📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Friday, April 16, 2021

Current Affairs 02-04-2021

  🎯 Daily Current Affairs  02-04-2021

Q.1. Which city has been converted by the Uttar Pradesh Cabinet into a Police Commissionerate?

Ans. Kanpur, Varanasi

Q.2. Where is the 'India Korean Friendship Park' inaugurated?

Ans. Delhi

Q.3. Which country has successfully tested the Shaheen-1A missile?

Ans. Pakistan

Q.4. Who has been appointed as the Managing Director and CEO of Mahindra & Mahindra?

Ans. Anish Shah

Q.5. Who has launched the tribal TB initiative as part of the TB-free India effort?

Ans. Dr. Harshvardhan Singh

Q.6. Which medal has been won by India's Paraethlete Singharaj in the 2021 Para Shooting World Cup?

Ans. Gold Medal

Q.7. Which country's Li Ji Jia has won the All England Badminton Championship?

Ans. Malaysia

Q.8. Who has recently launched 'Village Ujala Yojana'?

Ans. RK Singh

Q.9. Who has recently started the 'Catch the Rain Campaign'?

Ans. Narendra Modi

Q.10. Which IIM director Anj Seth has resigned recently?

Ans. Calcutta‌‌

  🎯 दैनिक समसामयिकी  02-04-2021

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने किस शहर को पुलिस आयुक्तालय में बदलने की है ?

उत्तर - कानपुर, वाराणसी

प्रश्न 2. भारत कोरियाई मैत्री पार्क' का उद्धाटन कहाँ किया गया है ? 

उत्तर - दिल्ली

प्रश्न 3. किस देश ने शाहीन-1A मिसाइल का सफल परीक्षण किया है ?  

उत्तर - पाकिस्तान

प्रश्न 4. महिंद्रा एंड महिन्द्रा का प्रबंध निदेशक और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है ? 

उत्तर - अनीश शाह

प्रश्न 5. टीबी मुक्त भारत के प्रयास के तहत आदिवासी टीबी पहल की शुरुआत किसने की है ? 

उत्तर - डॉ. हर्षवर्धन सिंह

प्रश्न 6. भारत के पैराएथलीट सिंहराज ने 2021 पैरा निशाने बाजी विश्वकप में कौनसा पदक जीता है ? 

उत्तर - स्वर्ण पदक

प्रश्न 7. किस देश के ली जी जिया ने आल इंग्लैंड बैडमिन्टन चैम्पियनशिप जीती है ? 

उत्तर - मलेशिया

प्रश्न 8. हाल ही में ग्राम उजाला योजना' की शुरुआत किसने की है ? 

उत्तर - आर के सिंह

प्रश्न 9. हाल ही में 'कैच द रेन अभियान' किसने शुरू किप्रश्न या है ? 

उत्तर - नरेंद्र मोदी

प्रश्न 10. हाल ही में किस IIM की निदेशक अंज सेठ ने इस्तीफा दिया है ? 

उत्तर - कलकत्ता

     🔻 डेली का डोज ⧗ 02 अप्रैल 2021🔻

1. किस राज्य सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

a. राजस्थान ✔️

b. बिहार

c. पंजाब

d. झारखंड

2. पाकिस्तान की अदालत ने किस ऐप पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है?

a. यूसी ब्राउजर

b. शेयर इट

c. टिकटॉक ✔️

d. केवई

3. विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 15 मार्च

c. 12 अगस्त

d. 2 अप्रैल ✔️

4. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार की एक अपील खारिज करते हुए अदालत का समय बर्बाद करने के लिए राज्य सरकार पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है?

a. तमिलनाडु

b. कर्नाटक

c. बिहार ✔️

d. दिल्ली

5. निम्न में से किस राज्य सरकार ने महेंद्रगिरी (Mahendragiri) को राज्य के दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित किया है?

a. उत्तर प्रदेश

b. ओडिशा ✔️

c. दिल्ली

d. पंजाब

6. वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 में 156 देशों की सूची में भारत 28 पायदान फिसलकर कितने स्थान पर पहुंच गया है?

