Showing posts with label राष्ट्रीय किसान दिवस. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय किसान दिवस. Show all posts

Wednesday, December 23, 2020

  23 दिसंबर : राष्ट्रीय किसान दिवस


• यह दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को को समर्पित है।

चौधरी चरण सिंह (स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, वकील)

(23 दिसम्बर 1902 - 29 मई 1987)

▪️ शिक्षा : 

• वर्ष 1928 में आगरा विश्व विद्यालय (वर्तमान में डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय) से कानून शिक्षा प्राप्त कर गाजियाबाद में वकालत प्रारम्भ की।

▪️ बतौर स्वतंत्रता सेनानी योगदान : 

• वर्ष 1929 - गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी का गठन किया।

• वर्ष 1930 - डांडी मार्च के समय हिंडन नदी, गाजियाबाद में नमक बनाकर गांधी को समर्थन दिया।

• 9 अगस्त 1942 – ‘अगस्त क्रांति’ के वक्त उत्तर प्रदेश के विभिन्न गावों में गुप्त क्रांतिकारी संगठनों का निर्माण किया।

▪️ किसानों के हित में योगदान :

• वर्ष 1939 - ऋण मोचन विधेयक पेश किया।

• बतौर कृषि मंत्री वर्ष 1952 में जमींदारी प्रथा की खिलाफत की।

• 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून पारित कराया।

• 23 दिसंबर 1978 को किसान ट्रस्ट की स्थापना की।

▪️ राजनीतिक जीवन :

• 3 अप्रैल 1967 तथा 17 फ़रवरी 1970  - दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहे। 

• केन्द्र सरकार में बतौर गृहमंत्री, मंडल आयोग और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। 

• 1979 - वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की।

• जुलाई 1979 – जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

▪️ पुस्तक : 

• ‘‘शिष्टाचार‘‘।

▪️ विशेष :

नई दिल्ली में चौधरी चरण सिंह के स्मारक को “किसान घाट” का नाम दिया गया है।

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

ASHA BHOSLE LIFE SPECIAL QUIZ

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.