Thursday, April 15, 2021

66वां फिल्मफेयर अवार्ड्स 2021

 ❇️ 66वां फिल्मफेयर अवार्ड्स 2021: विजेताओं की पूरी विस्तृत सूची देखें।

सेरेमनी में दिवंगत एक्टर इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इरफान खान के बेटे बाबिल अपने पिता की ओर से अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे थे।

66वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन 27 मार्च 2021 को मुंबई में किया गया। इस सेरेमनी में साल 2020 में रिलीज हुईं फिल्मों को सम्मानित किया गया। सेरेमनी में दिवंगत एक्टर इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

इरफान खान के बेटे बाबिल अपने पिता की ओर से अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे थे। वहीं तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। थप्पड़ ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और एडिटिंग का अवॉर्ड भी जीता। इसके अतिरिक्त फिल्म गुलाबो सिताबो और तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने भी अवॉर्ड अपने नाम किए।

🎬 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह :

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना, सनी लियोनी, नोरा फतेही, रितेश देशमुख और राजकुमार राव संग कई सेलेब्स शामिल हुए थे। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' को भी अवॉर्ड मिला है। फिल्म दिल बेचारा से फराह खान को बेस्ट कोरियॉग्रॉफी का अवॉर्ड मिला है।

🏆 ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट :

• बेस्ट फिल्म - थप्पड़

• बेस्ट डायरेक्टर - ओम राउत (तानाजी: द अनसंग वॉरियर)

• बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) - Eeb Allay Ooo!

• बेस्ट एक्टर मेल - इरफान खान (आंग्रेजी मीडियम)

• बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) - अमिताभ बच्चन (गुलाबो सीताबो)

• बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (फीमेल) - तापसी पन्नू - (थप्पड़)

• बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) - Tillotama Shome - (सर)

• बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) - सैफ अली खान (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)

• बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल - फारूख जफर - गुलाबो सीताबो

• बेस्ट कहानी - अनुभव सुशीला सिन्हा और मृणमयी लगू वेकुल - (थप्पड़)

• बेस्ट स्क्रीनप्ले - रोहित गेरा (सर)

• बेस्ट एडिटिंग - जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो)

• बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - राजेश कृष्णन (लूटकेस)

• बेस्ट डेब्यू फीमेल - अलाया एफ (जवानी जानेमन)

• म्यूजिक और राइटिंग अवॉर्ड्स बेस्ट म्यूजिक - प्रीतम - लूडो

• बेस्ट लिरिक्स - गुलजार (छपाक)

• बेस्ट कोरियोग्राफी - फराह खान (दिल बेचारा)

• बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - वीरा कपूर ईई (गुलाबो सिताबो)

• बेस्ट साउंड डिजाइन - कामोद खाराड़े (थप्पड़)

• बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन - मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म गुलाबो सिताबो)

• बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म थप्पड़)

• बेस्ट फिल्म (फिक्शन) - अर्जुन

• बेस्ट फिल्म (नॉन फिक्शन) - बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी

• बेस्ट एक्ट्रेस (पीपुल चॉइस) - देवी

• बेस्ट एक्ट्रेस (पीपुल चॉइस फॉर शॉर्ट फिल्म) - पूर्ति सावरडेकर

• बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म) - Arnav Abdagire

• बेस्ट सिनेमेटोग्रॉफी - अविक मुखोपाध्याय (गुलाबो सिताबो)

• बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर - राघव चैतन्य - इक टुकड़ा धूप सॉन्ग (थप्पड़)

• बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर - असीस कौर - मलंग सॉन्ग (मलंग)

• बेस्ट एक्शन - रमजान बुलुट, आरपी यादव (तानाजीः द अनसंग वॉरियर)

• स्पेशल अवॉर्ड्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - इरफान खान

• आरडी बर्मन (RDB) अवॉर्ड  - गुलजार

⌛️ फिल्मफेयर अवार्ड्स का इतिहास :

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले साल 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर हर साल दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

INTERNATIONAL DAY OF DEMOCRACY QUIZ

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.