध्यम से समाज में उन्नती होंगी, इसपर उन्हें विश्वास था। उन्होंने शोषित एवं दलित समाज में जागृति लाने के लिए कई पत्र एवं पांच पत्रिकाओं का प्रकाशन एवं सम्पादन किया।  

भीमराव आम्बेडकर प्रतिभाशाली एवं जुंझारू लेखक थे। आम्बेडकर को पढने में बहोत रूची थी तथा वे लेखन में भी रूची रखते थे। इसके चलते उन्होंने मुंबई के अपने घर राजगृह में ही एक समृद्ध ग्रंथालय का निर्माण किया था, जिसमें उनकी 50 हजार से भी अधिक किताबें थी। अपने लेखन द्वारा उन्होंने दलितों व देश की समस्याओं पर प्रकाश डाला।  आम्बेडकर ने कहां था की, उनका जीवन तीन गुरुओं और तीन उपास्यों से सफल बना है। उन्होंने जिन तीन महान व्यक्तियों को अपना गुरु माना, उसमे उनके पहले गुरु थे तथागत गौतम बुद्ध, दूसरे थे संत कबीर और तीसरे गुरु थे महात्मा ज्योतिराव फुले थे। उनके तीन उपास्य (देवता) थे — ज्ञान, स्वाभिमान और शील।   

आम्बेडकर एक बुद्धिमान संविधान विशेषज्ञ थे, उन्होंने लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया था। आम्बेडकर को "भारत के संविधान का पिता" के रूप में मान्यता प्राप्त है। आम्बेडकर वास्तव में समान नागरिक संहिता के पक्षधर थे और कश्मीर के मामले में धारा 370 का विरोध करते थे।  आम्बेडकर विदेश से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री लेने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने तर्क दिया कि औद्योगिकीकरण और कृषि विकास से भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि हो सकती है।  

Monday, April 12, 2021

Current Affairs 24-03-2021

 🎯Daily Current Affairs 24-03-2021

Q.1. When has World Water Day been celebrated recently?

Ans. 22 March

Q.2. According to defense affairs website Military Direct, which country has the most powerful army?

Ans. China

Q.3. What position has India ranked in the ongoing Global Home Price Index?

Ans. 56th

Q.4. Which state's 109th Foundation Day has been observed on 22 March?

Ans. Bihar

Q.5. Where has the three-day shehnai festival started recently?

Ans. Varanasi

Q.6. Which country has taken the initiative to open more Border Haats along the border of Mizoram?

Ans. Bangladesh

Q.7. Which coach factory of Indian Railways has introduced the first AC Shree Tier economy class coach?

Ans. Kapurthala

Q.8. Which state's farmers have started the Fresh Fruit Cake Movement?

Ans. Maharashtra

Q.9. Which company vice-chairman Caesar Sengupta has resigned?

Ans. Google

Q.10. Who became the first state to have an 'ethanol policy'?

Ans. Bihar

🎯  दैनिक समसामयिकी 24-03-2021

प्रश्न 1. हाल ही में विश्व जल दिवस कब मनाया गया है ?

उत्तर - 22 मार्च

प्रश्न 2. रक्षा मामलों की वेबसाइट मिलिट्री डायरेक्ट के अनुसार सबसे ताकतवर सेना किस देश की है ?

उत्तर - चीन

प्रश्न 3. जारी ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में भारत कौन से स्थान पर रहा है ?

उत्तर - 56वें

प्रश्न 4. 22 मार्च को किस राज्य का 109वां स्थापना दिवस मनाया गया है ?

उत्तर - बिहार

प्रश्न 5. हाल ही में तीन दिवसीय शहनाई उत्सव कहाँ शुरू हुआ है ?

उत्तर - वाराणसी

प्रश्न 6. किस देश ने मिजोरम की सीमा के साथ और अधिक सीमा हाट खोलने की पहल की है ?

उत्तर - बांग्लादेश

प्रश्न 7. भारतीय रेलवे की किस कोच फैक्ट्री ने पहले AC श्री टियर इकॉनमी क्लास कोच की शुरुआत की है ?

उत्तर - कपूरथला

प्रश्न 8. किस राज्य के किसानों ने फ्रेश फ्रूट केक मूवमेंट शुरू किया है ?

उत्तर - महाराष्ट्र

प्रश्न 9. किस कंपनी के उपाध्यक्ष सीजर सेनगुप्ता ने इस्तीफा दिया है ?

उत्तर - गूगल

प्रश्न 10. 'इथेनॉल नीति' रखने वाला पहला राज्य कौन बना है ?

