📚 Principal & Vice Principal Practice Test | PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE EXCLUSIVE

Practice Test 2026

Principal & Vice Principal · UPSC / KVS / NVS / EMRS
UPSC KVS NVS EMRS

100% online · real‑time simulation — crafted by ex‑panel experts. Each test mirrors the official pattern, covers aptitude, pedagogy, leadership & administration. Detailed performance analytics & answer keys included.

Showing posts with label समानता सामाजिक विज्ञान कक्षा 7. Show all posts
Showing posts with label समानता सामाजिक विज्ञान कक्षा 7. Show all posts

Friday, April 9, 2021

1. समानता

 सामाजिक विज्ञान कक्षा 7

अभ्यास के प्रश्न 

इस अध्याय के प्रैक्टिस टेस्ट (MCQ) के लिए यहाँ क्लिक करें 👉TEST-1 TEST-2👈

👉To read this exercise in ENGLISH click here👈

इस अध्याय के विडिओ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें  👉भाग-1   भाग-2   भाग-3 

1. लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों महत्त्वपूर्ण है?

उत्तर- 1.सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार समानता के सिद्धांत पर आधारित है। 

2. यह सभी वयस्कों को धर्म, शैक्षिक स्तर, जाति अथवा आर्थिक स्तर के भेदभाव के बिना समान मताधिकार प्रदान करता है।  इसलिए लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार महत्त्वपूर्ण है। 

2. बॉक्स में दिए गए संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश को पुनः पढिए और दो ऐसे उपाय बताइए, जिनसे यह अनुच्छेद असमानता को दूर करता है। 

उत्तर- बॉक्स में दिया गया संविधान का अनुच्छेद 15 निम्नलिखित दो उपायों से असमानता को दूर करता है-

1. राज्य किसी नागरिक के विरुद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंक, जन्मस्थान अथवा इनमें से किसी एक के आधार पर कोई भेदभाव  नहीं करेगा। 

2. दुकानें, सार्वजनिक भोजनालय, होटल और सार्वजनिक मनोरंजन के स्थान सभी व्यक्तियों के लिए खुले हैं और किसी भी व्यक्ति को धर्म, जाति, नस्ल इत्यादि के आधार पर इनका प्रयोग करने से वंचित नहीं किया जा सकता। 

3. सार्वजनिक कुएं, तलब, स्नानघाट, सड़कें तथा सार्वजनिक समागम के स्थान इत्यादि जो सरकार द्वारा अथवा सरकार की सहायता से स्थापित किए गए हैं, बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों के लिए खुले है। 

3. ओमप्रकाश वाल्मीकि  का अनुभव, अंसारी दंपति के अनुभव से किस प्रकार मिलता है? 

उत्तर- ओमप्रकाश वाल्मीकि एक निम्न जाति से सम्बद्ध  रखता था। एक निम्न जाति का सदस्य होने के कारण विद्यालय में उसके साथ भेदभाव किया गया और उसे विद्यालय में झाड़ू  लगाने के लिए विवश किया गया। 

अंसारी दंपति मुस्लिम था। केवल धर्म के कारण वे शहर में किराए का मकान न ले पाए । इस प्रकार, ओमप्रकाश वाल्मीकि तथा अंसारी दंपति, दोनों के साथ क्रमशः जाति तथा धर्म के आधार पर असमानता का व्यवहार किया गया। 

4. "कानून के सामने सब व्यक्ति बराबर हैं "- इस कथन  से आप  क्या समझते हैं? आपके विचार से यह लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण क्यों हैं? 

