Sunday, September 27, 2020

शहीद भगत सिंह

 भगत सिंह संधू का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। अमृतसर में 13 अप्रैल 1919 को हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह की सोच पर गहरा प्रभाव डाला था। लाहौर के नेशनल कॉलेज की पढ़ाई छोड़ कर भगत सिंह ने भारत की आजादी के लिए 'नौजवान भारत सभा' की स्थापना की थी। काकोरी कांड में राम प्रसाद 'बिस्मिल' सहित चार क्रांतिकारियों को फांसी और 16 अन्य को कारावास की सजाओंसे भगत सिंह उद्विग्न हुए कि पंडित चंद्रशेखर आजाद के साथ उनकी पार्टी हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए और उसे एक नया नाम दिया 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' इस संगठन का उद्देश्य सेवा, त्याग और पीड़ा झेल सकने वाले नवयुवक तैयार करना था।भगत सिंह ने राजगुरु के साथ मिलकर 17 दिसंबर 1928 को लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक अधिकारी जे पी सांडर्स को मारा था।18 अप्रैल 1929 को सरकार को जगाने के लिए बम और पर्चे फेंके थे। 23 मार्च1931 को शाम के 7:33 मिनट परभगत सिंह तथा उनके  दो साथियों सुखदेव व राजगुरु को फांसी दे दी गई।       जेल में भगत सिंह क्रांतिकारी विचार व्यक्त करते रहे। जेल में रहते हुए उनका अध्ययन उनके लिखे गए लेख को लिखे गए पत्र उनके विचारों के दर्पण है।
1.भगत सिंह का जन्म किस वर्ष हुआ था?
* सन 1907 में
2.स्वतंत्रता पूर्वक पंजाब का अधिकांश भाग कहां तक फैला हुआ था?
*सुदूर सिंध तक
3.भगत सिंह के गांव का नाम क्या था?
*बंगा
4.भगत सिंह जिस जिले में पैदा हुए उसका नाम क्या था?
*लायलपुर
5.भगत सिंह के पूर्वज महाराजा रंजीत सिंह के दरबार में किस नाम से प्रसिद्ध थे?
*खालसा सरदार
6.भगत सिंह के दादा का नाम क्या था?
*अर्जुन सिंह
7.भगत सिंह के दादा अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करते थे?
*खेती-बाड़ी करके
8.सरदार अर्जुन सिंह की पत्नी का नाम क्या था?
*जय कौर
9.भगत सिंह का पैतृक गांव बंगा किससे संबंधित था?
*खालसाओं संबंधित
10.किस उद्देश्य स्वामी दयानंद सरस्वती ने 'आर्य समाज' की स्थापना की थी?
*समाज के उत्थान के लिए
11.आर्य समाजी बनने पर सरदार अर्जुन सिंह पर उनके समुदाय ने क्या दबाव डाला?
*सामाजिक बहिष्कार की धमकी
12.अर्जुन सिंह के दोनों भाई -बहादुर सिंह और दिलबाग सिंह -अंग्रेजों के प्रति क्या रवैया अपना रहे थे?
*समर्थक
13.आर्य समाजी बनने के बाद अर्जुन सिंह क्या करने लगे?
*ब्रिटिश सरकार का विरोध
14.अर्जुन सिंह के परिवार का वातावरण कैसा था?
*देशभक्ति पूर्ण
15.सरदार अर्जुन सिंह के सबसे बड़े पुत्र का नाम क्या था?
*किशन सिंह
16.किस महात्मा के साथ किशन सिंह ने सार्वजनिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था?
*हंसराज
17.विदर्भा में कब भयंकर अकाल पड़ा था?
*सन 1898 में
18.विदर्भा से कितने अनाथ बच्चों को सरदार किशन सिंह अपने साथ फिरोजपुर लेकर आए थे?
*50
19.किस क्रांतिकारी के साथ सरदार किशन सिंह की गहरी दोस्ती थी?
*सचिंद्र नाथ सान्याल
20.सरदार किशन सिंह पर अंग्रेजों ने कितनी बार राजनीतिक मुकदमे चलाए थे?
*42
21.सरदार किशन सिंह कितने वर्षों तक जेल में रहे थे?
*3 वर्ष
22.सरदार किशन सिंह का विवाह किस वर्ष में हुआ था?
*सन 1898 में
23.सरदार किशन सिंह को कितने वर्षों तक नजरबंद रहना पड़ा?
*3 वर्ष
24.भगत सिंह के पिता जी का नाम क्या था?
*किशन सिंह
25.भगत सिंह की माता का नाम क्या था?
*विद्यावती
26.किस रीती से किशन सिंह और विद्यावती का विवाह हुआ था?
*आर्य समाजी रीती से
27.कितने वर्षों के उपरांत विद्यावती के गौने की रस्म पूरी की गई थी?
*4 वर्ष
28.विद्यावती को कितनी बार सांप ने काटा था?
*चार बार
29.पंजाब के बंग भंग के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व कौन कर रहे थे?
*लाला लाजपत राय
30.बंगाल का विभाजन किसने किया था?
*लॉर्ड कर्जन ने
31.पंजाब में बंग-भंग के विरुद्ध आंदोलन के संबंध में सही कथन
*अर्जुन सिंह के तीनों पुत्र इस आंदोलन में क्रांति की मशाल प्रज्वलित कर रहे थे। हिंदू मुस्लिम एकता ने ब्रिटिश सरकार के बंग -भंग के उद्देश्य को निष्फल कर दिया। सरकार ने आंदोलनकारियों से क्षमा याचना की।
32.लाला लाजपत राय को किस नाम से पुकारा जाता था?
*पंजाब केसरी
33.भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह लाला लाजपत राय के साथ किस जेल में कई थे?
*मंडाले जेल
34.भगत सिंह के जन्म के संबंध में सही क्या है?
