📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Friday, April 9, 2021

Current Affairs 15-03-2021

   🔻 डेली का डोज ⧗ 15 मार्च 2021🔻

1. किस पुरस्कार से सम्मानित जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

a. पद्म भूषण पुरस्कार ✔️

b. पद्म विभूषण पुरस्कार

c. भारत रत्न पुरस्कार

d. इनमें से कोई नहीं

2. निम्न में से कौन सी भारतीय महिला क्रिकेटर वनडे क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गयीं हैं?

a. स्मृति मंधाना

b. प्रिया पुनिया

c. मिताली राज ✔️

d. तानिया भाटिया

3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने निम्न में से किस अमेरिकी दवा कंपनी की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है?

a. फाइजर

b. मॉडर्ना इंक

c. नोवावैक्स इंक

d. जॉनसन एंड जॉनसन ✔️

4. निम्न में से किस राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में सड़क किनारे बसाये सभी धार्मिक स्थलों को हटाने का निर्देश दिया है?

a. बिहार

b. उत्तर प्रदेश ✔️

c. झारखंड

d. पंजाब

5. निम्न में से कौन सा भारतीय क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

a. महेंद्र सिंह धोनी

b. रोहित शर्मा

c. विराट कोहली ✔️

d. ईशान किशन

6. स्विट्जरलैंड के बाद अब किस देश ने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है?

a. श्रीलंका ✔️

b. भारत

c. पाकिस्तान

d. बांग्लादेश

7. झारखंड कैबिनेट ने स्थानीय लोगों के लिये निजी क्षेत्र की इकाइयों में कितने प्रतिशत नौकरियों को आरक्षित करने संबंधी रोज़गार नीति को मंज़ूरी दी है?

a. 65 प्रतिशत

b. 45 प्रतिशत

c. 25 प्रतिशत

d. 75 प्रतिशत ✔️

8. जापान और किस देश ने भूरे कोयले से हाइड्रोजन का उत्पादन शुरू किया है?

a. नेपाल

b. ऑस्ट्रेलिया ✔️

c. भारत

d. चीन

📌  उत्तरमाला :-

 1.a. पद्म भूषण पुरस्कार ✔️

जाने-माने चित्रकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मण पाई का हाल ही में गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे। साल 1926 में गोवा में जन्मे पाई को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं। पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।

 2.c. मिताली राज ✔️

भारत की कप्तान मिताली राज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान अपने 213वें मैच में इस आंकड़े को छुआ। मिताली राज ने पिछले ही मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए थे। मिताली यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरी महिला खिलाड़ी बनी थीं।

 3.d. जॉनसन एंड जॉनसन ✔️

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 12 मार्च 2021 को अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बाद इस वैक्सीन को अब अंतरराष्ट्रीय कोवैक्स मुहिम के तहत गरीब देशों को सप्लाई किया जा सकता है, जिन तक अभी तक कोई वैक्सीन नहीं पहुंची है।

 4.b. उत्तर प्रदेश ✔️

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कदम उठाया है। इस मामले पर सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों से 14 मार्च तक रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें ये बताना होगा कि इस आदेश के बाद कितने सार्वजनिक स्थलों को हटाने के निर्देश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं और कितनों पर कार्रवाई की गई है।

 5.c. विराट कोहली ✔️

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 73 रन की नाबाद पारी खेली। सीरीज की शुरुआत से पहले कोहली के नाम टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 2928 रन थे। इस मैच से पहले उन्होंने 86 मैच की 80 पारियों में 49.62 के औसत से रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 138.11 का था।

 6.a. श्रीलंका ✔️

स्विट्जरलैंड के बाद श्रीलंका ने भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही देश भर में एक हजार से ज्यादा इस्लामिक स्कूलों को भी बंद करने की तैयारी है। पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरत वीरशेखरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बुर्का पहनने पर बैन लगाया गया है। 2019 में ईस्टर पर चर्च और होटलों पर हुए आतंकी हमलों के बाद बौद्ध धर्म को मानने वाले इस देश ने बुर्का पहनने पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी थी।

 7.d. 75 प्रतिशत ✔️

झारखंड कैबिनेट ने स्थानीय लोगों के लिये निजी क्षेत्र की इकाइयों में प्रतिमाह 30,000 रुपए तक वेतन वाली 75 प्रतिशत नौकरियों को आरक्षित करने संबंधी रोज़गार नीति को मंज़ूरी दी है। झारखंड से पहले हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह की नीति को मंज़ूरी दी थी। झारखंड कैबिनेट ने यह निर्णय झारखंड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति, 2021 के मसौदे पर चर्चा करने के बाद लिया है। वर्तमान में झारखंड में मुंडा, उरांव, संथाल, गोंड, कोल, असुर, बंजारा, चेरो, हो, कोरा, भूमिज आदि 32 आदिवासी समूह हैं।

 8.b. ऑस्ट्रेलिया ✔️

जापानी-ऑस्ट्रेलियाई उद्यम ने भूरे कोयले से हाइड्रोजन का उत्पादन शुरू किया है। जापान और ऑस्ट्रेलिया ने 500 मिलियन डॉलर के इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए सहयोग किया है। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि तरलीकृत हाइड्रोजन का व्यावसायिक रूप से उत्पादन किया जा सकता है और इसे विदेशों में सुरक्षित रूप से निर्यात किया जा सकता है। दोनों देशों ने तरलीकृत हाइड्रोजन के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला बनाने की योजना बनाई है।

No comments:

Post a Comment

Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.