उत्तर- इस कथन, "कानून के सामने सब बराबर हैं," से  हम समझते हैं की प्रत्येक व्यक्ति को, देश के राष्ट्रपति से लेकर एक घरेलू काम की नौकरी करने वाले तक, सभी को एक ही जैसे कानून का पालन करना पड़ता है। कानून सभी व्यक्तियों के साथ समानता का व्यवहार करता है और उसके साथ पद, धर्म, संप्रदाय, जाति, नस्ल, लिंग अथवा जन्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता। 

कानून के सामने समानता लोकतंत्र का एक मूल तत्त्व हैं। लोकतंत्र सभी व्यक्तियों के साथ समानता का व्यवहार करता है और किसी भी आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं करता। इसलिए कानून के सामने समानता लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण है। 

5. भारत सरकार ने 1995 में विकलांगता अधिनियम स्वीकृत किया था। यह कानून कहता है कि विकलांग व्यक्तियों को भी समान अधिकार प्राप्त हैं और समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनाना  सरकार का  दायित्व है। सरकार को उन्हें निःशुल्क शिक्षा देनी है और विकलांग बच्चों को स्कूलों की मुख्यधारा में सम्मिलित करना है। कानून यह भी  कहता है कि  सभी सार्वजनिक स्थल, जैसे- भवन, स्कूल आदि में ढलान बनाए जाने चाहिए, जिससे वहाँ विकलांगों के लिए पहुंचना सरल हो। 

चित्र को देखिए और उस बच्चे के बारे में सोचिए, जिसे सीढ़ियों से नीचे लाया जा रहा है। क्या आपको लगता है कि इस स्थिति में विकलांगता का कानून लागू किया जा रहा है? वह भवन में आसानी से आ-जा सके, उसके लिए क्या करना आवश्यक हा? उसे उठाकर सीढ़ियों से उतार जाना, उसके सम्मान और उसकी सुरक्षा को कैसे प्रभावित करता है?

उत्तर- चित्र मे बच्चे को दो सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सीढ़ियों से नीचे लाया जा रहा है। उसके मामले में उपरोक्त कानून को उचित रूप से लागू नहीं किया जा रहा। कानून कहता है की भवनों तथा स्कूलों जैसे सार्वजनिक स्थलों में पहुंचना सरल होना चाहिए और उनमें ढलान बनाए जाने चाहिए। परंतु चित्र में दिखाया गया भवन विकलांगों के पहुँचने के योग्य नहीं हैं। भवन में पहुँचने के लिए व्यक्ति को सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। भवन को एक समतल ढलान होना चाहिए ताकि एक विकलांग व्यक्ति अपने आप वहाँ पहुँच सके। उसे उठाकर सीढ़ियों से उतरे जाने से उसके मन में विवशता का भाव उत्पन्न होगा। ऐसा उसके लिए असुरक्षित भी होगा। सुरक्षा अधिकारी अथवा बच्चा फिसल भी सकता है। इससे उसे चोट लग सकती है। 

MCQs प्रश्न उत्तर के साथ

प्रश्न 1. लोकतंत्र का क्या अर्थ है?

(a) मत  देने का समान अधिकार

(b) मत  देने का असमान अधिकार

(c) भेदभाव

(d) ये सभी

उत्तर: (a) मत  देने का समान अधिकार

प्रश्न 2. यूनिवर्सल एडल्ट फ्रैंचाइज़ (सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार) के अनुसार प्रत्येक वयस्क के पास:

(a) कोई वोट नहीं

(b) एक वोट

(c) एकाधिक मत

(d) ये सभी

उत्तर: (b) एक वोट

प्रश्न 3. समानता का तत्व क्या नहीं है?

(a) न्याय

(b) धर्म

(c) धन

(d) स्वास्थ्य

उत्तर: (b) धर्म

प्रश्न 4. ’जूटान’ किसकी आत्मकथा है?

(a) ओमप्रकाश वाल्मीकि

(b) अटल बिहारी वाजपेयी

(c) महात्मा गांधी

(d) पं. जवाहरलाल नेहरू की

उत्तर: (a) ओमप्रकाश वाल्मीकि

प्रश्न 5. ओमप्रकाश वाल्मीकि को हेडमास्टर ने क्या करने को कहा?

(a) एक गिलास पानी लाना

(b) स्कूल के खेल के मैदान झाड़ू लगाना 

(c) छात्रों को पढ़ाने के लिए

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) स्कूल के खेल के मैदान झाड़ू लगाना 

प्रश्न 6. जब व्यक्तियों के साथ असमान व्यवहार किया जाता है तो उसका क्या उल्लंघन होता है?