*भगत सिंह के जन्म के तीसरे दिन किशन सिंह और स्वर्ण सिंह जमानत पर रिहा हुए। फिर अजीत सिंह को भी जेल से रिहा कर दिया गया। दादी जय कौर ने कहा कि बालक हमारे कुल का उद्धार करने आया है।
35.'भारत माता सोसायटी' की स्थापना किसने की थी?
*किशन सिंह
36.भगत सिंह के पूर्वजों ने साम्राज्य फैलाने के लिए किस की सहायता की थी? *सीख शासकों की
37.भगत सिंह की दादी जय कौर ने किस देशभक्त सुखी को गिरफ्तारी से बचाया था?
*फकीरा सिंह
38.ब्रिटिश सरकार ने 1818 का तीसरा रेगुलेशन एक्ट कब लागू किया?
*सन 1907 में
39.सरदार स्वर्ण सिंह की मृत्यु कहां पर हुई थी?
*जेल में
40.मृत्यु के समय सरदार स्वर्ण सिंह की आयु कितनी थी?
*23 वर्ष
41.भगत सिंह के अतिरिक्त सरदार किशन सिंह की कितनी संताने और थी?
*8
42.भगत सिंह के परिवार के बारे में सही कथन क्या है?
*जगत सिंह कुलबीर सिंह कुलतर सिंह राजेंद्र सिंह और रणवीर सिंह नामक भगत सिंह के पांच भाई थे। बीबी अमर कौर बीबी प्रकाश कौर तथा बीबी शकुंतला नामक भगत सिंह की तीन बहने थी। इनमें जगत सिंह भगत सिंह से बड़े थे।
43.भगत सिंह के घर का वातावरण कैसा था?
*बचपन से ही भगत सिंह पर दादा के प्रगतिवादी तथा पिता एवं चाचा उनके क्रांतिकारी विचारों का गहरा असर पड़ा था। घर का वातावरण उनके मानसिक और वैचारिक विकास के लिए अनुकूल था। भगत सिंह के परिवार का प्रत्येक सदस्य महान व्यक्तित्व को समेटे हुए था
44.भगत सिंह अपने किस भाई के साथ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाते थे?
*जगत सिंह
45.किस उम्र में जगत सिंह की अकाल मृत्यु हो गई थी?
*11 वर्ष की
46.भगत सिंह के बचपन के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही है?
*पाठशाला की तंग कोठरियों की अपेक्षा विस्तृत मैदान को वह पसंद करते थे। वह पढ़ाई लिखाई और खेलकूद से दूर अपने विचारों में ही डूबे रहते थे। पढ़ाई का बोझ उनके स्वतंत्र मन मस्तिष्क को रास नहीं आया था।
47.जगत सिंह की मृत्यु के बाद सरदार किशन सिंह परिवार को लेकर कहां रहने चले गए थे?
*नवाकोट
48.लाहौर में भगत सिंह का दाखिला कि स्कूल में करवाया गया था?
*डीएवी स्कूल
49.रोलेट एक्ट भारत में कब लागू किया गया था?
*सन 1919 में
50.नौवीं कक्षा में पढ़ते समय भगत सिंह कहां गए थे?
*अमृतसर
51.किस उम्र में भगत सिंह क्रांतिकारी संस्थाओं में भाग लेने लगे थे?
*13 वर्ष
52.रोलेट एक्ट के संबंध में सही कथन-
*इस एक्ट के लागू होने से अंग्रेज अधिकारियों को ब्रह्मास्त्र मिल गया था। इस एक्ट का उद्देश्य क्रांतिकारी गतिविधियों एवं आंदोलनों को रोकना था। इस एक्ट के लागू होने के बाद अकारण ही कई राजनेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
53."सामाजिक अपराधों एवं राजनीतिक अपराधों को अलग-अलग श्रेणी में रखना चाहिए और उनके लिए अलग-अलग कानूनी प्रावधान होने चाहिए"- यह कथन किसका था?
*भगत सिंह
54.जालियनवाला बाग हत्याकांड का विरोध ठाकुर ने किस तरह किया था?
*'सर' की उपाधि लौटा कर
55.जालियनवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर कब व किस क्रांतिकारी ने किया था?
*उधम सिंह
56.अमृतसर के सिविल सर्जन स्मिथ ने जालियनवाला बाग के मृतकों की संख्या कितनी बताई थी?
*1800 से अधिक
57."अब हम गोली नहीं खाएंगे, बल्कि गोली मारेंगे" यह कथन किसका था?
*शहीद भगत सिंह
58.जलियांवाला बाग से भगत सिंह अपने साथ क्या लेकर गए थे?
*खून से भीगी हुई मिट्टी
59.भगत सिंह ने किस कॉलेज में दाखिला लिया था?
*पंजाब नेशनल कॉलेज
60.किस देश प्रेमी ने भगत सिंह का दाखिला कॉलेज में करवाया था?
*भाई परमानंद ने
61.नेशनल कॉलेज में भगत सिंह की मित्रता किस क्रांतिकारी से हुई थी? 
*सुखदेव से
62.सुखदेव का जन्म किस वर्ष हुआ था?
*सन 1907 में
63.पंजाब नेशनल कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
*लाला लाजपत राय ने
64.कांग्रेस के भीतर राष्ट्रवादी दल का उदय कब हुआ था?
*सन 1895 में
65.राष्ट्रवादी दल के उदय के संबंध में सत्य कथन-
*इस दल ने संघर्ष का मार्ग अपनाया। नौजवान इस दल की तरफ आकर्षित हुए। कांग्रेस स्पष्ट रूप से राज भक्तों और देशभक्तों में  बट गई।
66.लॉर्ड कर्जन ने किस वर्ष दिल्ली दरबार किया, जिसमें महारानी विक्टोरिया ने 'भारत सम्राज्ञी' की उपाधि ग्रहण की?
*सन 1905 में
67."उठो, गुलामी छोड़ो। एक होकर सन 1857 की तरह लड़ने की तैयारी करो।"- यह कथन किसका था?
*अजीत सिंह
68.लॉर्ड कर्जन के बाद कौन भारत का वायसराय बनकर आया था?
