Thursday, April 15, 2021

1. पर्यावरण (ENVIRONMENT)

सामाजिक विज्ञान कक्षा 7 

अध्याय सारांश  

👉इस अध्याय का स्वाध्याय पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈

पर्यावरण यानी एनवायरनमेंट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द एन्वायरोनेर से हुई है, जिसका अर्थ है पड़ोस। 

किसी भी जीवित प्राणी के चारो ओर पाए जाने वाले लोग स्थान, वस्तुएं एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते है। 

पर्यावरण के घटक :

पर्यावरण के दो घटक है-पहला प्राकृतिक तथा दूसरा मानव निर्मित। 

1. प्राकृतिक घटक :

जल मण्डल , वायुमण्डल , स्थलमण्डल , सजीव ( जैव मण्डल ) 

प्राकृतिक पर्यावरण में पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवीय एवं अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ सम्मिलित है ,

जीवीय- सजीव प्राणियों का संसार। जैसी- पादप एवं जंतु। 

अजीवीय- निर्जीव पदार्थो का संसार जैसे- स्थल। 

2. मानव निर्मित -

ईमारते, पार्क, पुल , सड़क, स्मारक, उद्योग। 

मानवीय पर्यावरण में मानव की परस्पर क्रियाएँ , उनकी गतिविधियाँ एवं उनके द्वारा बनाई गई रचनाएँ सम्मिलित है। 

पारितंत्र :

वह तंत्र जिसमे समस्त जीवधारी आपस में एक दूसरे के साथ पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते है जिसमे वे निवास करते है। ये सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा सम्बद्ध है। 

प्रत्येक वर्ष 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। 

1 comment:

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

ANCIENT INDIA : MCQs-2

101. The Eight-fold path was enunciated by (a) The Buddha (b) Mahavira (c) Nehru (d) Mahatma Gandhi 👁Answer C...

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.