(a) गरिमा

(b) धर्म

(c) जाति

(d) अभ्यास

उत्तर: (a) गरिमा

प्रश्न 7. भारतीय संविधान मान्यता देता है

(a) सभी लोग समान हैं

(b) सभी लोग समान नहीं हैं

(c) सभी लोग आर्थिक रूप से स्वस्थ हैं

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) सभी लोग समान हैं

प्रश्न 8. भारतीय संविधान का मसौदा किसने तैयार किया था?

(a) पं.  जे एल नेहरू

(b) महात्मा गांधी

(c) लाई बहादुर शास्त्री

(d) डॉ.  बी.आर. अम्बेडकर

उत्तर: (d) डॉ.  बी.आर. अम्बेडकर

प्रश्न 9. संसद भवन में हमारी समस्याओं का प्रतिनिधित्व कौन करता है?

(a) हमारा

(b) विधायक

(c) एस.एच.ओ.

(d) सांसद

उत्तर: (d) सांसद

प्रश्न 10. संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन---- के बारे में था:

(a) एफ्रो अमेरिकी

(c) ये दोनों

(c) इंडो अमेरिकन

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) एफ्रो अमेरिकन

प्रश्न 11. लोकतंत्र की केंद्रीय विशेषता क्या है?

(a) असमानता

(b) भेदभाव

(c) समानता

(d) प्रतिबंध

उत्तर: (c) समानता

कॉलम A के साथ कॉलम B की सामग्री का मिलान करें।

कॉलम ए                               कॉलम बी

1. विकलांगता अधिनियम     (a) 2001

2. नागरिक अधिकार           (b) अनुच्छेद 15

3. मध्याह्न भोजन                 (c) 1964

4. निषेधाज्ञा                        (d) 1995

उत्तर:

कॉलम ए                               कॉलम बी

1. विकलांगता अधिनियम     (d) 1995

2. नागरिक अधिकार           (c) 1964

3. मध्याह्न भोजन                 (a) 2001

4. भेदभाव का निषेध           (b) अनुच्छेद 15

उपयुक्त शब्दों के साथ रिक्त स्थान भरें।

1. ………… मध्याह्न भोजन योजना शुरू करने वाला पहला राज्य था।

उत्तर: तमिलनाडु

2. हम अपने …………… के माध्यम से संसद में प्रतिनिधित्व करते हैं।

उत्तर: निर्वाचित प्रतिनिधि

3. हमारा संविधान सभी को ---- के सामने  बराबर मानता है ……………

उत्तर: कानून

4. जब लोगों के साथ असमान व्यवहार किया जाता है …………… उल्लंघन किया जाता है।

उत्तर: गरिमा

बताएं कि दिए गए कथन सही हैं या गलत।

1. अंसारियों को आसानी से वांछित क्षेत्र में एक फ्लैट मिल गया।

उत्तर: गलत

2. जुथन ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है।

उत्तर: सही 

3. कांता ने अपने बिजली बिल का भुगतान करने के लिए पैसे उधार लिए।

उत्तर: गलत

4. रोजा पार्क्स एक अफ्रीकी-अमेरिकी थी ।

उत्तर: सही 


इस अध्याय के प्रैक्टिस टेस्ट (MCQ) के लिए यहाँ क्लिक करें 👉TEST-1 TEST-2👈
Support Us · PROMISEDPAGE
PROMISEDPAGE test series · UPSC · KVS · NVS · EMRS
Support us

Help Keep This Site Alive

Your support helps maintain server cost and future development.
Choose your contribution
100
250
500
700
Click amount to select Secure UPI
9876543210@upi
Pay via GPay / PhonePe / Paytm
Your support keeps the test series updated & server running.

QUIZ ON SOCIAL SCIENCE

Mahatma Basweshwar Quiz

Loading…

Latest NewsWELCOME TO SMARTPEOPLESMARTLEARNING.BLOGSPOT.COM
Thank You for site Visit. Follow our blog.