*लॉर्ड मिंटो
69.पंजाब में कांग्रेस अधिवेशन पहली बार कब हुआ था?
*सन 1893 में
70.कोलकाता से लौटकर किशन सिंह और अजीत सिंह ने मेहता नंदकिशोर के सहयोग से किस संस्था की स्थापना की थी?
*भारत माता सोसायटी
71.'पगड़ी संभाल जट्टा' कविता की रचना किसने की थी?
* बाँके दयाल ने
72.राधेश्याम कथावाचक ने अपना प्रसिद्ध नाटक 'अभिमन्यु' किस आंदोलन की पृष्ठभूमि में लिखा था?
*असहयोग आंदोलन
73.लंदन में एक जुलाई 1909 को किस क्रांतिकारी ने कर्जन विली का वध किया था?
*मदन लाल धींगरा ने
74."मैंने इसकी हत्या करके देशवासियों पर ढाए जा रहे अत्याचारों  का बदला लिया है। इंग्लैंड पर अगर जर्मनी का कब्जा होता तो अंग्रेज भी यही करते।"- यह कथन किसका है?
*मदन लाल धींगरा ने
75.दिल्ली में जब लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंका गया, तब भगत सिंह की उम्र क्या थी?
*सवा 5 साल
76.मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई थी?
*सन 1906 में
77.भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ब्रिटिश सरकार की आंखों में धूल झोंक कर कब विदेश चले गए थे?
*1909 में
78.अजीत सिंह के विदेश जाने के बाद किसे गुप्ता क्रांतिकारी संगठन का नेता चुना गया?
*रासबिहारी बोस
79.पंजाब में रास बिहारी बोस को छुपा कर रखने की व्यवस्था किसने की थी?
*लाला हरदयाल
80.अपने बारे में कहे गए भगत सिंह के कथन कौन से है?
*मैंने डीएवी स्कूल के बोर्डिंग हाउस में पूरा एक साल बिताया। वहां सुबह शाम प्रार्थना के अतिरिक्त में घंटों गायत्री मंत्र का जप किया करता था उस टॉप पिताजी से प्रेरणा पाकर मैंने अपना जीवन आजादी के आदर्शों के लिए समर्पित किया।
81.रासबिहारी बोस को पंजाबी वेश में छुपा कर रखने के लिए किसकी पत्नी को उनकी पत्नी बनाकर रखने का इंतजाम किया गया था?
*रामशरण दास
82.करतार सिंह सराभा कौन थे?
*गदर पार्टी आंदोलन के नायक
83.जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
*13 अप्रैल, 1919 को
84.नेशनल नाटक क्लब के बारे में सही कथन-
*कॉलेज में पढ़ते समय भगत सिंह ने नेशनल  नाटक कॉलेज की स्थापना की।उन्होंने महाराणा प्रताप, भारत दुर्दशा, चंद्रगुप्त आदि नाटकों का सफल मंचन किया। ब्रिटिश सरकार ने नेशनल नाटक क्लब को प्रतिबंधित कर दिया।
 85.बंगाल के क्रांतिकारियों से भगत सिंह का परिचय किसके माध्यम से हुआ था?
*प्रोफेसर जय चंद्र के
86.बंगाल के किस क्रांतिकारी से भगतसिंह सबसे अधिक प्रभावित हुए थे?
*सचिंद्र नाथ सान्याल से
87.किस वर्ष भगत सिंह ने बी.ए. में प्रवेश लिया था?
* सन 1923 में
88.भगत सिंह के परिवार के किस सदस्य ने मृत्यु से पहले उनका विवाह देखने की इच्छा व्यक्त की थी?
* दादी जय कौर
89.किस अमिर सीख की बहन के साथ भगत सिंह का विवाह तय किया गया था?
*तेजा सिंह 
90.कन्या पक्ष के मेहमानों के साथ भगत सिंह ने कैसा बर्ताव किया?
*बहुत अच्छी तरह पेश आए
91.विवाह बंधन से बचने के लिए भगत सिंह ने पत्र लिखकर किस से मार्गदर्शन मांगा था?
* सचिंद्र नाथ सान्याल से
92.भगत सिंह को विवाह के संबंध में सचिंद्र नाथ सान्याल ने क्या सलाह दी थी?
*विवाह करना या ना करना तुम्हारी इच्छा पर निर्भर करता है। पारिवारिक बंधन तुम्हें इतना जकड़ लेगा कि तुम देशभक्ति से बहुत दूर हो जाओगे। अगर तुम ने स्वयं को देश के लिए समर्पित कर दिया है तो विवाह के बंधन को अस्वीकार कर दो।
93."आपका पुत्र या तो तख्त पर बैठेगा या तख्त पर झूलेगा।"- यह कथन किसका था?
*एक ज्योतिषी का
94.घर छोड़ने के बाद भगत सिंह का पहुंचे थे?
* कानपुर
95.लाहौर से कानपुर आने के बाद भगत सिंह का छद्म नाम क्या था?
*बलवंत सिंह
96.उस समय कानपुर में क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन कौन कर रहे थे?
* योगेश चंद्र चटर्जी
97.भगत सिंह ने अपने किस क्रांतिकारी साथी से बांग्ला भाषा सीखी थी?
* बटुकेश्वर दत्त
98.कानपुर में गुजारे के लिए भगत सिंह क्या कर रहे थे?
* अखबार बेचना
99.कानपुर में रहते समय भगत सिंह किस नाम से अपने लेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित करवाते थे?
* बलवंत सिंह
100.भगत सिंह कानपुर के किस इलाके में रहते थे?
*राम नारायण बाजार
101.'प्रताप' के संपादक का क्या नाम था?
* गणेश शंकर विद्यार्थी
102.गणेश शंकर विद्यार्थी सबसे पहले भगत सिंह से किस तरह प्रभावित हुए?
* लेख पढ़कर
103.कानपुर में भगत सिंह किस समाचार पत्र में काम करते थे?