उत्तर - बिहार

    🔻 डेली का डोज ⧗ 24 मार्च 2021🔻

1. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रलिया की बेथ मूनी को पछाड़कर आईसीसी टी-20 क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज की रैंकिंग हासिल कर ली है?

a. शेफाली वर्मा ✔️

b. पूनम यादव

c. स्मृति मंधाना

d. मिताली राज

2. केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) में होने वाली जमा की कर मुक्त ब्याज की वार्षिक सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर निम्न में से कितना कर दिया है?

a. दस लाख

b. सात लाख

c. पांच लाख ✔️

d. तीन लाख

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पीड़ित जानवरों को पशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु भारत का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा की है?

a. बिहार

b. झारखंड

c. तमिलनाडु

d. आंध्र प्रदेश ✔️

4. विश्व क्षयरोग दिवस (World TB Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 12 जुलाई

c. 24 मार्च ✔️

d. 15 नवंबर

5. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, मुंबई पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?

a. 10 लाख रुपये

b. 15 लाख रुपये ✔️

c. 25 लाख रुपये

d. 20 लाख रुपये

6. विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 20 अप्रैल

c. 23 मार्च ✔️

d. 30 अगस्त

7. हाल ही में मध्य प्रदेश और किस राज्य के मुख्यमंत्रियों द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए हैं?

a. बिहार

b. पंजाब

c. उत्तर प्रदेश ✔️

d. तमिलनाडु

8. विश्व जल दिवस 2021 का विषय निम्न में से क्या है?

a. Leaving no one behind

b. Valuing water ✔️

c. Waste water

d. Water and Sustainable Development

📌  उत्तरमाला :-

1.a. शेफाली वर्मा ✔️

भारत की युवा विस्फोटक महिला बल्लेबाज शेफाली वर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की महिलाओं की ताजा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। महिला टी-20 रैंकिंग में टॉप 10 में मौजूद अन्य भारतीय महिलाओं की बात की जाए तो इसमें स्मृति मंधाना सातवें और जेमिमा रोड्रिग्ज नौवें नंबर पर मौजूद हैं। महिला टी-20 रैंकिंग के टॉप 10 बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की तीन महिलाएं शामिल हैं। इसमें बेथ मूनी दूसरे, मेग लैगिंग चौथे और एलिस हीली पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

2.c. पांच लाख ✔️

केंद्र सरकार ने भविष्य निधि (पीएफ) पर ब्याज को कर मुक्त रखने के संबंध में कर्मचारी के अधिकतम वार्षिक योगदान की सीमा को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2021 को संसद में पेश 2021-22 के बजट में घोषणा की थी कि एक अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले नये वित्त वर्ष में कर्मचारियों के पीएफ में सालाना ढाई लाख रुपये से अधिक के योगदान पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा।

3.d. आंध्र प्रदेश ✔️

आंध्र प्रदेश ने पीड़ित जानवरों को पशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए भारत का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा की है। आंध्र सरकार काफी समय से जानवरों की मदद के लिए नए-नए स्टेप्स लेती आई है। इस प्लान के तहत राज्य में कुल 175 मोबाइल एम्बुलेंस शुरू करने की तैयारी है। इमरजेंसी केस में एम्बुलेंस में रखे किट से ऑन द स्पॉट जानवरों का इलाज किया जाएगा।

4.c. 24 मार्च ✔️

हर साल 24 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य इस वैश्विक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसे खत्म करना है। विश्व टीबी दिवस, हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ आयोजित किया जाता है एवं वर्ष 2021 के लिए इसकी थीम ‘द क्लॉक इज टिकिंग’ रखी गई है।

5.b. 15 लाख रुपये ✔️

भारतीय रिजर्व बैंक ने फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, मुंबई पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एनबीएफसी (रिजर्व बैंक) के निर्देशों, 2016 में धोखाधड़ी की निगरानी में निहित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए निर्देशों के कुछ प्रावधानों के गैर-अनुपालन के लिए लगाया गया है।

6.c. 23 मार्च ✔️

हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे मुख्य कारण है कि लोगों को मौसम विज्ञान और इसमें हो रहे बदलावों के प्रति जागरूक करना है। मौसम विज्ञान दिवस मनाने में विश्व मौसम संगठन का अहम योगदान होता है। इस दिन को विश्व मौसम संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मनाया जा रहा है। 23 मार्च को इसलिए चुना गया है क्योंकि 1950 में उस दिन विश्व मौसम संगठन की स्थापना हुई थी।

7.c. उत्तर प्रदेश ✔️

हाल ही में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए हैं, जो नदियों को आपस में जोड़ने के लिये राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना की पहली परियोजना है। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को लागू करने के लिये दोनों राज्यों द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर केंद्र के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

8.b. Valuing water ✔️

पूरे विश्व में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है। हर साल विश्व जल दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम 'Valuing water' है। इसका उद्देश्य लोगों को पानी का महत्व समझाना है। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और पानी के महत्व और जल संरक्षण के बारे में बताया जाता है।

67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

 ✅ 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा। 🎬

67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा वर्तमान में नई दिल्ली में की जा रही है। यह पुरस्कार वर्ष 2019 की फिल्मों के लिए हैं। यह आयोजन फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है, जो सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यह समारोह पिछले साल मई में आयोजित किया जाना था लेकिन COVID-19 महामारी के कारण अनिश्चित काल के लिए विलंबित हो गया।