a. 142वें

b. 145वें

c. 140वें ✔️

d. 148वें

7. निम्न में से किस देश ने जानवरों के लिए दुनिया का पहला COVID-19 वैक्सीन पंजीकृत किया है?

a. अमेरिका

b. रूस ✔️

c. चीन

d. भारत

8. भारतीय रिजर्व बैंक ने बिल पेमेंट और सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल से जुड़े अपने दिशा-निर्देशों को लागू करने की समयसीमा कब तक के लिए बढ़ा दी है?

a. 30 जून

b. 31 जुलाई

c. 31 अगस्त

d. 30 सितंबर ✔️

📌  उत्तरमाला :-

1.a. राजस्थान ✔️

राजस्थान सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जहां हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इस स्वास्थ्य बीमा कवर में विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेज और प्रोसिजर शामिल किये गये हैं।

2.c. टिकटॉक ✔️

पाकिस्तान में पेशावर हाई कोर्ट ने चीनी ऐप टिकटॉक (TikTok) पर लगी रोक को हटा दिया गया है। पाकिस्ता्न सरकार ने रोक लगाई थी. पेशावर उच्च न्यायालय ने 11 मार्च को कथित अश्लील सामग्री को लेकर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, छह माह में टिकटॉक पर दूसरी बार 01 अप्रैल 2021 को रोक हटाई गई है। अदालत ने रोक हटाने के बाद मामले की अगली सुनवाई 25 मई की तारीख तय की है। उस दिन नियामक संस्था को अपना जवाब दाखिल करना होगा।

3.d. 2 अप्रैल ✔️

विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों के जीवन में बेहतरी और सुधार को लेकर कामना की जाती साथ ही कई कठम उठाये जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2007 में 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस की घोषणा की थी।

4.c. बिहार ✔️

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की एक अपील खारिज करते हुए अदालत का समय बर्बाद करने के लिए राज्य सरकार पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। यह अपील विभिन्न पक्षों के एक मामले पर सहमत होने के बाद पटना हाई कोर्ट द्वारा मामले का निस्तारण करने से जुड़ी हुई थी। न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति आर. एस. रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय की बेंच के आदेश के खिलाफ पिछले वर्ष सितंबर में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका यानी एसएलपी दाखिल की थी।

5.b. ओडिशा ✔️

ओडिशा राज्य सरकार ने महेंद्रगिरी को राज्य के दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित किया है। यह राज्य के गजपति जिले में एक पर्वत है। यह 1,501 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। महेंद्रगिरी राज्य की दूसरी सबसे ऊंची चोटी भी है। राज्य के प्रस्तावित दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व महेंद्रगिरी का क्षेत्रफल लगभग 4,70,955 हेक्टेयर है।

6.c. 140वें ✔️

वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 में 156 देशों की सूची में भारत 28 पायदान फिसलकर 140वें स्थान पर पहुंच गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया में भारत सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला तीसरा देश बन गया है। पिछले साल यानी 2020 में 153 देशों की सूची में भारत 112वें नंबर पर था।

7.b. रूस ✔️

रूस ने कोरोना वायरस के खिलाफ जानवरों के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन दर्ज कराई है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि नियामक रोसेलखोजनादजोर ने बताया कि टीकाकरण के बाद इम्यूनिटी छह महीने तक रहती है, लेकिन वैक्सीन निर्माता उसका विश्लेषण जारी रखे हुए हैं। कृषि नियामक के उप प्रमुख ने बताया कि जानवरों के लिए वैक्सीन का विकास रोसेलखोजनादजोर की एक यूनिट ने किया है और उसका नाम Carnivac-Cov रखा गया है।

8.d. 30 सितंबर ✔️

भारतीय रिजर्व बैंक ने बिल पेमेंट और सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल से जुड़े अपने दिशा-निर्देशों को लागू करने की समयसीमा छह माह के लिए बढ़ा दी है। इससे बड़ी संख्या में बैंकों को ग्राहकों को राहत मिलेगी। इससे पहले इन दिशा-निर्देशों को एक अप्रैल से लागू होना था। रिजर्व बैंक ने स्टेकहोल्डर्स के लिए नए फ्रेमवर्क पर माइग्रेट करने की समयसीमा को छह माह के लिए बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.