* प्रताप
104.किस शहर में दंगा भड़कने पर गणेश शंकर विद्यार्थी ने भगत सिंह को प्रताप का संवाददाता बनाकर भेजा था?
* दिल्ली में
105.प्रताप में किस तरह का साहित्य प्रकाशित होता था?
* क्रांतिकारी
106.भगत सिंह को कानपुर छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा था इस संबंध में सही कथन-
*'प्रताप' प्रेस में क्रांतिकारी साहित्य विज्ञापनों के रूप में छापा और दशहरे के मेले में भगत सिंह 5 साथियों के साथ छद्म वेश में घूम-घूम कर बांटने लगे थे। सादे वस्त्रों में तैनात सिपाहियों ने भगत सिंह को साथियों से घेर लिया। भगत सिंह के साथियों ने सिपाहियों की पिटाई की और फरार हो गए।
107.गणेश शंकर विद्यार्थी ने भगत सिंह को अलीगढ़ जिले के किस गांव में भेजा था?
*शादीपुर
108.भगत सिंह को किस स्कूल में हेडमास्टर बनाया गया?
*नेशनल स्कूल
109.शादीपुर गांव में भगत सिंह के ठहरने का इंतजाम किसके घर में किया गया?
* ठाकुर टोल सिंह
110.भगत सिंह के घर छोड़ने के बाद जब उनकी दादी जय कौर की तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें सूचना देने के लिए उनके पिताजी ने किस पत्र में विज्ञापन छुपाया था?
*वंदे मातरम
111.नेशनल स्कूल में भगत सिंह ने छात्रों के उत्थान के लिए जो कदम उठाए, उसके संबंध में सही कथन-
*उनके मार्गदर्शन में छात्र राजनीति, सामाजिक और आर्थिक विषयों का अध्ययन करने लगे। पढ़ने के अतिरिक्त भगत सिंह ने स्कूल में वक्तृत्व सभा, निबंध प्रतियोगिता, खेल आदि पर भी सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया। वे उपलब्ध साधनों द्वारा बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना भरने लगे।
112.शादीपुर गांव में काम करते हुए भगत सिंह ने अपने गांव के किस मित्र को पत्र लिखा था?
*रामचंद्र को
113.अपने मित्र रामचंद्र को पत्र लिखकर भगत सिंह ने क्या हिदायत दी थी?
* उनका पता किसी को ना बताएं
114.रामचंद्र ने भगत सिंह के पत्र का जिक्र किस से कर दिया था?
* जयदेव से
115.सरदार किशन सिंह ने भगत सिंह को समझाने के लिए अपने किस मित्र को पत्र लिखा था?
*मौलाना हसरत मोहानी
116.हसरत मोहानी किस उर्दू पत्रिका के संपादक थे?
* इंकलाब
117.सरकार विरोधी लेख छपने के अपराध में हसरत मोहानी पहली बार जेल कब गए थे?
* सन1904 में
118.हसरत मोहानी किस देश की सामाजिक क्रांति से बहुत प्रभावित थे?
*रूस
119.अपने एक शेर में हसरत मोहानी ने गांधी की तरह बैठकर चरखा काटने की जगह किस मशहूर नेता की तरह दुनिया को हिला देने की बात कही थी?
* लेनिन
120.किस के समझाने पर भगत सिंह अपने गांव लौट आए थे?
* जयदेव
121.भगत सिंह शादीपुर गांव से कब अपने गांव लौट आए थे?
* 13 अगस्त 1923 को
122.कितने महीने के घर से बाहर रहने के बाद भगत सिंह अपने घर वापस लौट आए थे?
* 6 महीने
123.'असहयोग आंदोलन' की समाप्ति के बाद पंजाब में कौन सा आंदोलन शुरू हो गया था?
* अकाली आंदोलन
124.'अकाली आंदोलन' की बागडोर किसके हाथ में थी?
* सीख
125.'अकाली आंदोलन' किससे संबंधित था?
* समाज सुधार
126.अकाली आंदोलन से जुड़ने के बाद भगत सिंह के व्यक्तित्व में क्या परिवर्तन आया था?
* पगड़ी बांधने लगे
127.अकाली आंदोलन के संबंध में सही कथन है-
*हालांकि अकाली आंदोलन धर्म सुधार से संबंधित था, जो गुरुद्वारों से अनाचार एवं स्वामित्व को समाप्त करना चाहता था; लेकिन इसकी भावना उग्र सुधारवादी तथा बहुत कुछ क्रांतिकारी थी।अकाली आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारी पहचान के रूप में सिर पर काली पगड़ी बांधे थे। इस आंदोलन में लगभग 200 सिखों ने अपने प्राणों की आहुति दी।
128.किशन सिंह के भाई दिलबाग सिंह किस सरकारी पद पर नियुक्त थे?
*हॉनरेरी मैजिस्ट्रेट
129.अंग्रेजों के दमन के खिलाफ आने वाले सिखों के जत्थोे के संबंध में दिलबाग सिंह ने क्या घोषणा करवाई थी?
*सहायता नहीं की जाएगी
130. जत्थों के बारे में भगत सिंह ने क्या निश्चय किया था?
*सहायता करने का
131.भगत सिंह ने गांववासियों से किस गुरु का स्मरण करते हुए सिखों के जत्थे की सहायता करने का अनुरोध किया था?
* गुरु गोविंद सिंह
132.जत्थे को गांव में प्रवेश करने से रोकने के सारे प्रयास विफल होने के बाद दिलबाग सिंह ने क्या निश्चय किया था?
* भगत सिंह को गिरफ्तार किया जाए
133.भगत सिंह गिरफ्तारी की भनक मिलने के बाद गांव से कहां चले गए थे?
* दिल्ली
134.दिल्ली पहुंचकर भगत सिंह किस समाचार पत्र में काम करने लगे थे?
* दैनिक अर्जुन 
135.किस मित्र की सिफारिश से भगत सिंह को 'दैनिक अर्जुन' में नौकरी मिली थी?