🏆 यहां सभी विजेताओं की पूरी सूची दी गई है:

▪️ फीचर फिल्म पुरस्कार :

• सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म: मरक्कर: लायन ऑफ़ द अरेबियन सी (मलयालम)

• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (साझा): भोंसले (हिंदी) के लिए मनोज बाजपेयी, और असुरन (तमिल) के लिए धनुष 

• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: पंगा (हिंदी) और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी (हिंदी) के लिए कंगना रनौत 

• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: द ताशकंद फाइल (हिंदी) के लिए पल्लवी जोशी

• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: सुपर डीलक्स (तमिल) के लिए विजय सेतुपति

• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: बहत्तर हूरें (हिंदी) के लिए संजय पूरन सिंह चौहान 

• एक निर्देशक की बेस्ट डेब्यू फिल्म: हेलन (मलयालम) के लिए मथुकुट्टी जेवियर

• सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: केडीए (तमिल) के लिए नागा विशाल 

• सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन: अवने श्रीमन्नारायण (कन्नड़), विक्रम मोर

• सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: महर्षि (तेलुगु), राजू सुंदरम

• सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव: मरक्कर: लायन ऑफ़ द अरेबियन सी (मलयालम), सिद्धार्थ प्रियदर्शन

• स्पेशल जूरी अवार्ड: ओर्था सेरुप्पु साइज़ 7 (तमिल), राधाकृष्णन पर्थिएपन

• सर्वश्रेष्ठ गीत: कोलांबी (मलयालम) के लिए प्रभा वर्मा

• सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: विश्वसम (तमिल) के लिए डी. इम्मान

• बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक: ज्येष्ठपुत्रो (बंगाली) के लिए प्रबुद्ध बनर्जी

• सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: हेलन (मलयालम) के लिए रंजीथ 

• सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा: मरक्कर: लायन ऑफ़ द अरेबियन सी (मलयालम) के लिए सुजीत सुधाकरन और वी. साई

• सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन: आनंदी गोपाल (मराठी), सुनील निगवेकर और नीलेश वाघ

• सर्वश्रेष्ठ आत्मकथा (स्थान ध्वनि रिकॉर्डिस्ट): इवुध (खासी), देबजीत गायन

• सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफ़ी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का पुनःरिकार्डर): ओर्था सेरुप्पु साइज़ 7 (तमिल), रेसुल पूकुट्टी

• सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल): ज्येष्ठोपुत्रो (बंगाली), कौशिक गांगुली

• सर्वश्रेष्ठ पटकथा (अनुकूलित): गुमनामी (बंगाली), श्रीजीत मुखर्जी

• सर्वश्रेष्ठ पटकथा (संवाद लेखक): द ताशकंद फाइल्स (हिंदी), विवेक रंजन अग्निहोत्री

• सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: जल्लीकट्टू (मलयालम), गिरीश गंगाधरन

• सर्वश्रेष्ठ संपादन: जर्सी (तेलुगु), नवीन नूली

• सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन फ़िल्म: कस्तूरी (हिंदी)

• पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: वाटर बुरिअल (मोनपा)

• सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आनंदी गोपाल (मराठी)

• राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ताजमहल (मराठी)

• सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक: महर्षि (तेलुगु)

• सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: बार्दो (मराठी) के लिए सावनी रवींद्र

• सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक: केसरी के लिए बी प्रैक (हिंदी)

▪️ प्रत्येक भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्में :

• सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: छिछोरे

• सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: जर्सी

• सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: कल्ला नोतम

• सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: असुरन

• सर्वश्रेष्ठ पनिया फिल्म: केंजीरा

• सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म: अनु रुवाद

• सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्म: इवदु

• सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म: भुल्लन द मेज़

• सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म: छोरीयां छोरों से कम नहीं होती

• सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: पिंगरा

• सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: रब दा रेडियो 2

• सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म: कलीरा अतीता और साला बुधर बदला (साझा)

• सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: इगी कोना

• सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: बार्दो

• सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म: काजरो

• सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: अक्षी

• सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: गुमनामी 

• सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: रोनुवा - हू नेवर सरेंडर

• विशेष उल्लेख: बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान करे (मराठी) और पिकासो (मराठी)

▪️ नॉन-फीचर फिल्म पुरस्कार :

• सर्वश्रेष्ठ वॉइस-ओवर / कथन: वाइल्ड कर्नाटक के लिए सर डेविड एटनबरो (अंग्रेजी)

• सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: क्रांति दर्शी गुरुजी-अहेड ऑफ़ टाइम्स के लिए बैशाखज्योति (हिंदी)

• सर्वश्रेष्ठ संपादन: शट अप सोना (हिंदी / अंग्रेजी) के लिए अर्जुन गौरीसरिया 

• सर्वश्रेष्ठ आत्मकथा: राधा (संगीत), ऑलविन रेगो और संजय मौर्य

• सर्वश्रेष्ठ ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट: रहस (हिंदी), सप्तर्षि सरकार

• सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: सोंसी (हिंदी) के लिए सविता सिंह

• सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: नॉक नॉक नॉक (अंग्रेजी / बंगाली) के लिए सुधांशु सरिया

• पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ओरु पाथिरा स्वप्न पोल (मलयालम)

• सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिक्शन फिल्म: कस्टडी (हिंदी / अंग्रेजी)

• स्पेशल जूरी अवार्ड: स्माल स्केल सोसाइटीज (अंग्रेजी)

• सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: राधा (संगीत)

• सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म: जक्कल (मराठी)

• सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण फिल्म: वाइल्ड कर्नाटक (अंग्रेजी)

• सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म: एपल्स एंड ऑरेंजेस (अंग्रेजी)

• सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: होली राइट्स (हिंदी) और लाडली (हिंदी)

• सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म: द स्टोर्क सेवियर्स (हिंदी)

• सर्वश्रेष्ठ प्रचार फिल्म: द शॉवर (हिंदी)

• सर्वश्रेष्ठ कला और संस्कृति फिल्म: श्रीक्षेत्र-रू-सहिजता (ओडिया)

• सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफिकल फिल्म: एलेफन्ट्स डू रिमेम्बर (अंग्रेजी)

• सर्वश्रेष्ठ नृवंशविज्ञान फिल्म: चरन-अतवा द एस्सेन्स ऑफ बीइंग ए नोमड (गुजराती)

• एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू नॉन-फ़ीचर फ़िल्म: खिसा (मराठी) के लिए राज प्रीतम मोरे

• सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म: एन इंजीनियर्ड ड्रीम (हिंदी)

▪️ अन्य पुरस्कार :

• मोस्ट फ़िल्म फ्रेंडली स्टेट: सिक्किम

• सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक: संजय सूरी द्वारा अगांधियन अफेयर: इंडियाज़ क्यूरियस पोर्ट्रयल ऑफ़ लव इन सिनेमा 

• (विशेष उल्लेख: अशोक राणे द्वारा सिनेमा पहराना मानुस और कन्नड़ सिनेमा : पीआर रामदासा नायडू द्वारा लिखित जगथिका सिनेमा विकास-प्रेरणा प्रभाव)

Current Affairs 22-03-2021

 🎯 दैनिक समसामयिकी 22-03-2021

प्रश्न 1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र फ्रेंच भाषा दिवस कब मनाया गया है ?

उत्तर - 20 मार्च

प्रश्न 2. भारत में किस नदी पर दुनियां का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज बनाया जा रहा है ?

उत्तर - चिनाब नदी

प्रश्न 3. किस बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड व्यवसाय के प्रबंधन के लिए सहायक कंपनी की स्थापना की है ?

उत्तर - PNB (पंजाब नेशनल बैंक)

प्रश्न 4. पहली उच्च स्तरीय अमेरिका चीन बैठक कहाँ शुरू हुयी है ?

उत्तर - अलास्का

प्रश्न 5. भारत और किस देश ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए संयुक्त आयोग स्थापित करने की घोषणा की है ?

उत्तर - कुवैत

प्रश्न 6. रिपोर्ट के अनुसार भारत का वन क्षेत्र बढकर कितने प्रतिशत हुआ है ?

उत्तर - 24.56%

प्रश्न 7. मार्क रूट्टे किस देश के चौथी बार प्रधानमंत्री बने हैं ?

उत्तर - नीदरलैंड

प्रश्न 8. शामलाजी विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने छोटे कपडे पहनकर आने वालों पर रोक लगा दी है ?

उत्तर - गुजरात

प्रश्न 9. जारी विश्व खुशहाली रिपोर्ट के अनुसार दुनियां का सबसे खुशहाल देश कौन बना ?

उत्तर - फ़िनलैंड

प्रश्न 10. 11वीं हॉकी महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप' किसने जीती है ?

उत्तर - हरियाणा

🎯Daily Current Affairs 22-03-2021

Q.1. When has the recent United Nations French Language Day been celebrated?

Ans. 20 March

Q.2. On which river in India is the world's highest arch bridge being built?

Ans. Chenab River

Q.3. Which bank has set up a subsidiary to manage its credit card business?

Ans. PNB (Punjab National Bank)

Q.4. Where has the first high level US China meeting started?

Ans. Alaska

Q.5. Which country has announced the establishment of a joint commission to strengthen bilateral relations?

Ans. Kuwait

Q.6. According to the report, what percentage of the forest area of   India has increased?

Ans. 24.56%

Q.7. Mark Rutte has become the Prime Minister of which country for the fourth time?

Ans. Netherlands

Q.8. Shamlaji Vishnu Temple Trust has banned those who wear small clothes?

Ans. Gujarat

Q.9. According to the released World Happiness Report, who became the happiest country in the world?

Ans. Finland

Q.10. Who has won the 11th Hockey Women's National Championship?

