📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Tuesday, October 20, 2020

राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य

 अध्याय 6. राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य


(इस अध्याय के Video Lesson/ Explanation देखने के लिए यहां क्लिक करें. 👉 Part 1 Part 2 Part 3)


विषय परिचय


क्र. सं.

विषय

विवरण

1

अश्वमेध यज्ञ

इस यज्ञ में राजा के 1 घोड़े को खुला छोड़ दिया जाता था। यदि इसे कोई अन्य राजा पकड़ लेता था, तो उसे घोड़े वाले राजा से युद्ध करना पड़ता था। यदि इसे कोई नहीं पकड़ता था, तो वह राजा सबसे अधिक शक्तिशाली माना जाता था।

2

जनपद

लगभग 600 ईसवी सन पूर्व तक देश में अनेक छोटे-मोटे राज्य स्थापित हो गए थे। इन्हें जनपद कहां जाता था।

3

गणराज्य

गणराज्य ऐसी शासन प्रणाली होती है जिसमें राजा वंशानुगत नहीं होता। राज्य की शक्ति लोगों या उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के हाथ में होती है। जनपदों में से भी कुछ गणराज्य थे। इन में से शाक्य और लिच्छवी प्रमुख थे।

4

महाजनपद

जनपदों में कुछ राज्य धीरे धीरे बहुत ही शक्तिशाली हो गए। इन शक्तिशाली राज्यों को महाजनपद कहा जाने लगा।

5

मगध

मगध सबसे अधिक शक्तिशाली महाजनपद था। इसे शक्तिशाली बनाने में बिंबिसार तथा अजातशत्रु नाम और राजाओं का बहुत अधिक योगदान रहा।

6

बिंबिसार

बिंबिसार मगध का एक शक्तिशाली शासक था। उसने अंग राज्य पर विजय प्राप्त की और अपने राज्य में व्यापार को बढ़ावा दिया।


7

अजातशत्रु

अजातशत्रु बिंबिसार का पुत्र था।

8

राजा की स्थिति

महाजनपदों में राजा की स्थिति सबसे महत्वपूर्ण थी। वह समाज की रक्षा करता था तथा कानून व्यवस्था बनाए रखता था। इन कर्तव्य को निभाने के लिए उसे कर वसूल करने का अधिकार दिया गया।

9

वर्ण

समाज चार वर्णों में बटा हुआ था। यह वर्ण थे -ब्राह्मण, क्षेत्रीय, वैश्य और शूद्र। समाज में शिल्पकारों तथा व्यापारियों के संगठनों का महत्व बढ़ने लगा था


अभ्यास के प्रश्न


आओ याद करें


प्रश्न 1.सही या गलत बताओ-

क)अश्वमेध के घोड़े को अपने राज्य से गुजरने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ में आमंत्रित किया जाता था।

ख)राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था।

ग)पुरातत्वविदोंको जनपदों की बस्तियों में महल मिले हैं।

घ)चित्रित धूसर पात्रों में अनाज रखा जाता था।

ङ)महाजनपदों में बहुत से नगर किलाबंद थे।

उत्तर: क)सही, ख)गलत, ग)गलत, घ)गलत, ङ)सही

प्रश्न 2.आगे दिए गए खानों में निम्नलिखित शब्द भरो।

शिकारी संग्राहक, कृषक, व्यापारी, शिल्पकार, पशुपालक।

प्रश्न 3.समाज के वह कौन से समूह थे जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे?

उत्तर: स्त्रियां, दास तथा कुंभकार गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे।

आओ चर्चा करें

प्रश्न 1.महाजनपद के राजाओं ने किले क्यों बनवाए?

उत्तर:  महाजनपद के राजाओं ने कई कारणों से किलो का निर्माण करवाया-

1.कुछ राजाओं ने अन्य राजाओं के आक्रमण के डर से अपनी सुरक्षा के लिए किलांग का निर्माण किया।

2.कुछ राजा अपनी राजधानी के चारों ओर विशाल, ऊंची और प्रभावशाली दीवार बनवा कर अपनी समृद्धि और शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते थे।

3.किलेबंदी द्वारा राजा के लिए किले के अंदर रहने वाले लोगों और उस क्षेत्र पर नियंत्रण रखना सरल हो जाता था।

प्रश्न 2.आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न थी?

उत्तर: 1.जनपदों के शासकों के चुनाव की कोई विशेष प्रक्रिया नहीं थी। 

2.लोग विशेष अनुष्ठान करके शासक बनते थे। 

3.गण या संघ में  सभी लोग राजा होते थे। कुछ अधिकारियों का चुनाव लॉटरी द्वारा भी किया जाता था। 

4.परंतु आज के शासकों का चुनाव वयस्क नागरिकों द्वारा मतदान से किया जाता है।

1 comment:

  1. SO NICE SIR I AM A STUDENT OF YOURS SARTHAK NAVNATH SHINDE,JNV SATARA

    ReplyDelete

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.