*जय चंद्र
136.'दैनिक अर्जुन' की स्थापना किसने की थी?
*इंद्र विद्यावाचस्पति
137.कानपुर में आई किस प्राकृतिक आपदा की सूचना पाकर भगत सिंह व्याकुल हो उठे थे और उन्होंने 'दैनिक अर्जुन' की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था?
*बाढ़
138.कानपुर में चंद्रशेखर आजाद से भगत सिंह की मुलाकात किसने करवाई थी?
* गणेश शंकर विद्यार्थी ने
139.कानपुर से लाहौर लौटने के बाद भगत सिंह की गतिविधियों के बारे में सही कथन क्या है?
*उन्होंने लाहौर के क्रांतिकारी विचारधारा वाले युवकों को एकत्र करना आरंभ किया। सुखदेव, धनवंतरी, एहसान इलाही, यशपाल, पिंडी दास आदि युवक उनके साथ जुड़ गए। उनकी मुलाकात प्रसिद्ध क्रांतिकारी भगवती चरण वोहरा से हुई।
140.भगवती चरण वोहरा के पिता शिव चरण वोहरा किस विभाग में कार्य करते थे?
*रेल विभाग
141.ब्रिटिश सरकार ने शिवचरण गोरा को किस उपाधि से सम्मानित किया था?
*राय साहब
142.भगवती चरण वोहरा की पत्नी किस नाम से प्रसिद्ध हुई?
* दुर्गा भाभी
143.क्रांतिकारियों के मार्गदर्शन हेतु तथा उन्हें एक सूत्र में पिरोने के लिए वर्ष 1926 में भगत सिंह और भगवती चरण वोहरा ने मिलकर किस संगठन की स्थापना की थी?
* नौजवान भारत सभा
144.नौजवान भारत सभा के उद्देश्यों के संबंध में सही कथन-
*किसानों एवं श्रमिकों को संगठित करना और उनका एक पूर्ण गणराज्य स्थापित करना। धर्म या जाति की अपेक्षा राष्ट्रीयता के आधार पर नौजवानों में देशभक्ति की भावना का संचार करना। सांप्रदायिकता विरोधी तथा किसानों व श्रमिकों के आदर्श गणतांत्रिक राज्यों की प्राप्ति में सहायक होने वाले आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक क्षेत्रों के आंदोलनों के साथ सहानुभूति रखते हुए उनकी सहायता करना।
145.भगत सिंह नौजवान भारत सभा के किस पद पर चुने गए?
*महामंत्री
146. नौजवान भारत सभा की प्रथम बैठक लाहौर में कहां आयोजित की गई थी?
*ब्रेडला हॉल
147. नौजवान भारत सभा ने करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस बड़े पैमाने पर मनाया था। उस अवसर पर दुर्गा भाभी और सुशीला दीदी ने किस तरह शराबा के चित्र का अभिषेक किया था?
*उंगली काट कर रक्त चढ़ा कर
148. काकोरी कांड की पृष्ठभूमि के बारे में सही कथन-
*सरकार के अन्याय, अत्याचारों और दमनकारी नीतियों का प्रत्युत्तर देने के लिए लाहौर में क्रांतिकारियों का एक गुप्ता दल सक्रिय था। इस दल में चंद्रशेखर आजाद कोमा राम प्रसाद बिस्मिल कोमा रोशन सिंह, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खान, जोगेश चंद्र, बटुकेश्वर दत्त जैसे महान क्रांतिकारी सम्मिलित थे। इनका उद्देश्य बम कोमा बंदूक आदि हथियारों का प्रयोग करके ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकना था
149. ट्रेन डकैती की योजना बनाते समय राम प्रसाद बिस्मिल ने निम्नलिखित बात कही थी। उनके कथन के खाली स्थान को सही शब्द देखकर भरे। 
"मुझे पता चला है कि सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली... की डाउन ट्रेन में सरकारी खजाना जाने वाला है। हमें उसे लूट लेना चाहिए। इससे हमारी योजना के मार्ग की सारी बाधाएं दूर हो जाएगी।"
*8 नंबर
150.काकोरी कांड में क्रांतिकारियों को ट्रेन डकैती से कितनी रकम हासिल हुई थी?
*₹8600
151. काकोरी कांड के बाद के हालात के बारे में  सही कथन-
*काकोरी कांड ने सरकार को हिला कर रख दिया। पुलिस के हाथ एक 'कच्चा क्रांतिकारी' लग गया जिसने सरकारी गवाह बन कर सारी बात गूगल दी। 2 दिन के अंदर बताए गए स्थानों पर छापे मारे गए और अनेक क्रांतिकारियों को पकड़ लिया गया।
152.काकोरी कांड का मुकदमा कहां चला था?
*लखनऊ की अदालत में
153.काकोरी कांड का मुकदमा कितने दिनों तक चलता रहा था?
*डेढ़ वर्ष
154.काकोरी कांड का मुकदमा पूरा होने के बाद की स्थिति के बारे में सही कथन-
*राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी और अशफाक उल्ला खान को फांसी की सजा दी गई। अदालत के कठोर निर्णय ने जनमानस को व्यक्त कर दिया। चंद्रशेखर आजाद ने बंदी क्रांतिकारियों को मुक्त कराने के अनेक प्रयास किए, पर सफल नहीं हुए।
155.दशहरा कांड के बारे में सही कथन-
*सन 1927 में लाहौर में आयोजित दशहरा मेले में किसी ने बम एका था। उस दुर्घटना में अनेक लोग मारे गए और कई लोग बुरी तरह से घायल हुए। ब्रिटिश सरकार ने अफवाह फैला दी कि लूटपाट करने के लिए क्रांतिकारियों ने बम फेंका था।
156.दशहरा कांड की साजिश के बारे में सही कथन है-
*जब भगत सिंह ने काकोरी कांड के अभियुक्तों को छुड़वाने का प्रयास किया था, उसी समय से वे अंग्रेज सरकार की आंखों की किरकिरी बने हुए थे। सरकार मानती थी कि भगतसिंह को पकड़कर कई बड़े क्रांतिकारियों तक पहुंचा जा सकता है। अंग्रेजों ने ही दशहरे के मेले में बम फेंकवाया और भगत सिंह के नाम का वारंट जारी कर दिया।
157.अमृतसर में किस व्यक्ति ने भगत सिंह को गिरफ्तारी से बचाया था?