Ans. Haryana‌‌

Quiz on "NAVODAYA VIDYALAYA FOUNDATION DAY-2024" नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस विशेष प्रश्नमंजूषा

जवाहर नवोदय विद्यालय -परिचय

👉Click Here for Quiz on "NAVODAYA VIDYALAYA FOUNDATION DAY-2023"नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस प्रश्न मंजूषा के लिए यहाँ क्लिक करें👈

जवाहर नवोदय विद्यालय 🏆

स्थिति-पूरे भारत में (तमिलनाडु को छोड़कर)

प्रकार-सरकारी आवासीय विद्यालय

ध्येय वाक्य-"प्रज्ञान ब्रम्ह" (Sanskrit)

(पवित्र ज्ञान परमात्मा के समान)

स्थापना-13th April 1986

संस्थापक -मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार

शैक्षिक बोर्ड-केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

ग्रेड- VI - XII

परिसराकार-30 एकड़

जालस्थल -www.navodaya.gov.in

जवाहर नवोदय विद्यालय अथवा नवोदय विद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली पूरी तरह से आवासीय, सह शिक्षा, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध शिक्षण परियोजना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति - १९८६ के अन्तर्गत ऐसे आवासीय विद्यालयों की कल्पना की गई जिन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम दिया गया, जो सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का होता है।

जवाहर नवोदय विद्यालयों के विचार की कल्पना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी। भारत के प्रत्येक जिले में एक JNV खोलने की अवधारणा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के तहत सामाजिक न्याय के साथ उत्कृष्टता प्रदान करने के उद्देश्य से पैदा किया गया था।  इसके बाद, नवोदय विद्यालय समिति (NVS) को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। 

सरकार की नीति के अनुसार, देश के प्रत्येक जिले में एक जेएनवी की स्थापना की जानी थी। शुरुआत करने के लिए, दो-जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना 1985-86 के दौरान झज्जर (हरियाणा) और अमरावती (महाराष्ट्र) में की गई थी। 2015-16 के शैक्षणिक सत्र के अनुसार, जेएनवी को 576 जिलों के लिए मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा, एसटी की बड़ी आबादी वाले जिलों में दस जेएनवी स्वीकृत किए गए हैं, दस जिलों में अनुसूचित जाति की आबादी और मणिपुर में दो विशेष जेएनवी शामिल हैं, जो स्वीकृत जेएनवी की कुल संख्या 598 तक लाते हैं।  इनमें से 591 जेएनवी कार्यात्मक हैं। नवंबर 2016 में, आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 62 खुले जिलों में से प्रत्येक में एक जेएनवी खोलने की मंजूरी दी। जो एक बार परिचालन में JNV की कुल संख्या 660 तक लाएगा।

परिचय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के अनुसार भारत सरकार ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रारम्भ किए थे। प्रत्येक जिलों में आवासीय विद्यालयों की अवधारणा 'नई शिक्षा नीति' 1986 के अंतर्गत प्रकट हुई। सर्वप्रथम ऐसे विद्यालय प्रयोग हेतु खोले गए, वर्तमान में (31.03.2019 की स्थिति के अनुसार) इन विद्यालयों की कुल संख्या 661 हो गई है।

वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय 27 राज्यों और 8 संघ शासित राज्यो में संचालित है। यह सह-शिक्षा आवासीय विद्यालय है, जिन्हे एक स्वायत्त संगठन 'नवोदय विद्यालय समिति' के ज़रिए भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्ण वित्तीय सहायता प्राप्त है। नवोदय विद्यालय में प्रवेश, 'जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से कक्षा 6 में की जाती हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 8 तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा अथवा क्षेत्रीय भाषा है। परन्तु गणित और विज्ञान के लिए माध्यम अंग्रेज़ी है, और सामाजिक विज्ञान के लिए माध्यम हिन्दी है। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। प्रत्येक नवोदय विद्यालय एक सह-शैक्षणिक आवासीय संस्थान है जो छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉजिंग, मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी, और फ्रो रेल और बस किराया प्रदान करता है। हालांकि, एक मामूली शुल्क (छूट प्राप्त वर्ग के छात्रों और समस्त छात्राओं को छोड़कर) विद्यालय विकास निधि के रूप में कक्षा- 9 से 12 के छात्रों से प्रति माह 600 / - का शुल्क लिया जाता है। जिन छात्रों के माता-पिता कोई सरकारी नौकरी करते हैं उनसे प्रतिमाह 1500 / का शुल्क लिया जाता है।

प्रवेश परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए है, जिसमें ग्रामीण बच्चों के लिए कम से कम 75% सीटें उपलब्ध हैं। जिले में एससी और एसटी समुदाय के बच्चों के लिए उनकी आबादी के अनुपात में सीटें आरक्षित हैं लेकिन राष्ट्रीय औसत से कम नहीं।  3% सीटें विकलांग बच्चों के लिए हैं। प्रवेश हेतु कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिये प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, आवेदक कक्षा 5 का अभ्यर्थी होना चाहिए। प्रत्येक जिले से 80 छात्रों का चयन किया जाता है।.

राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा

नवोदय विद्यालय प्रवास योजना के माध्यम से राष्ट्रीय एकीकरण के मूल्यों को विकसित करने का लक्ष्य रखते हैं। प्रवासन हिंदी और गैर-हिंदी भाषी जिलों के बीच छात्रों का एक अंतर-क्षेत्रीय आदान-प्रदान है, जो कक्षा-नौवीं में एक शैक्षणिक वर्ष के लिए होता है। विविधता में एकता की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की समझ को विकसित करने और बढ़ावा देने के प्रयास किए जाते हैं।

जेएनवी योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता प्रवासन कार्यक्रम है जिसमें विभिन्न भाषाई श्रेणियों के दो जुड़े हुए जेएनवी छात्रों के बीच आदान-प्रदान करते हैं। विनिमय कार्यक्रम का उद्देश्य "राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देना और सामाजिक सामग्री को समृद्ध करना" है। योजना के अनुसार, कक्षा IX के चयनित 30% छात्रों को एक वर्ष के लिए विभिन्न भाषाई श्रेणियों (आमतौर पर हिंदी भाषी और गैर-हिंदी भाषी राज्यों के बीच) के दो लिंक किए गए जेएनवी के बीच आदान-प्रदान किया जाता है। प्रवासन की अवधि के दौरान प्रवासित छात्रों को सिखाई जा रही तीन भाषाएं अपने मूल जेएनवी में ही रहती हैं, लेकिन सामाजिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सुविधा कक्षा छठी से नौवीं में उनकी भाषा सीखने में होती है। प्रारंभ में कक्षा IX से कक्षा XII तक के छात्रों के लिए प्रवासन की परिकल्पना की गई थी; 1991-92 में इसे घटाकर दो वर्ष (नौवीं और दसवीं कक्षा) कर दिया गया। अंत में 1996-97 में यह केवल कक्षा IX के छात्रों तक ही सीमित था।

संगठनात्मक संरचना

नवोदय विद्यालय नवोदय विद्यालय समिति (NVS), शिक्षा मंत्रालय (MoE) (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD)) (1985-2020) के तहत एक स्वायत्त संगठन द्वारा संचालित हैं, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, भारत सरकार । समिति का अध्यक्ष शिक्षा मंत्री होता है।

समिति शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति के माध्यम से कार्य करती है। समिति के लिए धन के आवंटन सहित सभी मामलों के प्रबंधन के लिए कार्यकारी समिति जिम्मेदार है और समिति के सभी अधिकारों का उपयोग करने का अधिकार है। इसकी सहायता दो उप-समितियों, वित्त समिति और शैक्षणिक सलाहकार समिति द्वारा की जाती है। प्रशासनिक पिरामिड का कार्यकारी प्रमुख वह आयुक्त होता है जो समिति की कार्यकारी समिति द्वारा निर्धारित नीतियों का निष्पादन करता है। संयुक्त आयुक्तों, उपायुक्तों और सहायक आयुक्तों द्वारा मुख्यालय स्तर पर उनकी सहायता की जाती है। समिति ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत नवोदय विद्यालयों के प्रशासन और निगरानी के लिए आठ क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किए हैं। इन कार्यालयों का नेतृत्व एक डिप्टी कमिश्नर और सहायक आयुक्त करते हैं।

प्रत्येक JNV के लिए, बजट तैयार करने, तदर्थ शिक्षकों के चयन और स्कूल के उचित कामकाज के लिए शिक्षाविदों, बुनियादी ढांचे और अन्य सामान्य गतिविधियों और विद्यालय प्रबंधन समिति के मामलों पर सहायता के लिए एक विद्यालय सलाहकार समिति है। आम तौर पर संबंधित जिले के जिला कलेक्टर सदस्य के रूप में जिले के स्थानीय शिक्षाविदों, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ स्कूल स्तर की समितियों के पदेन अध्यक्ष होते हैं। कुछ स्कूलों में शिक्षाविदों के प्रदर्शन को देखने के लिए एक विद्यालय समन्वय समिति भी है।

जेएनवी में शिक्षा

जेएनवी में छठी से बारहवीं कक्षा तक की कक्षाएं हैं। एक विशेष JNV आमतौर पर कक्षा XI और XII के लिए विज्ञान, कला और वाणिज्य के बीच दो धाराएं प्रदान करता है। जेएनवी को उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है, जिसे उनके योग्यता आधारित प्रवेश परीक्षा और अन्य वंचित बच्चों के लिए प्रदान की गई अद्वितीय और बेहतर परिस्थिति  के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, और जो आगे बोर्ड परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन से साबित होता है। आधे से अधिक जेएनवी स्मार्ट क्लास से लैस हैं। ये स्कूल नियमित रूप से एक शोध मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान कांग्रेस और प्रदर्शनियों का आयोजन करते हैं।

