📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Saturday, April 3, 2021

1. कैसे, कब और कहाँ

सामाजिक विज्ञान (कक्षा  8) 

पाठ्यपुस्तक प्रश्न उत्तर (स्वाध्याय) 

CLICK HERE FOR THE REVISION MCQ TEST OF THIS CHAPTER प्रैक्टिस टेस्ट हेतु यहा क्लिक करे 👉TEST-1 👉TEST-2

👉अंग्रेजी माध्यम में स्वाध्याय पढ़ने के लिए यहा क्लिक करे 👈

इस अध्याय के विडिओ देखने के लिए यहा क्लिक करे 👉 पार्ट-1  पार्ट-2

फिर से याद करें

 1. एक सही और गलत बताएं 

(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू मुस्लिम ईसाई तीन काल खंडों में बांट दिया था।👉 सही 

(ख) सरकारी दस्तावेजों से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं। 👉गलत 

(ग) अंग्रेजों को लगता था सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं.👉सही 

आइए विचार करें 

2 जेम्स  मिलने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बांटा है, उसमें क्या समस्याएं है? 

उत्तर- 1817 में स्कॉटलैंड  के अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने तीन खंडों में 'अ हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया'  (ब्रिटिश भारत का इतिहास) किताब लिखी।  इस किताब में उन्होंने भारत के इतिहास को निम्नलिखित तीन काल खंडों में बांटा था।  

1. हिंदू 2. मुस्लिम 3. ब्रिटिश 

 समस्या -

जेम्स मिल द्वारा भारत के इतिहास को इस प्रकार तीन खंडों में बांटने निम्नलिखित समस्याएं थी-

 1.  यह विभाजन सांप्रदायिकता के आधार पर किया गया था 

2.  यह काल विभाजन औपनिवेशिक विचारधारा पर आधारित था 

3.  इस काल विभाजन का उद्देश्य भारतीय उनको अलग अलग पहचान देकर फूट डालना था। 

3. अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा था?

उत्तर- अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को निम्नलिखित प्रकार से सुरक्षित रखा था-

1. सभी शासकीय संस्थानों में अभिलेख बनवाए। 

2. तहसील के दफ्तर, कलेक्टोरेट, कमिशनर  के दफ्तर, प्रांतीय सचिवालय, कचहरी-सभी के लिए अपने-अपने रिकॉर्ड रूम बनवाए। 

3. महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए अभिलेखागार  और संग्रहालय भी बनवाए। 

4. इतिहासकार पुराने अखबारों से जो जानकारी जुटते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती हैं?

उत्तर- पुराने अखबारों से जानकारियाँ - पुराने अखबारों से इतिहासकार जो जानकारियाँ प्राप्त करते हैं, यह संवाददाताओं द्वारा क्षेत्र में जाकर इकट्ठी की गई जानकारियों पर आधारित होती है। इस तरह अखबार घटनाओं का सही और विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। 

पुलिस रिपोर्ट- पुलिस रिपोर्ट के पक्षपातपूर्ण होने की संभावना होती है, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट सरकार की सोच वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव तथा जाँच अधिकारी के व्यक्तित्व पर निर्भर होती है। 

आइए करके देखें 

5. क्या आप आज की दुनिया के कुछ सर्वेक्षण का उदाहरण दे सकते हैं? सोचकर देखिए कि खिलौना बनाने वाली कंपनियों को यह कैसे पता चलता हैं कि बचे किन चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। या सरकार को यह कैसे पता चलता है कि स्कूल में बच्चों की संख्या कितनी है? इतिहासकार ऐसे सर्वेक्षणों से क्या हासिल कर सकते है?

उत्तर- सर्वेक्षणों के उदाहरण- सर्वेक्षणों के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं-

1. जनगणना 

2. चुनाव पूर्व सर्वेक्षण 

3. वनों का क्षेत्रफल जानने के लिए सर्वेक्षण 

4. नए तेल व गैस क्षेत्र का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण 

खिलौने बनाने वाली कंपनियां - खिलौने बनाने वाली कंपनियां भी सर्वेक्षण के माध्यम से बच्चों की पसंद का पता लगती है। 

स्कूलों में बच्चों की संख्या जानने के लिए - सरकार स्कूल और प्रशासनिक अधिकारियों की रिपोर्ट के सर्वेक्षण के आधार पर स्कूलों में बच्चों की संख्या पता लगा सकती है। 

इतिहासकारों के लिए सर्वेक्षणों का महत्त्व- इतिहासकार सर्वेक्षणों से विभिन्न जानकारियाँ इकट्ठा कर सकते हैं और समाज मे आ रहे बदलाव के विषय में लिख सकते हैं। 

👉अंग्रेजी माध्यम में स्वाध्याय पढ़ने के लिए यहा क्लिक करे 👈


CLICK HERE FOR THE REVISION MCQ TEST OF THIS CHAPTER प्रैक्टिस टेस्ट हेतु यहा क्लिक करे 👉TEST-1 👉TEST-2

2 comments:

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.