*सरदार शार्दुल सिंह
158.जिस समय भगत सिंह को अमृतसर में गिरफ्तार किया गया, उस समय वे किस वाहन पर सवार होकर गंतव्य स्थान की तरफ जा रहे थे?
* तांगा 
159.बिना मुकदमा चलाए भगत सिंह को कितने दिनों तक लाहौर जेल में रखा गया?
*15 दिन
160.यंत्रणा देकर भी जब पुलिस भगत सिंह से काकोरी कांड से संबंधित कोई बात नहीं उगलवा पाई तो जज ने कितनी राशि निर्धारित कर उन्हें जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था?
* 60,000
161.जमानत राशि का प्रबंध किशन सिंह के मित्र बैरिस्टर दुलीचंद के अलावा और किसने किया था?
* दौलत राम ने
162.भगत सिंह जमानत पर रिहा हुए थे, इसलिए ऐसा कोई काम नहीं कर सकते थे कमा जिससे उनकी जमानत देने वालों पर कोई आंच आए। इसलिए उन्होंने क्या करने का निर्णय लिया?
* शांत बैठने का
163.जमानत की अवधि में पिता ने भगत सिंह को व्यस्त रखने के लिए क्या खोल दिया था?
* डेयरी
164.सरदार किशन सिंह ने किस स्थान पर भगत सिंह के लिए डेरी खुलवाई थी?
*खासरिया
165.डेरी का संचालन करते समय भगत सिंह की दिनचर्या कैसी थी?
*वह सुबह 4:00 बजे उठकर भैसों का दूध निकालते, फिर तांगे पर दूध के बड़े-बड़े बर्तन रखकर लाहौर ले जाते। लाहौर में ग्राहकों को दूध बेचकर रुपए पैसे लेते और वापसी में जरूरत की वस्तुएं लेते हुए घर लौट आते। रात के अंधकार में देरी पर क्रांतिकारियों का जमावड़ा होता।
166.डेयरी के जीवन से मुक्त होने के लिए मुकदमे का समाप्त होना जरूरी था इस सिलसिले में भगत सिंह ने किस से बात की थी?
*डॉक्टर गोपीचंद भार्गव
167.किस असेंबली में गोपीचंद ने सवाल उठाया था कि यदि भगत सिंह के विरुद्ध सबूत है तो सरकार उन पर मुकदमा क्यों नहीं चलाती? और अगर सबूत नहीं है तो बिना किसी अपराध के उन्हें जमानत पर रखने का क्या औचित्य है?
* पंजाब असेंबली
168.हिंदुस्तान में प्रजातंत्र संघ को सुनना संगठित करने के उद्देश्य से भगत सिंह के प्रयत्नों से इसकी अखिल भारतीय बैठक कहां आयोजित की गई थी?
* दिल्ली में
169.'हिंदुस्तान प्रजातंत्र संघ' देश भर के क्रांतिकारियों के लिए क्या काम कर रहा था?
* परस्पर जोड़ने का
170.'हिंदुस्तान में प्रजातंत्र संघ' की अखिल भारतीय बैठक 8 सितंबर, 1928 को दिल्ली में किस स्थान पर हुई थी?
* फिरोज शाह कोटला किले में
171.'हिंदुस्तान प्रजातंत्र संघ' का नाम बदलकर क्या रखा गया था?
*हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातांत्रिक संघ
172.'हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातांत्रिक संघ' का संपत्ति किसे चुना गया?
* चंद्रशेखर आजाद को
173.किसके नेतृत्व में क्रांतिकारियों के संगठन में नवजीवन का संचार हुआ?
* भगत सिंह
174.क्रांतिकारियों की अखिल भारतीय बैठक में भगत सिंह ने बंगाल के क्रांतिकारियों की शर्तों को अस्वीकार कर दिया था। शर्तों के संबंध में सही कथन है-
*बंगाल के क्रांतिकारी केवल दल को बढ़ाने तथा हथियार एकत्र करने के पक्ष में थे। सरकार को सतर्क करने वाली किसी भी तरह की कार्रवाई को उन्होंने नकार दिया था। वे चाहते थे कि सभी प्रांतों के क्रांतिकारी बंगाल के क्रांतिकारियों के नेतृत्व में अपनी योजनाओं को संपन्न करें।
175.ब्रिटिश सरकार ने लॉर्ड मोंटेग्यू और लॉर्ड चेम्सफोर्ड के नेतृत्व में कमेटी कब गठित की थी?
*सन 1919 में
176.लॉर्ड साइमन की अध्यक्षता में 7 सदस्य कमीशन के भारत आने की घोषणा कब की गई?
* 8 नवंबर 1927 को
177.भारत के समाचारपत्रों ने साइमन कमीशन के प्रति क्या रुख अपनाया था?
* भर्त्सना
178.भारत के नरम और गरम दल ने साइमन कमीशन के प्रति कैसा बर्ताव करने का निश्चय किया था?
*बहिष्कार
179.साइमन कमीशन कब मुंबई पहुंचा?
*
180.साइमन कमीशन के भारत आगमन के दिन देशभर में किस तरह विरोध जताया गया?
* 3 फरवरी 1928 को
181.मुंबई से साइमन कमीशन कहां रवाना हुआ?
* दिल्ली
182.मद्रास में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कितने लोगों को अंग्रेजों ने मार दिया?
* 3
183.हिंदुस्तानी समाजवादी प्रजातांत्रिक संघ की केंद्रीय समिति की बैठक में भगतसिंह ने बम फेंककर साइमन कमीशन का विरोध जताने का प्रस्ताव रखा था। बाद में इस प्रस्ताव को क्यों रद्द करना पड़ा था?