तीन-भाषा सूत्र

प्रवासन की सुविधा के लिए प्रत्येक JNV छात्र कक्षा छठी से नौवीं कक्षा में तीन भाषाएँ सीखता है। इन भाषाओं को A स्तर, B-I स्तर और B-II स्तर में वर्गीकृत किया गया है। राज्यों की विभिन्न श्रेणियों में अनुसरण किए गए पैटर्न को नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है। हालांकि, सीबीएसई बच्चों को केवल दो भाषाओं का अध्ययन करने के लिए बाध्य करता है। इसलिए, सीबीएसई परीक्षाओं में प्रत्येक श्रेणी के राज्य A और B-1 स्तर की भाषाओं के लिए दिखाई देते हैं।

जेएनवी में तीन-भाषा सूत्र

राज्य की श्रेणी         A स्तर की भाषा         B-I स्तर की भाषा         B-II स्तर की भाषा

हिंदी भाषी             हिंदी                                     अंग्रेजी                             क्षेत्रीय भाषा

गैर-हिंदी भाषी      क्षेत्रीय भाषा                             अंग्रेजी                             हिंदी

(एनई राज्यों को छोड़कर)

उत्तर-पूर्व के राज्य अंग्रेजी                                 अंग्रेजी                             क्षेत्रीय भाषा

विज्ञान प्रचार गतिविधियाँ 

नवोदय विद्यालय समिति विज्ञान के प्रचार और छात्रों को अपने करियर के रूप में चयन करने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न अनुभवों के लिए प्रदान करती है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं: बाल विज्ञान कांग्रेस, कई शैक्षणिक प्रतियोगिताओं / चुनौतियों / ओलंपियाड में भाग लेना, अनुसंधान संस्थानों का दौरा, स्कूलों में टिंकरिंग लैब्स, पर्यावरण गतिविधियां, छात्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संपर्क की व्यवस्था करना, समृद्ध आईसीटी समर्थन और उद्यमिता कौशल प्रशिक्षण।

क्षेत्रीय स्तर पर अनुसंधान संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के सहयोग से वार्षिक विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। भौतिकी, रसायन विज्ञान जीवविज्ञान और गणित के लिए स्कूल, क्लस्टर, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं।

स्मार्ट कक्षाएं

सैमसंग इंडिया के सहयोग से नवोदय विद्यालयों ने 2013 से 2019 तक 450 जेएनवी और 7 नवोदय लीडरशिप संस्थानों में स्मार्ट कक्षाएं स्थापित कीं। एक स्मार्ट क्लास आमतौर पर एक इंटरैक्टिव स्मार्टबोर्ड, लैपटॉप / टैबलेट, वाई-फाई कनेक्टिविटी और पावर बैकअप से लैस होती है। एक स्मार्ट क्लास गणित, विज्ञान सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के नियमित पाठों को एक आकर्षक और संवादात्मक तरीके से समझाने के लिए पूरक है। शिक्षकों को प्रभावी ढंग से उपकरण का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन

जेएनवी का सामाजिक दायरा भारत के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के विभिन्न वर्गों के मेल द्वारा परिभाषित किया गया है क्योंकि ये स्कूल सकारात्मक कार्रवाई नीति का पालन करते हैं और विभिन्न भाषाई क्षेत्रों से प्रवास के लिए एक नीति रखते हैं। देश भर से चुने गए शिक्षक, एक ही परिसर में रहते हैं और 24X7 के आधार पर छात्रों के साथ बातचीत करते हैं, जो एक पारिवारिक भावना को जन्म देता है।

👉Click Here for Quiz on "NAVODAYA VIDYALAYA FOUNDATION DAY-2023"नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस प्रश्न मंजूषा के लिए यहाँ क्लिक करें👈

Current Affairs 21-03-2021

 Q.1. Samsung University has established a Samsung Innovation Lab in which university?

Ans. DTU

Q.2. According to the Hurun India Wealth Report 2020, Which city is home to maximum millionaires in India?

Ans. Mumbai

Q.3. Where has Hero Motors Company established its global headquarters?

Ans. London

Q.4. Where will the skill fair be held?

Ans. Kargil

Q.5. By what percentage has Moody's projected India's GDP to grow in 2021?

Ans. 12%

Q.6. Where is the Amar Ekushi Book Fair inaugurated recently?

Ans. Dhaka

Q.7. Which country has signed the International Solar Alliance under the revised ISA Framework Agreement?

Ans. Italy

Q.8. Which state government will set up 100 nursery sports academies to attract children to sports?

Ans. Rajasthan

Q.9. Which country will propose a law banning cryptocurrency?

Ans. India

Q.10. Which Indian company has been included in the WEF Global Lighthouse Network?

Ans. ReNew TTER

🎯 दैनिक समसामयिकी  21-03-2021

प्रश्न 1. सैमसंग इंडिया ने किस विश्वविद्यालय में एक सैमसंग इनोवेशन लैब स्थापित की है ?

उत्तर - DTU

प्रश्न 2. हुरून इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2020 अनुसार, कौनसा शहर भारत में अधिकतम करोड़पतियों का घर है ?

उत्तर - मुंबई

प्रश्न 3. हीरो मोटर्स कंपनी ने कहाँ अपना वैश्विक मुख्यालय स्थापित किया है ?

उत्तर - लंदन

प्रश्न 4. कौशल मेले का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?

उत्तर - कारगिल

प्रश्न 5. मूडीज ने 2021 में भारत की GDP कितने प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान लगाया है ?

उत्तर - 12%

प्रश्न 6. हाल ही में अमर एकुशी पुस्तक मेले का उद्घाटन कहाँ हुआ है ?

उत्तर - ढाका

प्रश्न 7. किस देश ने संशोधित ISA फ्रेमवर्क समझौते के तहत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन पर हस्ताक्षर किये हैं ?

उत्तर - इटली

प्रश्न 8. कौनसी राज्य सरकार बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए 100 नर्सरी खेल अकादमी स्थापित करेगी ?

उत्तर - राजस्थान

प्रश्न 9. कौनसा देश क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाले क़ानून का प्रस्ताव करेगा ?

उत्तर - भारत

प्रश्न 10. WEF ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क में किस भारतीय कंपनी को शामिल किया गया है ?

उत्तर - ReNew TTER


   🔻 डेली का डोज ⧗ 21 मार्च 2021🔻


1. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खुशहाल देशो में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

a. 35वे स्थान

b. 65वे स्थान

c. 85वे स्थान

d. 139वे स्थान ✔️

2. कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से किस राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने की घोषणा की है?

a. केरल सरकार

b. पंजाब सरकार

c. बिहार सरकार

d. मध्यप्रदेश सरकार ✔️

3. निम्न में से किस मैसेंजर ने हाल ही में वॉइस चैट्स 2.0 फीचर लॉन्च किया है?

a. फेसबुक मैसेंजर

b. ट्विटर मैसेंजर

c. इन्स्टाग्राम मैसेंजर

d. टेलीग्राम मैसेंजर ✔️

4. भारत के किस राज्य को हाल ही में वन धन विकास योजना के लिए मॉडल राज्य घोषित किया गया है?

a. असम

b. पश्चिम बंगाल

c. महाराष्ट्र

d. मणिपुर ✔️

5. भारत और किस देश ने मिलकर हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहल शुरु की है?

a. जापान

b. अफ्रीका

c. अमेरिका ✔️

d. रूस

6. 21 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

a. अंतर्राष्ट्रीय रंग दिवस

b. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस

c. विश्व कविता और कठपुतली दिवस

d. उपरोक्त सभी ✔️

7. ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में यशस्विनी देसवाल ने भारत के लिए कौन सा मेडल जीता है?

a. गोल्ड मेडल ✔️

b. सिल्वर मेडल

c. ब्रोंज़ मेडल

d. इनमे से कोई नहीं

8. विश्व बैंक ने किस देश की मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दे दी है?

a. जापान

b. चीन

c. बांग्लादेश ✔️

d. मालदीव

📌  उत्तरमाला :-

1.d 139वे स्थान ✔️

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खुशहाल देशो में भारत 139वे स्थान पर रहा है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा खुशहाल फिनलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और नीदरलैंड हैं। फिनलैंड लगातार चौथे वर्ष पहले स्थान पर रहा है।

2.d मध्यप्रदेश सरकार ✔️

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र में अब तक पिछले 24 घंटे में 25,833 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

3.d टेलीग्राम मैसेंजर ✔️

टेलीग्राम मैसेंजर हाल ही में वॉइस चैट्स 2.0 फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से किसी चैनल पर लाइव वॉइस चैट के लिए लाखों यूजर्स जुड़ पाएंगे। इस फीचर की शुरुआत दिसंबर 2020 में टेलीग्राम ग्रुप्स के लिए शुरू की थी।

4.d मणिपुर ✔️

भारत के मणिपुर राज्य को हाल ही में वन धन विकास योजना के लिए मॉडल राज्य घोषित किया गया है। यह वन धन विकास योजना राज्य में रहने वाले स्थानीय आदिवासियों के लिए रोजगार का प्रमुख स्रोत सिद्ध हुई है।

5.c अमेरिका ✔️

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने घोषणा की है की इंडो-यूएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम ने यूएस इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म एआई इनोवेशन को भी सक्षम करेगा और एआई वर्कफोर्स को विकसित करने के लिए विचारों को साझा करने में मदद करेगा।

6.d उपरोक्त सभी ✔️

21 मार्च को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय रंग दिवस International Colour Day, विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस World Down Syndrome Day, विश्व कविता दिवस World Poetry Day, विश्व कठपुतली दिवस World Puppetry Day मनाया जाता है।

7.a गोल्ड मेडल ✔️

भारत की राजधानी दिल्ली में शुरु हुए ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में यशस्विनी देसवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन्स इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। जबकि 18 साल के दिव्यांश सिंह ने 10 मीटर एयर रायफल मेन्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

8.c बांग्लादेश ✔️

विश्व बैंक ने हाल ही में बांग्लादेश की मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना लगभग 2 लाख प्रवासियों को मदद करेगी। इस राशि का उपयोग - आय वाले शहरी युवाओं को सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.