* आर्थिक संकट के कारण
184.लाहौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई थी?
* नौजवान भारत सभा को
185.'नौजवान भारत सभा' ने किसके नेतृत्व में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन करने का फैसला किया था?
* लाला लाजपत राय को
186.जिस अंग्रेज अधिकारी ने लाला लाजपत राय के माथे पर जोरदार प्रहार किया था, उसका क्या नाम था?
* एसपी सांडर्स
187.घायल होने के बाद ललित राय ने लाहौर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए निम्न कथन कहा था। इसमें खाली स्थान को उचित शब्द देकर भरे।
"मैं घोषणा करता हूं कि मुझ पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के कफन में अंतिम --- का काम करेगी।"
* कील
188.'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय का देहावसान कब हुआ था?
*17 नवंबर 1928 को
189.क्रांतिकारियों ने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए किस अंग्रेज अधिकारी को मारने का निर्णय लिया था?
*स्कॉट
190.स्कॉट का वध करने के अभियान की जिम्मेदारी किस क्रांतिकारी को सौंपी गई थी? चंद्रशेखर आजाद को
*
191.क्रांतिकारियों ने कोर्ट के धोखे में किस ब्रिटिश अधिकारी को यमलोक पहुंचा दिया था?
* सांडर्स को
192.स्कॉट पर नजर रखने की जिम्मेदारी किस क्रांतिकारी को सौंपी गई थी?
* जय गोपाल को
193.स्कॉट पर पहली गोली राजगुरु ने चलाई थी कुछ फिर उस पर किस क्रांतिकारी ने गोलियों की बौछार कर दी थी?
* भगत सिंह ने
194.सांडर्स के वध के बाद जो स्थिति पैदा हुई थी, उसके बारे में सही कथन है-
*जनता के मन की साध पूरी हो गई थी और वह खुशी के मारे उछल रही थी।इस घटना के बाद चारों तरफ तहलका मच गया था। ब्रिटिश सरकार का सिर शर्म से झुक गया था।
195.किसकी सहायता से भगत सिंह वेश बदल कर लाहौर से कोलकाता पहुंचे थे?
* दुर्गा भाभी
196.भगत सिंह और दुर्गा भाभी के साथ नौकर के वेश में कौन क्रांतिकारी कोलकाता गए थे?
* राजगुरु
197.जिस रेलगाड़ी से भगत सिंह लाहौर से कोलकाता पहुंचे थे, चंद्रशेखर आजाद भी उसी रेलगाड़ी में किस वेश में सवार हुए थे?
*साधु
198.दुर्गा भाभी ने कोलकाता पहुंचने से पहले किसे तार भेजकर अपने साथ भगत सिंह के आने की सूचना दी थी?
* सुशीला दीदी को
199.भगत सिंह ने जब नेशनल कॉलेज में प्रवेश लिया, तब वहां के प्रधानाचार्य कौन थे? जुगल किशोर
*
200.कोलकाता में भगत सिंह किस नाम से जाने जाते थे?
* मोसाई
201.कोलकाता में भगत सिंह किस तरह की पोशाक पहनते थे?
* धोती कुर्ता
202.कोलकाता में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
* मोतीलाल नेहरू
203.कोलकाता कांग्रेसमें प्रस्ताव पारित किया गया -"एक रात के अंदर सरकार ने अगर नेहरू कमेटी की रिपोर्ट स्वीकार कर देश को सीमित स्वराज्य नहीं दिया तो कांग्रेस फिर कभी भी संपूर्ण स्वराज प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार के समझौते को स्वीकार नहीं करेगी।" इस प्रस्ताव से भगत सिंह के मन में कैसी प्रतिक्रिया हुई थी?
* क्षोभ
204.कोलकाता में मोतीलाल नेहरू का स्वागत कितने गुणों की गाड़ी में बिठा कर जुलूस निकालकर किया गया था?
*20
205.भगत सिंह ने असेंबली में बम फेंकने की योजना कहां बनाई थी?
* आगरा में
206.भगत सिंह का फेल्ट हैट वाला जो चित्र दुनियाभर में प्रसिद्ध हुआ वह कहां खींचा गया था?
* आगरा में
207.भगत सिंह ने असेंबली में बम फेंकने की योजना के संबंध में कोलकाता में अनुशीलन समिति के किस नेता से बातचीत की थी?
* प्रतुल चंद्र गांगुली
208. प्रतुल चंद्र गांगुली ने भगत सिंह को आशीर्वाद के साथ ही और क्या दिया था?
*दो रिवाल्वर
209.भगत सिंह ने लाहौर नेशनल कॉलेज के विद्यार्थी के रूप में किस फ्रांसीसी क्रांतिकारी के यह शब्द 'बहरों को सुनाने के लिए धमाके की जरूरत है' पढ़ें थे और निरंतर प्रभावित होते रहे थे?
* बेलाँ
210.भगत सिंह कोलकाता से कहां पहुंचे थे?
*आगरा
211.भगत सिंह ने बम बनाने की जो तैयारी शुरू की उसके संबंध में सही कथन-
*भगत सिंह जतिंद्रनाथ दास से मिले, जो बम बनाने की कला में निपुण थे और हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार थे। इस काम का आरंभ कोलकाता के ही एक क्रांतिकारी के घर गन को टर्न बनाने से किया गया फिर गन कॉटन और अन्य रासायनिक सामग्री लेकर भगत सिंह अपने सहयोगियों के साथ दो टुकड़ियों में आगरा पहुंचे।
212.आगरा में दो घर किराए पर लेकर बम बनाने के कारखाने बनाए गए। एक घर हिंग मंडी में था तो दूसरा घर किस इलाके में था?
* नमक मंडी
213.लाहौर में किस क्रांतिकारी ने बम बनाने का कारखाना खोला था?
* सुखदेव ने
214.सहारनपुर में किस क्रांतिकारी ने बम बनाने का कारखाना खोला था?
*शिव वर्मा ने
215.सारस्वत के बाद क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा बढ़ी थी। इस तरह उन्हें आसानी से क्या मिलने लगा था?
* धन
216.असेंबली में बम फेंकने की तैयारी करने के लिए दिल्ली के किस इलाके में एक मकान किराए पर लिया गया था?
*सीताराम बाजार में
217.दिल्ली में रहकर स्थिति का अध्ययन करने और असेंबली भवन का पास हासिल करने की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई थी?
* जयदेव कपूर को 
218.जयदेव कपूर ने असेंबली भवन का पास हासिल करने के लिए किससे संपर्क स्थापित किया था?
* कुछ कांग्रेसी सदस्यों से
219.जयदेव कपूर ने कांग्रेसी सदस्यों को अपना परिचय हिंदू कॉलेज के किस विषय की विद्यार्थी के रूप में दिया था?
* अर्थशास्त्र
220.स्थान और स्थिति का जायजा लेने के लिए एक दिन भगत सिंह असेंबली में गए, तब दाढ़ी मूछ मूछ वाले ने के बावजूद किसने उन्हें पहचान लिया था?
* सैफुद्दीन किचलू ने
221.क्रांतिकारियों के प्रति सैफुद्दीन किचलू का व्यवहार कैसा था?
* हमदर्द
222.सैफुद्दीन किचलू ने भगत सिंह को क्या वचन दिया था?
*सहायता देने का
223.क्रांतिकारियों ने तय किया कि जिस दिन जन सुरक्षा बिल और औद्योगिक विवाद बिल को वॉइस राय के विशेष अधिकार से कानून बनाने की घोषणा की जाए com8 असेंबली में बम उसी दिन फेंके जाएं। इस संदर्भ में सही कथन-
*जन सुरक्षा बिल का उद्देश्य समाजवादी विचारों और उनके प्रचार प्रसार को रोकना था। औद्योगिक विवाद का उद्देश्य मजदूरों को हड़ताल के अधिकार से वंचित करना था। दोनों दमनकारी बिल क्रांतिकारी विचारों और क्रांतिकारी शक्तियों को कुचलने के लिए बनाए गए थे।
224.जन सुरक्षा बिल और औद्योगिक विवाद बिल असेंबली में कब पारित होने वाले थे?
*8 अप्रैल 1930 को
225.मार्च 1930 में ब्रिटिश सरकार ने जो दमनकारी कदम उठाए हैं उस के संदर्भ में सही कथन-
*देशभर के प्रसिद्ध मजदूर नेताओं को गिरफ्तार किया गया। मजदूर नेताओं पर मेरठ शहर में मुकदमा चलाए गए। मजदूर इतिहास में यह सबसे लंबा और सबसे विस्तृत मुकदमा था।
226.असेंबली में बम फेंकने की योजना के संदर्भ में मेरठ से षड्यंत्र केस की कैसी भूमिका रही?
* संशय पैदा हुआ
227.क्रांतिकारियों के संगठन ने कितने सदस्यों को असेंबली में बम फेंकने के लिए भेजने का निर्णय किया था?
* दो
228.केंद्रीय समिति ने शिव वर्मा के अलावा और किस क्रांतिकारी को असेंबली में बम फेंकने के लिए चुना था?
* भगत सिंह को
229.भगत सिंह को असेंबली में बम फेंकने के लिए कौन क्रांतिकारी भेजना चाहता था?
* सुखदेव
230.सुखदेव क्रांतिकारी संगठन की किस शाखा के प्रभारी थे?
*बंगाल
231.सुखदेव चाहते थे कि भगत सिंह असेंबली में बम फेंकने के लिए अवश्य जाएं क्योंकि दल के उद्देश्यों की व्याख्या कोई दूसरा नहीं कर सकता था। इस संदर्भ में सही कथन-
*केंद्रीय समिति भगत सिंह को किस लिए नहीं भेजना चाहती थी, क्योंकि सांडर्स वध के सिलसिले में भगत सिंह के पकड़े जाने पर फांसी हो सकती थी। बम फेंकने के बाद गिरफ्तार होना ही था, क्योंकि अदालत के मंच से फ्रांसीसी क्रांतिकारी बेला की तरह दल के उद्देश्य का प्रचार करना था। सुखदेव ने कायर कहते हुए भगत सिंह को उलाहना दिया और उन्हें बम फेंकने के लिए तैयार होने हेतु प्रेरित किया।
232.भगत सिंहा की आग्रह पर जब केंद्रीय समिति की बैठक फिर बुलाए गई तो असेंबली में बम सिखने के लिए भगत सिंह के अलावा किस क्रांतिकारी कोई जने का फैसला किया गया?
*
233.भगत सिंह और बटुक कसूर वक्त ने असेंबली में बम कब फेंका था?
*
234.असेंबली में बम विस्फोट के बाद सभी नेता भाग खड़े हुए। केवल मोतीलाल नेहरु और मदन मोहन मालवीय के साथ एक और नेता अपनी बेंच पर बैठे दिखाई दिए उस नेता का नाम क्या था?
*
235.बम विस्पोट के बाद भी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्ता अपनी जगह पर धीर- स्थिर खडे भगदड़ देख रहे थे। दोनों ने 'इंकलाब जिंदाबाद' तथा 'सम्राज्यवाद मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए लाल रंग के पर्चे फेंके, जिनकी प्रारंभिक पंक्ति की खाली जगह को भरे।
"बहारों को सुनाने के लिए --- की आवश्यकता होती है।"
*
236.असेंबली में बम विस्फोट के समय सार्जेंट हेरी के साथ एक गोरा इंस्पेक्टर भी मौजूद था। उसका नाम क्या था?
*
237.बम फेंक के समान दोनों क्रांतिकारियों ने किस तरह की एहतियात बरती थी?
*



No comments:

Post a Comment

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Tourism Management MCQs

Tourism Management MCQs UNIT -1 1. Tourism sector creates more _________ opportunities 1. **Job 2. Fund raising 3. Profit makin...

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.